Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya - Koruwa

Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya - Koruwa

Share

The Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya or KGBV is a residential girls’ secondary school run by the Government of India for the weaker sections in India.

The scheme of the KGBV ran as a
separate scheme but in harmony with the Sarva Shiksha Abhiyan (SSA)

Photos from Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya - Koruwa's post 20/02/2025

कला कौशलम वर्कशॉप देहरादून में प्रतिभाग।अच्छा अवसर बालिकाओं के सपनों को उड़ान देने की।

Photos from Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya - Koruwa's post 20/02/2025

कुछ खास पल जो अनमोल है

20/02/2025

Proud of you bacchon

20/02/2025

कोमल है कमजोर नहीं तू शक्ति का नाम ही नारी है
जग को जीवन देनी वाली मौत भी तुझसे हारी है
इन्हीं पंक्तियों को चरितार्थ करती हुई एक छोटी सी कोशिश के जी बी वि कोरवा की बालिकाओं द्वारा वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह में की गई। कार्यक्रम बहुत ही शानदार रहा । हमारी बालिकाओं द्वारा हमेशा अपना सर्वोत्तम प्रयास किया है जिस पर मुझे हमेशा गर्व रहता है।इसी के साथ मेरे साथी जो हमेशा प्रत्येक कार्य को बहुत निष्ठा से करते हैं उनको बहुत बहुत धन्यवाद।

Photos from Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya - Koruwa's post 31/12/2024

बाल रंग कार्यक्रम 2024 2025में के जी बी वि कोरवा की बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का अवसर scert देहरादून के द्वारा प्राप्त हुआ।मेरी टीम के सभी सदस्य ज्योति चौहान, रोशनी चौहान,संगीता, पिंकी पंवार एवं समस्त ऑफिस स्टाफ जिनका सहयोग मुझे हमेशा मिलता रहा है।एक बेहतरीन टीम के साथ काम करने का मजा ही लाज़वाब होता है। के जी बी वि कोरवा की टीम ने हमेशा अपना बेस्ट ही दिया है एवं मेरी बालिकाओं ने मुझे हमेशा सर्वेश्रेष्ठ रिजल्ट ही दिया है। राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली इस प्रतियोगिता में कुल 22 राज्यों ने प्रतिभाग किया जिसमें हमारी टीम टॉप 5 में पहुंची। अवॉर्ड के तहत टॉफी एवं 21000 की धनराशि हमे प्राप्त हुई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी बालिकाओं,स्टाफ मैंबर्स एवं अभिभावकों का धन्यवाद।

Photos from Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya - Koruwa's post 25/08/2024

के जी बी वी कोरूवा में आजकल रेजिन कला वर्कशॉप चल रही है जिसमें बालिकाओं द्वारा सुंदर ईयर रिंग्स,टी कोस्टर एवम वॉल हैंगिंग बनाए गए। इन सभी कलात्मक सामान को बनाने के लिए हम अपनी ट्रेनर उर्मिला मजूमदार को धन्यवाद देते है जिनके दिशा निर्देशन में बालिकाओं ने बहुत कुछ सीखा।एक अच्छा गुरु अपने students के गुणों को निखारने की अदभुत क्षमता रखता है ये मजूमदार मैडम को देखकर लगा। ज्योति चौहान, रोशनी चौहान मेरे सहयोगी कार्मिक जो दिन रात छात्रावास में अपनी सेवाओं को पूर्ण तत्परता से दे रहे है इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बने रहे और इनके द्वारा भी बहुत कुछ सीखा गया। सीखने की यह आदत हमेशा बनी रहे इन्ही शब्द के साथ सभी का पुनः आभार

10/04/2024

Photos from Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya - Koruwa's post 22/03/2024
Photos from Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya - Koruwa's post 22/03/2024

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कोरूवा विकासखंड कालसी की यात्रा में एक नया आयाम और जुड़ गया जब वोकेशनल कोर्स के अन्तर्गत कुछ नया करने की सोची।इसके लिए लगभग 3महीने का समय लगा और बहुत से लोगों ने अपना सहयोग दिया।श्री राजेंद्र सजवान, श्रीमती कांति धस्माना जी का दिल से आभार जिन्होंने प्रशिक्षण को रोचक एवम फलदाई बनाया।प्रशिक्षण में बालिकाओं ने बिस्किट,केक, कुकीज़ बन, पिज्जा ऑनियन ब्रेड और विभिन्न प्रकार के आचार, जूस, मुरब्बे आदि बनाने सीखे। बालिकाओं ने बड़चड़कर इस प्रशिक्षण में भाग लिया।आत्मनिर्भर बन वे भविष्य को सुरक्षित एवम संवारने का कार्य करेंगी।

Want your school to be the top-listed School/college in Dehra Dun?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Website

Address


Chakrata Road
Dehra Dun
248196