08/08/2025
दिनांक:-08/08/2025 को राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन बच्चों के द्वारा किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मकता का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न प्रकार की राखियों का निर्माण किया और भाई-बहन के प्रति अपने प्यार और स्नेह को व्यक्त किया।
कार्यक्रम में सभी बच्चे अपने-अपने कला का प्रदर्शन करते हुए उत्साहित दिखे, उनके द्वारा बनाए गए रंग बिरंगी राखी सुंदर और मनमोहक थे।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक, चेयरमैन, प्रधानाचार्य एवं उप प्रधानाचार्य ने बच्चों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि राखी का त्योहार भाई-बहन के प्यार और स्नेह का प्रतीक है।