12/06/2026
📚 सांसद, विधायक और बड़े अधिकारियों को सरकारी बंगले, गाड़ियां, सुरक्षा, भत्ते और पेंशन की सुविधाएं मिलेंगी। 🚔🏛️
⚕️ सरकारी डॉक्टरों को प्राइवेट प्रैक्टिस की छूट होगी, लेकिन एक शिक्षक यदि विद्यालय समय के बाद किसी जरूरतमंद छात्र को पढ़ाकर अपने परिवार के लिए अतिरिक्त आय अर्जित करे तो उस पर कार्रवाई होगी!
🤔 आखिर शिक्षक ही हर बार निशाने पर क्यों?
बिहार में शिक्षकों का वेतन कोई इतना अधिक नहीं है कि वे विलासिता का जीवन जी रहे हों। 📈 महंगाई लगातार बढ़ रही है, बच्चों की पढ़ाई, इलाज, मकान और रोजमर्रा के खर्च भी बढ़ रहे हैं। ऐसे में शिक्षक अपना परिवार कैसे चलाए?
⚖️ यदि निजी कार्य पर रोक लगानी है तो नियम सबके लिए समान होने चाहिए, केवल शिक्षकों के लिए नहीं।
🇮🇳 राष्ट्र निर्माण की बात करने वालों को यह नहीं भूलना चाहिए कि राष्ट्र निर्माता शिक्षक ही होते हैं। शिक्षक का सम्मान, आर्थिक सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित किए बिना शिक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं हो सकती।
✍️ शिक्षकों को दोषी ठहराने से नहीं, बल्कि उन्हें उचित वेतन, संसाधन और सम्मान देने से शिक्षा व्यवस्था सुधरेगी। #राष्ट्रनिर्माता_का_सम्मान
#बिहारसरकार