Uttaranchal Press Club उत्तरांचल प्रेस क्लब

Uttaranchal Press Club उत्तरांचल प्रेस क्लब

Share

उत्तरांचल प्रेस क्लब

26/03/2026
Photos from Uttaranchal Press Club उत्तरांचल प्रेस क्लब's post 26/03/2026

उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित द्वितीय मंजूल सिंह मांजिला स्मृति अंतर क्रिकेट प्रतियोगिता 2026

दून सुपर किंग्स और दून कैपिटल की शानदार जीत

मनीष डंगवाल और सोबन गुसाईं ने जड़े शतक

उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मंजुल सिंह मंजिला क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन मुकाबले रोमांच और शानदार प्रदर्शन से भरपूर रहे। दिन के पहले मैच में दून सुपर किंग्स ने दून ब्लास्टर्स को 20 रनों से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में दून कैपिटल ने दून किंग राइडर को हराया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एलआईसी के विकास अधिकारी अश्वनी चौहान रहे। मुख्य अतिथि अश्वनी चौहान व प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने दोनों मैचों के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार प्रदान किए। पहले मुकाबले में मनीष डंगवाल और दूसरे मुकाबले में सोबन गुसाईं को यह सम्मान दिया गया।

Photos from Uttaranchal Press Club उत्तरांचल प्रेस क्लब's post 26/03/2026

सीएम धामी के शॉट से गूंजा मैदान, उत्तरांचल प्रेस क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज़

उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित द्वितीय मंजूल सिंह मांजिला स्मृति अंतर क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में क्रिकेट बॉल पर शॉट लगाकर किया। पहली पारी में दून डेयर डेविल ने 62 रन से शानदार जीत दर्ज की और दूसरी पारी में दून सुपर ज्वाइंटस ने 5 विकेट से जीत हासिल की। आज के मैन ऑफ द मैच ठाकुर नेगी व साकेत पंत रहे

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वयं मैदान में उतरकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल भावना को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं तथा युवाओं में अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “खेलो इंडिया” और “फिट इंडिया मूवमेंट” जैसे अभियानों से देश में खेल संस्कृति को नई मजबूती मिली है।

उत्तरांचल प्रेस क्लब के सहयोगी भारतीय जीवन बीमा निगम, आईएमएस यूनिवर्सिटी, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड, कुमार गु्रप ऑफ इंडस्ट्री, पीएमवी माल्टिंग लि., सोसल बलूनी पब्लिक स्कूल, पैनेसिया गु्रप ऑफ अस्पताल, सीआईएमएस कॉलेज, विंड स्ट्रीम, टेक्स्यूरा इंडस्ट्री मौजूद रहे।

इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय सिंह राणा ने कहा कि उत्तरांचल प्रेस क्लब केवल पत्रकारिता का मंच नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और सकारात्मक ऊर्जा देने वाला एक सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि स्व. मंजूल सिंह मांजिला की स्मृति में आयोजित यह प्रतियोगिता उनके योगदान को सम्मान देने के साथ-साथ पत्रकारों के बीच समन्वय और भाईचारे को मजबूत करने का माध्यम है।

उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाना पूरे प्रेस क्लब परिवार के लिए गौरव की बात है। भविष्य में भी क्लब इस तरह के आयोजनों के माध्यम से युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करता रहेगा।

कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब महामंत्री योगेश सेमवाल ने किया, जबकि कमेंट्री राजेश बहुगुणा एवं मनमोहन सिंह पंवार ने संयुक्त रूप से की।

Photos from Uttaranchal Press Club उत्तरांचल प्रेस क्लब's post 02/03/2026

उत्तरांचल प्रेस क्लब में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया होलिका दहन

उत्तरांचल प्रेस क्लब में आज होली पर्व के उपलक्ष्य में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रंग, उमंग और आपसी भाईचारे के संदेश के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकारों, एवं सामाजिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजपुर विधायक खजान दास, विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा व महामंत्री योगेश सेमवाल ने संयुक्त रूप से विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात होलिका दहन किया।

