Hans Vahini Vidya Niketan English Medium school

Hans Vahini Vidya Niketan English Medium school

Share

PC to 12th

The only institution That Fulfills The Requirement of R.T.E Basic Workshop Of The Newly Growing Student.We Mould The Future With Digital Class.

PC to 12

Photos from Hans Vahini Vidya Niketan English Medium school's post 24/01/2020

आज राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष पर हमारे विद्यालय की होनहार छात्रा को बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के अन्तर्गत बालिका पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान स्वयं कलेक्टर महोदय श्री रोहित सिंह द्वारा प्रदान किया गया। हमें अपने विद्यालय की छात्रा फिजा खान के जिले की आर्ट संकाय की प्रवीण सूची में आने पर गर्व है।

Photos from Hans Vahini Vidya Niketan English Medium school's post 22/12/2019

*सैंटा क्लॉस ने बांटी खुशियां*

सर्वधर्म समभाव की भावना के साथ हंस वाहिनी विद्या निकेतन में धूमधाम के साथ क्रिसमस मनाया गया ऐसे बच्चों ने क्रिसमस ट्री सजाया और जिंगल बेल गाने पर जूनियर क्लास के बच्चों ने नृत्य किया। इसके पश्चात विद्यालय की छात्रा सैंटा क्लॉस बन कर टॉफियां बांटी।
विद्यालय के व्यवस्थापक निर्मल पटेरिया ने बच्चों को भारत में अनेकता में एकता के विषय में बताया और किस प्रकार सभी भारतीय एकजुट होकर सभी धर्मों के त्यौहारों को मनाते हैं इस बात को समझाया।
कार्यक्रम का संचालन आकाश श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर हनुमंत सर, पूर्वांश सर,
शिशुपाल; मनोज तिवारी एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Photos from Hans Vahini Vidya Niketan English Medium school's post 23/06/2019

विद्यालय परिवार की ओर से बहन फिजा खान को बहुत बहुत बधाई
प्रत्येक वर्ष हंस वाहिनी विद्यालय के छात्र छात्राएँ नये नये कीर्तिमान स्थापित करते है। उसी क्रम मे आज महिला एवं बाल विकास विभाग दतिया द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में कैबिनेट मंत्री माननीय इमरती देवी जी द्वारा जिले की मेरिट लिस्ट में स्थान पाने पर हंस वाहिनी विद्यालय की होनहार छात्रा फिजा खान को सम्मान पत्र और चेक प्रदान कर उपकृत किया गया ।
एवं जिला महिला बाल विकास अधिकारी श्री अरविंद उपाध्याय जी एवं पूरी टीम को उत्कृष्ट कार्यक्रम के लिए हृदय से बधाई और शुभकामनाएं ।

05/04/2019
Photos from Hans Vahini Vidya Niketan English Medium school's post 14/02/2019

समस्त पत्रकार बंधुओं का बहुत-बहुत आभार आपका मार्गदर्शन विद्यालय परिवार को मिला है उसके लिए विद्यालय परिवार आपको बहुत आभार व्यक्त करता है आशा करते हैं इसी अपनत्व के साथ आप हमेशा विद्यालय परिवार का सहयोग करते रहेंगे धन्यवाद

Photos from Hans Vahini Vidya Niketan English Medium school's post 24/01/2019

पत्रकार बंधुओ को बहुत बहुत धन्यवाद

Photos from Hans Vahini Vidya Niketan English Medium school's post 24/01/2019

जीवन में लक्ष्‍य के प्रति जागरूक करते हैं खेल- विनय भार्गव
हंसवाहिनी विद्या निकेतन में त्रिदिवसीय खेल मेला का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्‍सा लिया। विद्यालय में विभिन्‍न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया जिसमें बॉली-बॉल, बैडमिंटन, रंगोली, दौड़, चेस, जूडो आदि में छात्र-छात्राओं ने पूर्ण जोश और उत्‍साह के साथ भागीदारी दिखाई। कार्यक्रम के तृतीय दिवस में विजेता विद्यार्थियों को पुरूस्‍कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्‍य रूप से खेल प्रशिक्षक विनय भार्गव उपस्थित रहें। वि‍नय भार्गव जी ने छात्र-छात्राओं को संबोधि‍त करते हुए कहा कि खेल हमारा शारीरिक रूप से ही नहीं मानसिक रूप से भी विकास करते हैं विद्यार्थियों को किसी एक खेल को अपना लक्ष्‍य बनाकर आगे बढ़ते रहना चाहिये।
कार्यक्रम का संचालन आकाश श्रीवास्‍तव द्वारा किया गया एवं आभार व्‍यक्‍त श्री निर्मल पटैरिया जी ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या मेघा पटैरिया, अक्षेष श्रीवास्‍तव, हनुमंत सर, अनुराग श्रीवास्‍तव एवं समस्‍त स्‍टाफ उपस्थित रहा।

Photos from Hans Vahini Vidya Niketan English Medium school's post 12/01/2019

हंस वाहिनी विद्या निकेतन के छात्र-छात्राओं ने स्कूली बच्चों के साथ दिन-प्रतिदिन बढ़ रही घटनाओं को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिखाया। मौका था यातायात विभाग द्वारा आयोजित किए गए सेमिनार का जिसमें हंस वाहिनी विद्या निकेतन के छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से हाल ही में इंदरगढ़ में ओवरलोड स्कूली वाहन से गिरने से स्कूली छात्र के साथ हुई दुर्घटना को दर्शाया और यातायात विभाग को चेताया कि ऐसे वाहनों पर सख्त कार्यवाही की जाए जिससे आए दिन नन्हे मुन्नौ की जान से हो रही खिलवाड़ पर अंकुश लग सके।

नाटक का लेखन एवं निर्देशन अक्षेश श्रीवास्तव ने किया।

कार्यक्रम के अन्त में जिला पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी एवं उपपुलिस अधीक्षक श्री मंजीत चावला ने विद्यार्थियो को पुरुस्कृत किया और बधाई दी।

इस खबर को प्रमुखता देने के लिये दैनिक भास्कर एवं सभी पत्रकार बन्धुओ का बहुत बहुत धन्यवाद।

14/05/2018

Hans Vahini Vidya Niketan is celebrating the moment of success............

Photos from Hans Vahini Vidya Niketan English Medium school's post 10/03/2018

 ● Admission open…

HansVahini Vidya niketan..,
🏫
Flying towards the vision for brilliance….
Creating fascinating dimensions of students' personality…

Photos from Hans Vahini Vidya Niketan English Medium school's post 26/01/2018

*स्वर_गुंजित_हो_राष्ट्रभक्ति_के_गीत_सदा_ही_देश के_गाऐ*
*जो शहीद हो गए मातृभूमि पर शत शत उन्हें शीश नभाऐ....*
ऐसा ही राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत माहौल गणतंत्र दिवस के अवसर पर *हंस वाहिनी विद्या निकेतन* के प्रांगण में देखने को मिला। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में अतिथि के रुप में अखिल भारतीय साहित्य परिषद के संभाग संयोजक श्री जगत शर्मा जी, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री बृजमोहन शर्मा जी एवं किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री दिनेश शर्मा जी उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत आकाश सर, निर्मल सर, मनोज सर एवं नर्मदानंद सर ने किया। अंत में आभार व्यक्त विद्यालय की प्रधानाचार्य मेघा पटेरिया ने किया। कार्यक्रम का संचालन गौरव धनवानी एवं अक्षेष श्रीवास्तव ने किया।

Want your school to be the top-listed School/college in Datia?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Website

Address


Datia
475661