12/07/2020
सूचना
---------------
संशोधित आनलाइन लाईव लेक्चर सूची।
------------------------
विभागाध्यक्षों एवं वर्ग लेने वाले शिक्षकों के मन्तब्य एवं सुझाव के आलोक में इसे सुचारू रूप से संचालित करने हेतु कल प्रकाशित सूची में कुछ संशोधन किया गया है । छात्रों को सूचित किया जाता है कि कल दिनांक 13-07-2020 से आरम्भ हो रहे वर्ग इसी सूची के अनुसार चलेंगे। वर्ग के समय अपने घर पर रहकर आनलाइन वर्ग करें। वर्ग का लिंक विभागाध्यक्ष एवं सम्बन्धित शिक्षकों को उपलब्ध करा दिया गया है। छात्र अपने विभाग से दूरभाष पर सम्पर्क कर लिंक प्राप्त कर लें।
शेष विषयों की सूची शीघ्र प्रकाशित की जाएगी।
17/06/2020
प्रेस विज्ञप्ति।
--------------------
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक खण्ड -3 (2017-20) की शेष परीक्षाएं , स्नातक खण्ड -2 ( 2018-21) , स्नातक खण्ड -1 (2019-22) , स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर ( 2018-20 ) एवं स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर ( 2019-21) की लंबित परीक्षाओं के संचालन हेतु महामहिम कुलाधिपति कार्यालय को पत्र के माध्यम से सूचित कर मार्ग निर्देशन हेतु अनुरोध किया गया है। विश्वविद्यालय का मानना है कि कोरोना महामारी के चलते विश्वविद्यालय का वर्षों से नियमित सत्र के विलंब होने की सम्भावना है। समय की बचत एवं सत्र को नियमित करने हेतु पारम्परिक परीक्षा पद्धति से अलग हटकर यू जी सी दिशा निर्देश के अनुरूप वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के सहारे ओ एम आर शीट पर इस वर्ष की परीक्षाएं लेने की अनुमति प्रदान करने हेतु राजभवन को पत्र लिखा गया था। परीक्षा नियंत्रक ने बताया है कि राजभवन सचिवालय द्वारा विश्वविद्यालय के इस प्रस्ताव पर यूजीसी दिशा निर्देश के आलोक में सकारात्मक पहल की गई है। राजभवन द्वारा निर्णायक आदेश निर्गत की प्रत्याशा में विश्वविद्यालय अपने स्तर से वस्तुनिष्ठ प्रश्नों एवं ओ एम आर शीट पर उक्त परीक्षाओं के संचालन की तैयारी कर रही है । यदि किन्ही (स्टेकहोल्डर्स ) हितधारकों को इस सम्बन्ध में कोई रचनात्मक सुझाव देना हो तो वे परीक्षा नियंत्रक, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा को उनके ईमेल [email protected] एवं [email protected] के माध्यम से अपना सुझाव पांच दिनों के अंदर भेज सकते हैं।
19/05/2020
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो राजेश सिंह की पहल पर स्नातकोत्तर एवं पी-एच डी कोर्स वर्क के छात्रों के लिए आनलाईन लाईव वर्ग का तीसरा सिड्यूल आज जारी किया जा रहा है। 20-05-2020 से 30-05-2020 तक के इस सिड्यूल में कुल 51 वर्ग हैं जिनमें तीन वर्ग क्रमांक 48,49 एवं 50 पिछले सिड्यूल में संशोधन का है ,जिसका पूर्व-क्रमांक दाहिनी ओर दिया गया है। ज्ञात हो कि पूर्व के दो सिड्यूल में 71 वर्ग थे एवं वर्तमान सिड्यूल में 48 । तीनों को मिलाकर अब तक कुल 119 वर्गों का सिड्यूल जारी किया जा चुका है। दिनांक 13-05-2020 से लगातार सभी वर्ग निर्धारित समय सारणी के अनुसार लिए जा रहे हैं। छात्रों से अनुरोध है कि घर पर रहकर अपने विभागाध्यक्ष से गूगल मीट का लिंक प्राप्त कर वर्गों से लाभ उठावें। अध्यक्ष छात्र कल्याण प्रो रतन कुमार चौधरी ने स्नातकोत्तर अध्यापन वाले महाविद्यालयों के छात्रों से अनुरोध किया है कि यदि वे भी अपने विषय का वर्ग करना चाहते हैं, तो सम्बन्धित स्नातकोत्तर विभाग के विभागाध्यक्ष से सम्पर्क करें। आनलाईन लेक्चर समिति के समन्वयक प्रो के के साहू ने कहा है कि कल तक कुछ और वर्गों के लिए विभागाध्यक्षों से प्राप्त होने की सम्भावना है जिस हेतु चतुर्थ सिड्यूल दिनांक 21-05-2020 को जारी किए जाएंगे।
