29/05/2020
B.Sc. MM - Bachelor of Science In Medical Microbiology Course and Colleges
B.Sc. Medical Microbiology (B.Sc. MM) 3-year full-time Paramedical course.
The eligibility for this course is 10th & 12th Pass (Intermediate).Microbiology course relates to the study of infectious diseases where the students will learn about the treatment
29/05/2020
https://www.facebook.com/LatestGovtJobUpdate/
Uttarakhand Heaven
Uttarakhand Heaven is one of the leading Tours & Travel company in Dehradun, Uttarakhand State, India.
Call: 9368812911, 6398485008
28/12/2016
उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड से निशुल्क हवाई सेवा शुरू || बहुत-बहुत बधाई समस्त जनपत निवासियों को |
03/07/2016
https://www.facebook.com/OnlineUttarkashi/posts/1042548569144450:0
भूस्खलन से सहमे 60 परिवारों ने ली छानियों में शरण
.com/OnlineUttarkashi
मानसून की शुरुआती बारिश में हुई तबाही का मंजर देखकर असी गंगा घाटी के लोग 2012-13 की आपदा की तबाही दोबारा होने की आशंका से सहमे हुए हैं। सक्रीय भूस्खलन और गदेरे के कटाव से डरे ढासड़ा गांव के 60 परिवार मवेशियों के साथ तीन किमी दूर स्याली व बैरा तोक में बनी छानियों में चले गए हैं।
यहां के कई गांव और छानियों की पैदल सड़क व पुलिया बहने से बच्चे भंकोली इंटर कालेज नहीं जा पा रहे हैं। पेयजल योजनाएं बहने से लोगों को पीने के पानी के लिए तीन किमी दूर जाना पड़ रहा है।
ढासड़ा गांव के ऊपर बरसात में पत्थर गिरने से लोग छानियों में शरण लेते हैं। पेयजल लाइन टूटने से ग्रामीणों को तीन किमी दूर से पानी ढो रहे हैं। भंकोली इंटर कालेज में पढ़ने वाले बच्चे रास्ता नहीं होने से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। भंकोली गांव के नीचे भूस्खलन सक्रीय होने से संगमचट्टी से आवाजाही के रास्ते बंद हो गए हैं। गांव के कई परिवार सिलकोरिया छानियों में रहते हैं, लेकिन पुलिया बहने से इनका संपर्क गांव से टूट गया।
असी गंगा घाटी के सात गांवों में पेयजल किल्लत बनी हुई है। ढासणा की प्रधान संगीता, भंकोली के धनीराम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रूप सिंह रावत का कहना है कि बरसात में संगमचट्टी तक यातायात चालू रखने की व्यवस्था नहीं की गई है।
03/07/2016
https://www.facebook.com/OnlineUttarkashi/posts/1042274999171807:0
बारिश ने उड़ाई गंगाघाटी के लोगों की नींद
शुक्रवार रात हुई भारी बारिश ने गंगाघाटी के लोगों की नींद उड़ा दी। कुमाल्टी, असी गंगा और लाटा के दोनों ओर के गदेरों में आए उफान से पायलट बाबा आश्रम का एक भवन सहित इसके आसपास कई दुकान व घरों को नुकसान पहुंचा है।
.com/OnlineUttarkashi
असी गंगा में उफान आने से एक आरसीसी पुलिया धंसने के साथ ही तीन किमी सड़क तबाह होने से गजोली, भंकोली क्षेत्र के सात गांव के ग्रामीणों की आवाजाही ठप हो गई है। डोडीताल में कई पर्यटकों के फंसे होने की सूचना आ रही है।
लाटा में धनवीर की गोशाला में मलबा आने से उसमें बंधी गाय दब कर मर गई। त्रेपन सिंह, जगत सिंह, प्रताप, जयेंद्र व रामचंद्र व्यास के मकान गदेरे के कटाव के कारण खतरे में हैं। मदन सिंह का ढाबा बहने से इसमें रखे सामान सहित गांव वालों के रखे कई रसोई गैस सिलेंडर भी गदेरे में बह। मल्ला में महीपाल जोगटा का मकान मलबे से दब गया है।
कुमाल्टी में मनेरी-जखोल रोड का मलबा गदेरे में उडे़लने से गदेरे का तल ऊंचा होने से संतोष के होटल का एक हिस्सा बह गया। अरविंद की दुकान के कमरे में पानी घुसने से उसमें रखा सामान बर्बाद हो गया। प्रीतम सिंह के होटल की बुनियाद कटाव से कट गई हे। भंकोली में भजन सिंह का मकान भूधंसाव से क्षतिग्रस्त हो गया। मनेरी सिलकुरा गदेरे के उफान से पूरी बस्ती खतरे की जद में आ गई है।
दुकानों व घरों में घुसा मलबा
बड़कोट। यमुनोत्री हाईवे से लगे पुजार गांव के पास मलबा पानी आधा दर्जन घरों एवं व्यवसायिक भवनों में घुसा गया। सूचना मिलने पर तहसीलदार मुकेश रमोला मौके पर पहुंचे।
मलबा पानी आने से यमुनोत्री राजमार्ग भी 12 बजे तक पुजार गांव के पास बंद रहा। आधी रात को पुजार गांव पाली गाड के ऊपर भारी बारिश से आया मलबा व पानी राजमार्ग से लगे होटल व घरों में घुस गया।
30/06/2016
https://www.facebook.com/OnlineUttarkashi/posts/1040623742670266:0
हर्षिल गंगोत्री घाटी के सीमावर्ती आठ गांवों में सूखे की स्थिति है।
.com/OnlineUttarkashi
बारिश नहीं होने से नकदी फसल सेब और राजमा सूखे की भेंट चढ़ गई है। सूखे से सेब के अधिकांश बगीचों में फल झड़ने के साथ ही पत्तियां पीली पड़कर मुरझाने लगी हैं। वहीं राजमा में सूखे के कारण कीड़ों ने फसल चौपट कर दी है। हर्षिल के डा. नागेंद्र सिंह, सुक्की के मोहन सिंह का बताते हैं कि यदि कुछ दिनों तक सूखे की यही स्थिति रही, तो सेब की फसल चौपट हो जाएगी।
बारिश से यमुनोत्री हाईवे रहा घंटों बंद
उत्तरकाशी। यमुनोत्री घाटी में बुधवार आधी रात को भारी बारिश से यमुनोत्री राजमार्ग पर खरादी के पास जगह-जगह मलबा-पत्थर आने से सुबह नौ बजे तक यातायात बंद रहा, जबकि नंगाण गांव में मलबा पानी आने से विद्युत लाइनें ध्वस्त हो गई।
राजमार्ग के एई विनोद डोबरियाल ने बताया कि मार्ग सुबह नौ बजे तक यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। नंगाण गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य फूलीराम ने बताया कि रवाड़ा नंगाण गांव मोटर मार्ग पर जगह-जगह मलबा आने से गांव की विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि मोटर पुल के पास एक ट्रक मलबे में फंस गया। उन्होंने मोटर मार्ग पर नारदाने नहीं होने से बरसात में नंगाण गांव के लिए खतरा बताया।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the school
Telephone
Website
Address
Dehra Dun
248001