प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रेस क्लब परिवार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी परंपराओं को संजोते हुए होलिका दहन का आयोजन कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम पत्रकारों के बीच आपसी सौहार्द और एकजुटता को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब महामंत्री योगेश सेमवाल ने किया।

कार्यक्रम के दौरान सभी लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और समाज में शांति, समृद्धि एवं सद्भाव की कामना की।

Photos from Uttaranchal Press Club उत्तरांचल प्रेस क्लब's post 01/03/2026

उत्तरांचल प्रेस क्लब ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह

उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से आज होली मिलन समारोह हर्षाेल्लास के साथ आयोजित किया गया। रंगों, संगीत और आपसी सद्भाव से सराबोर इस आयोजन में सांस्कृतिक टीमों के लोक कलाकारों, क्लब सदस्यों व पत्रकारों ने विविध प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इसके साथ ही लक्की ड्रा व बंपर ड्रा का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कैबिनेट मंत्री, गणेश जोशी एवं अति विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, उपाध्यक्ष, उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद के अध्यक्ष गीता राम गौड़, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, महानगर अध्यक्ष भाजपा सिद्धार्थ अग्रवाल, कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, भाजपा वरिष्ठ नेता जोगेन्द्र पुंडीर, दैनिक जागरण के संपादक मनोज झा, सुविधा सुपरमार्केट के एमडी अनिल कुमार गुप्ता प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा एवं महामंत्री योगेश सेमवाल व कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब महामंत्री योगेश सेमवाल एवं सदस्य योगेश शैली ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का समापन रंग-अबीर और पारंपरिक होली गीतों के साथ हर्षाेल्लासपूर्वक हुआ।

प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने सभी अतिथियों, कलाकारों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब सदैव सामाजिक एवं सांस्कृतिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि होली मिलन समारोह आपसी सौहार्द और संवाद को मजबूत करने का माध्यम है।

इस अवसर पर प्रेस क्लब सांस्कृतिक समिति की संयोजक मीना नेगी, प्रेस क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह नेगी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सोबन सिंह गुसाईं, कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल, संयुक्त मंत्री शिवेश शर्मा, संप्रेक्षक विजय जोशी, कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन लखेड़ा, वीरेन्द्र डंगवाल ‘पार्थ’, रश्मि खत्री, मनबर सिंह रावत, सुलोचना पयाल, मनोज जयाड़ा, ओम प्रकाश जोशी, हिमांशु जोशी आदि उपस्थित थे।

Photos from Uttaranchal Press Club उत्तरांचल प्रेस क्लब's post 25/02/2026

उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा टौंस-यमुना घाटी के ऐतिहासिक लोक पर्व का भव्य आयोजन

उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आज उत्तराखंड के लोकप्रिय टौंस एवं यमुना घाटी के ऐतिहासिक एवं पारंपरिक लोक पर्व का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यमुना घाटी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं, वेशभूषा, रीति-रिवाजों और लोकगीतों की विशेष प्रस्तुति दी गई। इससे जनसमूह को क्षेत्र की गौरवशाली परंपरा से रूबरू होने का अवसर मिला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुन्ना सिंह चौहान, विधायक विकासनगर ने कहा कि आज उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा टौंस एवं यमुना घाटी के ऐतिहासिक और पारंपरिक लोक पर्व का आयोजन वास्तव में सराहनीय और प्रेरणादायक पहल है। उन्होंने कहा कि यह गरिमामय आयोजन हमारी सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है।

अति विशिष्ट अतिथि विधायक राजपुर खजान दास ने अपने संबोधन में कहा कि ‘मरोज’ जैसे लोक पर्व हमारी सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं। उत्तराखंड विशेषकर जौनसार-बावर, टौंस और यमुना घाटी क्षेत्र में यह पर्व परंपरागत रूप से आपसी मेल-मिलाप और भाईचारे के साथ मनाया जाता है।

