08/11/2019
#राजस्थान_पुलिस_भर्ती_2019
बेरोजगार भाइयों राजस्थान पुलिस भर्ती का जो स्टैंडर्ड आर्डर जारी हुआ है उसकी भाषा अंग्रेजी है जिसको समझने में शायद बहुत से लोगों को समस्या आ रही होगी
अबकी बार पुलिस भर्ती 2019 पेपर और मेरिट में में बहुत बड़ा बदलाव किया है
भाइयों राजस्थान पुलिस भर्ती का स्टैंडिंग आर्डर जारी हो चुका है जिससे साफ दिखाई दे रहा है कि पुलिस भर्ती का रास्ता साफ हो गया है और आशा है कि विज्ञापन भी जल्द ही जारी हो जाएगा।
जैसे = लिखित परीक्षा ,फिजिकल और मेरिट, जो निम्न प्रकार हैं।
#लिखित_परीक्षा
इस बार लिखित परीक्षा में कुल प्रश्न संख्या संख्या 120 की जगह 150 कर दिए गए हैं और कुल नंबर 75 ही हैं जिसमें प्रत्येक प्रश्न आधा नंबर का होगा।
समय = 2 घंटे
कुल प्रश्न संख्या = 150
कुल नंबर =75
(नोट प्रत्येक प्रश्न •5 (आधा)नंबर का होगा और उसकी नेगेटिव मार्किंग 25% होगी मतलब 1/ 8)
#भाग_अ #रिजनिंग_और #कंप्यूटर
(कुल प्रश्न संख्या 60 नंबर 30)
#भाग_ब* #सामान्य_ज्ञान_सामान्य_विज्ञान और #करंट जीके
(कुल प्रश्न संख्या 45 नंबर 22.5)
#भाग_स* राज० इतिहास,
राज० भूगोल, राज०अर्थव्यवस्था, राज०राजनीति, और राज० कला एवं संस्कृति
(कुल प्रश्न संख्या 45 नंबर 22.5)
अबकी बार इस जारी स्टैंडिंग ऑर्डर में मिनिमम क्वालीफाई नंबर पेपर के तीनों पार्टो में
अलग -अलग न होकर एग्रीगेट दिया गया हैं इस pattern से कई भाइयों को फायदा होगा जैसा कि पिछली भर्ती में कई भाइयों के साथ धोखा हुआ क्योंकि सभी का प्रत्येक पार्ट मजबूत नहीं होता इसलिए जिस पार्ट में मजबूती है उसमें अपना स्कोर बनाकर मिनिमम क्वालिफिकेशन के दायरे में आ सकता है।और यदि इस पैटर्न में आगे कोई बदलाव होता है जो आने वाली पुलिस विज्ञप्ति में दर्शा दिया जाएगा।
Minimum qualification कैटेगरी के अनुसार निम्न प्रकार होगा।
General & OBC = 40%
SC & ST =36%
Saharia and TSP area no minimum passing marks
*शारीरिक दक्षता परीक्षा*
नई कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में पिछली भर्ती की तरह दौड़ के नंबरों का विभाजन नहीं किया जाएगा।
जिसमें कुल दौड़ 5 किलोमीटर होगी
*दूरी* *समय*
पुरुष. 5Km 25 मिनट
महिला 5Km. 36 मिनट
Ex.men 5Km 30 मिनट
सामान्य कांस्टेबल को तय समय में दौड़ पूरी करने पर 15 नंबर मिलेंगे
और ड्राइवर, बैंड, डॉग स्क्वायड को 10 नंबर मिलेंगे
*कांस्टेबल ड्राइवर*
कांस्टेबल ड्राइवर के लिए 15 नंबर का अलग टेस्ट होगा जिसमें अबकी बार लाइसेंस के अनुसार ना होकर ड्राइविंग दक्षता के अनुसार नंबर दिया जाएगा
*एनसीसी*
एनसीसी सर्टिफिकेट वाले अभ्यर्थियों को अधिकतम पांच नंबर मिलेंगे जिनका विभाजन निम्न प्रकार किया गया।
*अ* C प्रमाण पत्र = 5
*ब* B प्रमाण पत्र = 4
*स* A प्रमाण पत्र = 3
*होमगार्ड*
जिन अभ्यर्थियों के पास होमगार्ड सर्टिफिकेट है उनको उनकी होमगार्ड में दी गई सेवा समय के अनुसार नंबर दिए जाएंगे जिनका विभाजन निम्न प्रकार है।
*अ* 3 वर्ष = 5 नंबर
*ब* 2 वर्ष = 4 नंबर
*स* 1 वर्ष = 3 नंबर
*अंतिम चयन सूची*
*(Final Merit list)*
इस बार जारी standing order के अनुसार final merit list अलग-अलग जिलों की अलग-अलग ने होकर एक ही मेरिट होगी।
इतना सब कुछ भर्ती के बारे में होने के बाद अब हम सभी को स्वयं को सोचने की बात है कि इस भर्ती परीक्षा को पास करने के लिए और अंतिम चयन लेने के लिए हम को किस प्रकार तैयारी करनी है जो आप सभी भाई इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं अब आप भर्ती विज्ञप्ति का इंतजार मत करना क्योंकि वह जल्दी आने वाली है अतः आपसे निवेदन है कि सभी भाई पुलिस की तैयारी में तन मन धन से लग जाए।
Dev Nagari Classes Dausa