01/04/2026
विद्यालय के भूतपूर्व मेधावी छात्र सचिन चौहान जो कि वर्ष 2018 में पास आउट हुए हैं।
आपको आपकी अनूदित कृति ‘हम भारत के राज्यों के लोग’ के लिए प्रतिष्ठित ‘उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान’ से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के पूर्व निदेशक तथा Valley of Words International Literature and Arts Festival के संस्थापक निदेशक डॉ. संजीव चोपड़ा की मूल कृति “We the People of the States of Bharat: Making and Remaking of India’s Internal Boundaries” के आपके द्वारा किए गए उत्कृष्ट हिंदी अनुवाद ‘हम भारत के राज्यों के लोग’ को भाषा संस्थान एवं वरिष्ठ साहित्यकारों के निर्णायक मंडल द्वारा चयनित किया जाना अत्यंत गौरव का विषय है।
दिनांक 30 मार्च 2026 को मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री कार्यालय, देहरादून में आयोजित भव्य अलंकरण समारोह में उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आपको सम्मान-चिह्न, सम्मान-पत्र, एक लाख रुपये की सम्मान राशि एवं अंगवस्त्र प्रदान कर आपको सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि हम सभी के लिए अत्यंत प्रेरणादायी है।
मात्र 25 वर्षीय युवा सचिन चौहान ने साहित्यिक जगत में इतिहास रच दिया। सचिन ने 'उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान' के इतिहास में, सबसे कम उम्र के साहित्यकार बनने का गौरव प्राप्त किया।
इस गौरवपूर्ण एवं पूर्णतः योग्य उपलब्धि के लिए आपको संपूर्ण एकलव्य एलुमनाई परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आपने अपनी मेहनत, समर्पण और प्रतिभा से न केवल EMRS परिवार, बल्कि पूरे जौनसार-बावर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। आपकी यह सफलता समस्त एकलव्य परिवार एवं पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और सम्मान का विशेष क्षण है।
आप प्रारंभ से ही एलुमनाई एसोसिएशन की कोर टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य रहे हैं तथा आपका योगदान सदैव प्रेरणादायी रहा है। आपके विचारपूर्ण लेखन, सकारात्मक दृष्टिकोण और प्रत्येक अवसर पर सक्रिय सहभागिता ने हम सभी को निरंतर प्रेरित किया है। आपकी यह उपलब्धि हम सभी के लिए व्यक्तिगत प्रसन्नता और गर्व का विषय है।
आपकी मेहनत, लगन और समर्पण ने आपको इस सम्मान का पूर्णतः अधिकारी सिद्ध किया है। हमें विश्वास है कि आप भविष्य में भी इसी प्रकार निरंतर प्रगति करते हुए अपने परिवार, संस्थान और पूरे क्षेत्र का नाम नई ऊँचाइयों तक पहुँचाते रहेंगे।
सादर,
EMRS एलुमनाई एसोसिएशन
28/06/2024
22/03/2024
31/07/2023
28/07/2023