प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तरांचल प्रेस क्लब सदैव सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। लोक पर्वों के आयोजन का उद्देश्य अपनी परंपराओं को जीवित रखना और समाज में सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब महामंत्री एवं अंतरराष्ट्रीय लोक गायक डॉ. नंद लाल भारती ने संयुक्त रूप से किया। डॉ. नंद लाल भारती ने उत्तराखंड के लोकप्रिय मरोज पर्व की विस्तृत जानकारी देते हुए उसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि दुर्गेश लाल, विधायक, पुरोला, विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष गीताराम गौड़, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक केएस चौहान, सीआईएमएस के चेयरमैन ललित जोशी के साथ ही प्रेस क्लब कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह नेगी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सोबन सिंह गुसाईं, संयुक्त मंत्री मीना नेगी, शिवेश शर्मा, संप्रेक्षक विजय जोशी, कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन लखेड़ा, मनबर सिंह रावत, हिमांशु जोशी, ओम प्रकाश जोशी, सुलोचना पयाल के साथ ही अनेक पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

Photos from Uttaranchal Press Club उत्तरांचल प्रेस क्लब's post 23/02/2026

उत्तरांचल प्रेस क्लब में सीएम लखेड़ा स्मृति कैरम प्रतियोगिता का शुभारंभ। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्व. सीएम लखेड़ा के सुपुत्र ललित मोहन लखेड़ा, मनमोहन लखेड़ा एवं प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा सहित कार्यकारिणी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर किया। इस अवसर पर प्रेस क्लब खेल संयोजक सोबन सिंह गुसाईं, महामंत्री योगेश सेमवाल, कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल आदि उपस्थित रहे।

Photos from Uttaranchal Press Club उत्तरांचल प्रेस क्लब's post 04/02/2026

उत्तरांचल प्रेस क्लब में श्रीमती गीता धामी का स्वागत करते प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा, महामंत्री योगेश सेमवाल, कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल, संयुक्त मंत्री मीना नेगी, शिवेश शर्मा संप्रेक्षक विजय जोशी व कार्यकारिणी सदस्य रश्मि खत्री, सुलोचना पयाल आदि।

Photos from Uttaranchal Press Club उत्तरांचल प्रेस क्लब's post 01/02/2026

स्वस्थ पत्रकार, सशक्त लोकतंत्र: उत्तरांचल प्रेस क्लब खेल सत्र-2026 का आगाज़

उत्तरांचल प्रेस क्लब ने आज वर्ष-2026 के खेल सत्र का शुभारम्भ अनिल नेगी स्मृति शूटिंग प्रतियोगिता के आयोजन के साथ किया। प्रतियोगिता के महिला वर्ग में प्रथम स्थान रश्मि खत्री, द्वितीय स्थान नेहा बिष्ट एवं तृतीय स्थान सुलोचना पयाल ने प्राप्त किया। वहीं पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान जितेन्द्र नेगी, द्वितीय स्थान मुकेश राजपूत तथा तृतीय स्थान पवन नेगी ने हासिल किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि रेखा आर्या, कैबिनेट मंत्री (खेल), उत्तराखंड सरकार एवं अति विशिष्ट अतिथि डॉ. रचित गर्ग, वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को संतुलित रखने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए पत्रकारों का स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पत्रकार अपने व्यस्त जीवन में भी प्रतिदिन कम से कम एक घंटा खेल या शारीरिक गतिविधि के लिए अवश्य निकालें।
उन्होंने उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा लगातार खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित किए जाने की सराहना की तथा भविष्य में भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।

प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तरांचल प्रेस क्लब सदैव पत्रकारों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने कहा कि पत्रकार अक्सर तनावपूर्ण परिस्थितियों में कार्य करते हैं, ऐसे में खेल गतिविधियां उन्हें स्वस्थ रखने के साथ-साथ टीम भावना और सकारात्मक सोच भी विकसित करती हैं।
उन्होंने कहा कि अनिल नेगी स्मृति शूटिंग प्रतियोगिता जैसे आयोजन पत्रकारों के बीच खेल संस्कृति को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं और क्लब वर्षभर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करता रहेगा। अध्यक्ष अजय राणा ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब महामंत्री योगेश सेमवाल ने किया।

Want your school to be the top-listed School/college in Dehra Dun?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Opp. Tibeti Market
Dehra Dun
248001