17/08/2026
PTM = Senior Wing
19/08/2026
Quality Education with Ethical Values.
17/08/2026
PTM = Senior Wing
19/08/2026
17/08/2026
आज दिनांक 17/08/2026 को विद्यालय में कक्षा 6 से 8 तक के भैया-बहिनों की ParentsTeacher Meeting का आयोजन किया गया। इसमें भैया बहिनों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, गृहकार्य, नियमित उपस्थिति, व्यवहार एवं सर्वांगीण विकास से जुड़े विषयों पर अभिभावकों के साथ सार्थक चर्चा की गई।
सम्मलेन का सुभारम्भ आचार्य आकांक्षा रावत जी द्वारा जूनियर विंग प्रभारी चंद्रकला अमोली जी एवं प्रधानाचार्य श्री शिशुपाल सिंह रावत जी के परिचय के साथ हुआ।
तत्पश्चात जूनियर विंग प्रभारी चंद्रकला अमोली जी ने विद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों के बारे में भी अभिभावकों को जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य जी ने सभी अभिभावकों को संबोधित करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय एवं अभिभावकों के बीच निरंतर सहयोग और समन्वय की अपेक्षा की।
15/08/2026
"भारत के भाग्य में अपना विश्वास कभी मत खोना।"
- सुभाष चंद्र बोस
आज विद्यालय में 80 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि श्री परमानन्द सकलानी जी (शिक्षाविद सेवानिवृत), विशिष्ट अतिथि श्री अशोक राजन बर्थवाल जी (वायु सेना के शिक्षण एवं शाखा से सेवानिवृत) जी ने पधारकर कार्यक्रम की शोभा बड़ाई।
कार्यक्रम में श्रीमान अजय पाल सिंह रावत जी , श्री विद्याधर उनियाल जी (समाजसेवी), विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष श्री राजेंद्र चंद रमोला जी (शिक्षाविद), प्रबंधक श्री प्रेम चमोला जी (निजी व्यवसाय), कोषाध्यक्ष श्री नवीन रावत जी (निजी व्यवसाय), सह -व्यवस्थापक श्री अनूप सेमवाल जी (निजी व्यवसाय), विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमान शिशुपाल सिंह रावत जी , श्री आनंद छमलवान् जी (RSS सह सेवा प्रमुख), जगदीश राणा जी (महानगर व्यवस्था प्रमुख), ममता रावत जी (मातृ संगठन में सम्पर्क प्रमुख), अशोक जी (RSS, नगर प्रचारक), स्वाति डोभाल जी पार्षद नथुवावाला जी, श्री इन्द्र भूषण सकलानी जी ( निजी व्यवसाय), की गणमान्य उपस्तिथि रही। सभी अतिथियों ध्वजारोहन करने तत्पश्चात मुख्य अतिथि जी के द्वारा मां शारदा के सम्मुख द्वीप प्रज्ज्वलन किया गया।
कार्यक्रम का प्रारम्भ सरस्वती वंदना के साथ किया गया उसके बाद भैया बहनों ने लोक नृत्य, नाटक, देशभक्ति गीत, गढ़वाली गीत, हिंदी, अंग्रेजी, भाषण आदि प्रस्तुत किये।
कार्यक्रम अंत में मुख्य अतिथियों द्वारा भैया बहनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं एवं आशीर्वचन दिया गया। इसके पश्चात सभी भैया बहनों को मिष्ठान वितरण किया गया।
जय हिंद,जय भारत।
15 अगस्त सांस्कृतिक कार्यक्रम गढ़वाली लोककृत्य
30/07/2026
आज दिनांक 30/07/2026 को विद्यालय में भैया बहिनों एवं अभिभावकों की सुविधा हेतु आधार कार्ड नामांकन एवं अपडेट शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
शिविर में भैया बहिनों एवं अभिभावकों ने नए आधार कार्ड बनवाने तथा आधार में मोबाइल नंबर, पता, फोटो एवं बायोमेट्रिक अपडेट जैसी सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।
विद्यालय परिवार के अनुरोध पर मुख्य डाक घर (GPO) देहरादून द्वारा इस जनहितकारी पहल के लिए आभार व्यक्त करता है।
29/07/2026
विद्यालय में आज दिनांक 29/07/2026 को विज्ञान सप्ताह के अंतर्गत कक्षा IV से XII तक के भैया-बहिनों के लिए विज्ञान आधारित रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में भैया -बहिनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विज्ञान की विभिन्न अवधारणाओं एवं विषयों को आकर्षक एवं सृजनात्मक रंगोलियों के माध्यम से प्रस्तुत किया।
25/07/2026
विद्यालय में आज हरेला सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भैया-बहनों को मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमान अनिल मैखुरी जी (एडवोकेट एवं समाजसेवी), श्रीमान मृगेन्द्र प्रसाद ममगाई जी (प्रशासनिक अधिकारी, नवोदय विद्यालय) तथा विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र चन्द्र रमोला जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सम्मानित अतिथियों द्वारा भैया बहिनों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।
22/07/2026
विद्यालय केआज वंदना सत्र में श्री सुभाष जोशी जी, (जिला मलेरिया अधिकारी, देहरादून) का आगमन हुआ। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को मलेरिया एवं डेंगू जैसी मच्छरजनित बीमारियों के कारण, लक्षण, बचाव एवं रोकथाम के प्रभावी उपायों से भैया बहिनों को जागरूक किया। तथा सभी को अपने घर एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखने, कहीं भी पानी जमा न होने देने, पूरी बाँह के कपड़े पहनने, मच्छरदानी एवं मच्छररोधी साधनों का प्रयोग करने तथा बुखार आने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेने का आग्रह किया। साथ ही उनके द्वारा सभी भैया बहिनों से इस महत्वपूर्ण संदेश को अपने परिवार एवं आसपास के लोगों तक पहुँचाने का भी आह्वान किया।
| Monday | 9am - 4pm |
| Tuesday | 9am - 4pm |
| Wednesday | 9am - 4pm |
| Thursday | 9am - 4pm |
| Friday | 9am - 4pm |
| Saturday | 9am - 4pm |