Manoj Chauhan

Manoj Chauhan

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Manoj Chauhan, Education, Dehra Dun.

21/06/2023
21/06/2023

अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2023) हर साल 21 जून को मनाया जाता है. योग प्राचीन काल से भारत की संस्‍कृति का हिस्‍सा रहा है. भारत में ऋषि मुनियों के दौर से योगाभ्यास होता आ रहा है. ये दिन हर एक भारतवासी को गौरवांवित करने वाला दिन है क्‍योंक‍ि अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस के जरिए भारतीय संस्‍कृति से जुड़ा योग विदेशों तक पॉपुलर हो गया है. हर साल दुनियाभर के तमाम देशों के बीच योग दिवस का प्रतिनिधित्‍व भारत करता है.

इस साल भी योग दिवस को लेकर तमाम तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं. इस साल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 जून को नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यहां पहली बार संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग सत्र का नेतृत्व करेंगे. वहीं दिल्‍ली में भी तमाम जगहों पर योग दिवस का आयोजन किया जाएगा. आइए आपको बताते हैं कि इस साल योग दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए क्‍या विशेष तैयारियां की गई हैं और इस साल अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस की थीम क्‍या है.

दिल्‍ली में 26 जगहों पर होगा आयोजन
केंद्रीय आयुष मंत्रालय के मुताबिक 21 जून को योग दिवस के मौके पर दिल्ली में खास तैयारियां की गई हैं. योग दिवस के मौके पर कर्तव्यपथ, लाल किला, सेंट्रल पार्क, कनॉट प्लेस, नेहरू पार्क, लोधी गार्डन, कोरोनेशन पार्क समेत 26 जगहों पर आयोजन किया जाएगा. एनडीएमसी दिल्ली के 8 जगहों पर, वहीं डीडीए दिल्ली की 17 जगहों पर योग दिवस का आयोजन करेगा. इसके अलावा पुरातत्व विभाग योग दिवस लाल किले से मनाएगा. हालांकि इस साल पीएम नरेंद्र मोदी 21 जून को अमेरिका की धरती से योग दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. पीएम का पद संभालने के बाद ये पहला मौका है, जब योग दिवस के मौके पर पीएम देश के बाहर होंगे. इस साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के नौ साल पूरे होने के मौके पर पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र में 180 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के साथ योग करेंगे.

योग दिवस की थीम
हर साल योग दिवस के लिए एक अलग थीम निर्धारित की जाती है. साल 2023 में योग दिवस की थीम वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांत पर One World, One Health रखी गई है. इस थीम को आयुष मंत्रालय ने चुना है. बता दें कि योग को निरोग रहने का सबसे बेहतरीन साधन माना जाता है. योग भारत की प्राचीन संस्‍कृति का हिस्‍सा रहा है. पहले के समय में ऋषि-मुनि योग करके ही खुद को निरोग बनाकर रखते थे .https://hindicurrentaffairs.adda247.com/international-yoga-day-2023/amp/

Photos from बावर TV's post 18/06/2023
05/06/2023

आज 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है । क्योंकि पर्यावरण के साथ जो मनुष्यो के द्वार की जा रही छेड़ छाड़ और मानवीय की संवेदना के द्वारा प्रकृति के साथ हो रहा खिलवाड़ जिसके कारण से आज तकनीक तो मनुष्यो ने हासिल कर ली परंतु पर्यावरण दूषित होता जा रहा है । जिसे मानवीय मूल्यों एवं विकास दोनो ही प्रभावित हो रहे है । इसलिए मानव को पर्यावरण को दूषित होने से बचाना है। जिसे मानव का जीवन बच सके। 2023 में पर्यावरण की थीम
, है। इकोसिस्टम रिस्टोरेशन ' अभियान के तहत विश्व पर्यावरण दिवस 2023 की थीम है। यह याद दिलाता है कि प्लास्टिक मामलों पर लोगों की कार्रवाई धीरे-धीरे हमारे महासागरों, मिट्टी और जंगल में रिस रही है और अपूरणीय क्षति का कारण बन रही है
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने पर्यावरणीय चुनौतियों के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने और कार्रवाई को प्रोत्साहित करने के लिए 1972 में विश्व पर्यावरण दिवस की स्थापना की। इसके बाद से यह पर्यावरण समर्थन के लिए सबसे बड़ा वैश्विक स्थल बन गया है और हर साल 5 जून को मनाया जाता है।

Want your school to be the top-listed School/college in Dehra Dun?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address


Dehra Dun
248123