BSN Sr. Sec. school Chhidderwala

Directions

BSN Sr. Sec. school Chhidderwala Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from BSN Sr. Sec. school Chhidderwala, School, chakjogiwala (Chhidderwala), Dehra Dun.

SHINING STAR  OF BSNNATIONAL PLAYER 2025-26इस वर्ष भारती शिक्षा निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल चकजोगीवाला से विभिन्न खेलों...
08/01/2026

SHINING STAR OF BSN
NATIONAL PLAYER 2025-26
इस वर्ष भारती शिक्षा निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल चकजोगीवाला से विभिन्न खेलों में 24 खिलाडियों के राष्ट्रीय खेलों के चयन हुआ है। इससे पूर्व विद्यालय से 216 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ था । इस प्रकार अब तक B S N स्कूल से कुल 240 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय विद्यालयी खेलों के लिए हो चुका है।
इस वर्ष वॉलीबॉल अंडर 17 आयु वर्ग में निकिता रावत का चयन हुआ । यह प्रतियोगिता बरेली(उ0प्र0) में सम्पन्न हुई।
खो-खो अंडर-17 आयु वर्ग में मयंक नौटियाल और अमन नेगी का चयन हुआ। यह प्रतियोगिता अयोध्या(उ0प्र0) में सम्पन्न हुई।
खो-खो अंडर-19 आयु वर्ग में मनीष चौहान, अमन पुंडीर व विधि थापा का चयन हुआ। यह प्रतियोगिता जबलपुर (म0प्र0) में सम्पन्न हुई।
खो-खो अंडर-14 आयु वर्ग में आरव सिंह, कृष्णा चौहान व कनक का चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता केकड़ी(राजस्थान) में सम्पन्न होगी।
हैंडबॉल अंडर-14 आयु वर्ग में अंजली व पीयूष राठौर का चयन हुआ। यह प्रतियोगिता चितौड़गढ़(राजस्थान) में चल रही है।
हैंडबॉल अंडर-17 बालिका वर्ग में निकिता रावत का चयन हुआ। यह प्रतियोगिता सोमनाथ (गुजरात) मे सम्पन्न होगी।
हैंडबॉल अंडर-19 बालक वर्ग में आदित्य कश्यप व मनीष कलूडा का चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता भी सोमनाथ ( गुजरात) मे संपन्न होगी।
हैंडबॉल अंडर-19 बालिका वर्ग में साक्षी रावत व अनुष्का का चयन हुआ। यह प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश में सम्पन्न होगी।
योगासन में अंडर-14 आयु वर्ग में नब्या और सोनाक्षी राणा तथा अंडर-19 में अनुष्का रावत, आंशिका रावत, आयुष सिंह, संदीप सिंह, लोकेन्द्र सिंह व शिव नेगी का चयन हुआ है । यह प्रतियोगिता कोलकाता ( प0 बंगाल) में आयोजित होगी।
सभी चयनित प्रतिभागियों को बहुत बहुत शुभकामनाएं।

भारती शिक्षा निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भारतीय भाषाओं व आंचलिक बोलियों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित समर कैंप में आ...
30/05/2025

भारती शिक्षा निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भारतीय भाषाओं व आंचलिक बोलियों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित समर कैंप में आज चतुर्थ दिवस पर उत्तराखंडी व गोर्खाली पारंपरिक वस्तुओं तथा आभूषणो की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसके साथ ही पारंपरिक व्यंजन जैसे अरसा रोटाना भी शामिल रहे।

भारती शिक्षा निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भारतीय भाषाओं व आंचलिक बोलियां को बढ़ावा देने के लिए समर कैंप आयोजित किया ...
30/05/2025

भारती शिक्षा निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भारतीय भाषाओं व आंचलिक बोलियां को बढ़ावा देने के लिए समर कैंप आयोजित किया गया जिसमें तृतीय दिवस पर प्रोजेक्टर की सहायता से छात्रों को अद्वितीय वाद्ययंत्रों, पारंपरिक आभूषणों, स्थानीय चित्रकला शैलियों, कलाकृतियां, वस्तुओं के बारे में जानकारी दी गई।
साथ ही छात्रों को योग करना तथा योग करने से हमारे शरीर को मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी गई।

समर कैंप द्वितीय दिवस
30/05/2025

समर कैंप द्वितीय दिवस

भारती शिक्षा निकेतन सी0 से0 स्कूल में भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने के लिए समर कैंप आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य छात्र...
30/05/2025

भारती शिक्षा निकेतन सी0 से0 स्कूल में भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने के लिए समर कैंप आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य छात्रों में भाषा कौशल और सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाना है। इस कैंप में प्रथम दिवस पर संवाद्, नाटक और पारंपरिक गीतों जैसी गतिविधियों के माध्यम से छात्रों ने अपनी भाषाई दक्षता को निखारा। अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम ने बच्चों की अभिव्यक्ति क्षमता और आत्मविश्वास को भी मजबूत किया। विद्यालय प्रशासन का मानना है कि ऐसे कैंप छात्रों को अपनी जड़ों से जोड़ने में सहायक होते हैं। अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना की और इसे बच्चों के समग्र विकास के लिए उपयोगी बताया

03/12/2023

Address

Chakjogiwala (Chhidderwala)
Dehra Dun

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BSN Sr. Sec. school Chhidderwala posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category