दीपावली पर मेरी मिष्टी का phuljhadi 💃 💃 💃 डांस
JNV Dehradun
SCIENCE CLUB OF JNV DEHRADUN WELCOMES YOU.
मत जियो सिर्फ़ अपनी खुशी के लिए
कोई सपना बुनो ज़िंदगी के लिए।
पोंछ लो दीन दुखियों के आँसू अगर,
कुछ नहीं चाहिए बंदगी के लिए।
सोने चाँदी की थाली ज़रूरी नहीं,
दिल का दीपक बहुत आरती के लिए।
जिसके दिल में घृणा का है ज्वालामुखी
वह ज़हर क्यों पिये खुदकुशी के लिए।
उब जाएँ ज़ियादा खुशी से न हम
ग़म ज़रूरी है कुछ ज़िंदगी के लिए।
सारी दुनिया को जब हमने अपना लिया,
कौन बाकी रहा दुश्मनी के लिए।
तुम हवा को
28/10/2025
त्योहारों का मज़ा परिवार के साथ l
19/10/2025
यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि मुझे PGT (जीव विज्ञान) पद पर प्रमोशन मिला है और नवोदय विद्यालय समिति नई दिल्ली में हुए काउंसलिंग के आधार पर मेरी नई पदस्थापना जवाहर नवोदय विद्यालय, NAMCHI RAVANGLA, जिला SOUTH SIKKIM में हुई है।
आप सभी के स्नेह, सहयोग और शुभकामनाओं के लिए हृदय से धन्यवाद 🙏
नई जगह पर नया प्रयास रहेगा कि आप सबकी उम्मीदों पर खरा उतर सकूं 🌿
🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔
आपको और आपके परिवार को पांच दिवसीय त्यौहार श्रंखला धनतेरस, छोटी दीपावली, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज की बहुत बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।🙏🏻🙏🏻🙏🏻
भगवान से प्रार्थना है कि यह पांचों पर्व आपको और आपके परिवार को सुख समृद्धि सोहार्द एवं अपार खुशियां दे।। 🙏🏻🙏🏻🙏🏻
*शुभम् करोति कल्याणम्*
*आरोग्यम् धन सम्पदा।*
*शत्रु बुद्धि विनाशाय*
*दीप ज्योति नमोस्तुते।।*
🌹🌹🌹🪔🪔🪔
11/10/2025
Brahmm sarovar in Kurushetra....
11/10/2025
*यात्रा बहुत छोटी है :*
एक स्त्री बस में चढ़ी और एक पुरुष के बगल में बैठते समय उसके बैग से उसे चोट लग गई... लेकिन वह पुरुष चुप रहा, कुछ नहीं बोला।
जब वह व्यक्ति गुमसुम बैठा रहा, तो उस महिला ने पूछा – “मैंने आपको बैग से मारा, फिर आपने शिकायत क्यों नहीं की?”
उस पुरुष ने मुस्कुराकर उत्तर दिया:
“इतनी छोटी-सी बात पर नाराज़ होने की ज़रूरत नहीं, क्योंकि हमारी साथ की यात्रा बहुत छोटी है... मैं अगले स्टॉप पर ही उतर रहा हूँ...!”
इस उत्तर से महिला बहुत भावुक हुई। उसने उस पुरुष से माफी माँगी और मन ही मन सोचा कि “यात्रा बहुत छोटी है” – ये शब्द सोने से लिखे जाने चाहिए।
हमें यह समझना चाहिए कि इस संसार में हमारा समय इतना कम है कि बेकार की बहस, जलन, दूसरों को माफ़ न करना, असंतोष और नकारात्मक भावनाओं में उलझना वास्तव में समय और ऊर्जा की मूर्खतापूर्ण बर्बादी है।
👉 किसी ने आपका दिल तोड़ा है? शांत रहिए...
यात्रा बहुत छोटी है...!
👉 किसी ने धोखा दिया, धमकाया, अपमान किया?
आराम कीजिए – तनाव मत लीजिए...
यात्रा बहुत छोटी है...!
👉 किसी ने बेवजह आपका अपमान किया?
शांत रहिए... नज़रअंदाज़ कीजिए...
यात्रा बहुत छोटी है...!
*समस्याएँ तभी समस्या बनती हैं जब हम उन्हें मन में जगह देते हैं*।
यह सफ़र कब रुक जाएगा, कोई नहीं जानता।
*तो आइए*, अपने मित्रों, रिश्तेदारों और परिवार का सम्मान करें... उनका आदर करें...
हम दयालु, प्रेमपूर्ण और क्षमाशील बनें।
कृतज्ञता और आनंद से भरा जीवन जिएँ।
क्योंकि सचमुच हमारा साथ का सफ़र बहुत छोटा है...!
अपनी मुस्कान सभी के साथ बाँटिए...
अपनी ज़िंदगी को सुंदर और आनंदमय बनाइए...
अपना पूरा ध्यान उस पर लगाए जो हम यहां करने आए है तो यह छोटी यात्रा भी बहुत सार्थक और कमाल की हो जाएगी।
A visi ti Kurushetra Panorama and science center.
10/10/2025
A trip to Kurushetra......
Mahabharattttttt....
06/09/2025
शिक्षक दिवस: केवल उत्सव नहीं, बल्कि मार्गदर्शन का प्रतीक
शिक्षक दिवस केवल स्कूलों और कॉलेजों में मनाया जाने वाला एक उत्सव नहीं है। यह दिन हमें हमारे शिक्षकों के महत्व, उनके योगदान और उनके मार्गदर्शन की याद दिलाता है। शिक्षक केवल पढ़ाने वाले नहीं होते, बल्कि वे हमारे जीवन के मार्गदर्शक, प्रेरक और सलाहकार भी होते हैं।
शिक्षक विद्यार्थियों को न केवल पुस्तक ज्ञान देते हैं, बल्कि जीवन में सही दिशा चुनने की क्षमता भी प्रदान करते हैं। उनका योगदान हमारे व्यक्तित्व के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। शिक्षक का महत्व केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है; वे विद्यार्थियों के नैतिक और सामाजिक विकास में भी अहम भूमिका निभाते हैं।
शिक्षक दिवस पर सिर्फ फूल और उपहार देना ही पर्याप्त नहीं है। असली सम्मान तब होता है जब हम उनके आदर्शों को अपनाएँ, उनके दिए गए ज्ञान को अपने जीवन में उतारें और समाज में नैतिक मूल्यों का पालन करें। इस दिन हमें अपने शिक्षकों को धन्यवाद कहना चाहिए और यह समझना चाहिए कि उनके प्रयास और समर्पण ही हमें बेहतर इंसान बनाते हैं।
इस प्रकार, शिक्षक दिवस केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन में शिक्षकों की भूमिका और उनके योगदान को याद करने का अवसर है। यह दिन हमें यह सोचने का अवसर देता है कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि एक व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की शक्ति है।
14/07/2025
Ek ped Maa ke naam compaighn is going on PM SHRI JAWAHAR NAVODAYA VIDYALAYA SHANKARPUR DEHRADUN...................Eco Club JNV Dehradun
15/04/2024
Innovative SCIENCE keyrings developed by JNV SCIENCE CLUB DEHRADUN......Hum katre hain kuch khass....
12/04/2024
Innovative wooden keyrings developed by the Science Club of JNV Dehradun....Humm kuch khass baat hain....
30/03/2024
Wooden gallery of CBSE SCIENCE LOVERS.....
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the school
Address
Dehra Dun