17/05/2020
आज दिनांक 17-05-2020 को कुल चार online live classes Google meet के माध्यम से पी-एच डी कोर्स वर्क एवं सेकेंड सेमेस्टर के छात्रों के लिए संचालित किए गए । इसके अतिरिक्त एक दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के छात्रों के लिए बी- एड कक्षा के वर्ग भी लिये गये। छात्रों की उपस्थिति में लगातार वृद्धि हो रही है । इससे यह प्रमाणित होता है कि छात्रों की रूचि आनलाइन लाईव क्लास की ओर बढ़ रही है।
जिन शिक्षकों द्वारा वर्ग संचालित किये गये उनके नाम , विषय , वर्ग एवं वर्ग में छात्रों की उपस्थिति नीचे दी जा रही है।
Date:- 17.05.2020
-----------------------------
1- Prof. Bhaweshwar Singh
Department- Zoology
Class:- Semester- II
Students attended- 45
2- Prof. Vijay Kumar
Department- Hindi
Class:- Semester- II
Students attended-- 24
3- Prof Aroonima Sinha
Department- English
Class - Ph.D Course work
Students attended- 18
4 - Dr Santosh Kumar
Department- Geography
Class:- Ph.D Course work
Students attended- 23
D D E
--------
1 Dr. Shambhu Prasad
Class's;-B.Ed Course
Students attended- 90
17/05/2020
आज दिनांक 15-05-2020 को कुल पांच online live classes Google meet के माध्यम से संचालित हुए। पी-एच डी कोर्स वर्क एवं चतुर्थ सेमेस्टर special paper में छात्रों की संख्या कम ही रहती है इसीलिए उपस्थिति नब्बे से सौ प्रतिशत रहती है।
जिन शिक्षकों द्वारा वर्ग संचालित किया गया उनके नाम , विषय , वर्ग एवं वर्ग में छात्रों की उपस्थिति नीचे दी जा रही है।
1- Prof. Aroonima sinha.
Department- English
Class :- Ph.D Course work
Student attended- 18
2- Prof. C.B.P Singh
Department- Hindi
Class- Ph.D Course work
Student attended- 15
3- Dr. Sanjay Kumar
Department- Botany
Semester- II
Student attended- 11
4 -Dr. Umesh Kumar Sharma
Department- Hindi
Semester- II
Student attended- 22
5- Dr Amitabh Kumar
Department- History
Semester- II
Student attended-38
17/05/2020
आज दिनांक 16-05-2020 को कुल चार online live classes Google meet के माध्यम से संचालित हुए जिसमें पी-एच डी कोर्स वर्क एवं चतुर्थ सेमेस्टर special paper के वर्ग शामिल हैं। इसके अतिरिक्त दो दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के
बी- एड के वर्ग भी लिये गये।
जिन शिक्षकों द्वारा वर्ग संचालित किया गया उनके नाम , विषय , वर्ग एवं वर्ग में छात्रों की उपस्थिति नीचे दी जा रही है।
1- Dr Md Aftab Ashrafa
Department- Urdu
Semester- IV
Student count- 19
2- Prof. Vijay Kumar
Department- Hindi
Semester- Ph.D Course work
Student count- 18
3- Prof. Bhaweshwar Singh
Department- Zoology
Semester- Ph.D Course work
Student count- 02
4 - Dr. ABDUR RAFEY
Department- Urdu
Semester- Ph.D Course work
Student count- 12
DDE Lecture
1- Dr Sambhu Prasad
B.Ed Course
Student Count-148
2- Dr. Subodh Kumar-
B.Ed Course
Student Count-104