04/09/2025
मुबारक हो साथियों !! 🎉
आप सब को बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमलोगों के B.Sc. Environment & Water Management कोर्स को एक नई पहचान मिल गई है।
बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा हमलोग के कोर्स को बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग अंतर्गत सहायक लोक स्वच्छता अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी के पद की नियुक्ति के लिए शैक्षणिक योग्यता के रूप में स्वीकार कर लिया है।
विदित हो की, पिछली बार जब ये बहाली आई है थी तो एलुमनाई एसोसिएशन ने बहुत ही मजबूती से अपनी मांग को बिहार लोक सेवा आयोग, बिहार सरकार के माननीय मुख्यमंत्री, माननीय विभागीय मंत्री, मुख्य सचिव के समक्ष रखा था और फिर बाद में माननीय पटना हाई कोर्ट में भी पिटिशन दाखिल किया था।
मुबारक हो उन सभी को जो B.Sc. Environment & Water Management कोर्स में डिग्री धारक हैं।
सादर
Farooque Imam
अध्यक्ष, एलुमनाई एसोसिएशन
03/02/2022
Alumni Association Requested to Registrar, Lalit Narayan Mithila University on 29th of January 2022 for Onward transmission of the attested course structure and syllabus of Bachelor of Science (Vocational Honours) in Environment and Water Management to Bihar Public Service Commission to include above said course as desired educational qualification for the examination of appointment to the post of Assistant Public Sanitary & Waste Management Officer. The Cognizance taken and Request Letter Forwarded to Hon'ble Chairman, Bihar Public Service Commission in this Regard by Registrar on 02nd of February 2022.
Lalit Narayan Mithila University
15/01/2022
Notification for the recruitment of Assistant Public Sanitary and Waste Management Officer through Bihar Public Service Commission.
Eligibility: Graduation with Chemistry/Environment Sc
16/12/2021
Recruitment Notification for the post of "Environmental Officer" in the 93 Local Urban Bodies of Bihar State. 👇👇👇
29/05/2020
Lalit Narayan Mithila University के माननीय कुलपति Rajesh Singh साहब से हमारा अनुरोध है कृपया "पर्यावरण एवं जल प्रबंधन पाठ्यक्रम" के मामले पर जल्द से जल्द आवश्यक कार्यवाही करें।
https://twitter.com/frq_imam/status/1266423292870696960?s=19
22/05/2020
A Reminder Sent to the Registrar, Lalit Narayan Mithila University regarding relaunch of Environment & Water Management Course at UG Level under Faculty of Science in Millat College, Darbhanga, Today.
03/05/2020
एलुमनाई एसोसिएशन ने की कुलपति से मांग, सत्र: 2020-21 से पर्यावरण एवं जल प्रबंधन कोर्स में प्रारम्भ हो नामांकन
राज्यपाल सचिवालय में लंबित है फाइल : फ़ारूक़
एलुमनाई एसोसिएशन, पर्यावरण एवं जल प्रबंधन, मिल्लत कॉलेज दरभंगा के अध्यक्ष फ़ारूक़ इमाम (Farooque Imam) एवं महासचिव मो० अहमर जेया वारसी (Ahmar Zeya) ने Lalit Narayan Mithila University के कुलपति (Rajesh Singh) को पत्र लिखकर सत्र: 2020-21 से स्नातक स्तर पर पर्यावरण एवं जल प्रबंधन कोर्स मिल्लत कॉलेज दरभंगा में प्रारम्भ करवाने की मांग की है। फ़ारूक़ इमाम ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि पिछले डेढ़ साल से एसोसिएशन कोर्स को प्रारम्भ करवाने में लगा हुआ है। कई बार सक्षम पदाधिकारी से सम्पर्क किया गया जिसके बाद कोर्स फिर से प्रारंभ करवाने हेतु रेगुलेशन एवं ऑर्डिनेंस तैयार कर पिछले वर्ष अक्टूबर में ही राज्यपाल सचिवालय को कॉलेज द्वारा भेज दिया गया है। लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीँ हुई है। श्री इमाम ने आगे बताया कि एसोसिएशन ने कुलपति से इस सम्बंध में कार्यवाही करने एवं एक कमिटी के गठन करने की मांग की है ताकि जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी की जाए।
महासचिव मो० अहमर जेया वारसी ने बताया के उक्त बात की सूचना हमलोग महामहिम राज्यपाल को भी दे रहे हैं। उन्होंने कुलपति के नेतृत्व में कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन में विश्विद्यालय द्वारा ऑनलाइन स्टडी मटेरियल विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाने को सराहना की और इसे बहुत ही महत्वपूर्ण कदम बताया।
02/04/2020
लॉकडाउन के बाद सबसे ज़्यादा असर मज़दूर और समाज के सबसे निचले तबके पे पड़ी।
अचानक से अफरा तफरी मच गई, जो जहां थे वहीं फंसे रह गए खास कर बिहार से बाहर के मज़दूर। उसके बाद जो जहां थे वहीं से इन मज़दूरों की बेसिक नीड के लिए मुहिम चलाने लगे।
हम लोगों के पास भी कुछ डिटेल आनी शुरू हुई। हम लोगों ने भी ट्विटर से लेकर व्हाट्सएप्प और अपने कांटेक्ट वाले से जुड़ कर मदद में लग गए। हरयाणा, पुणे, दिल्ली, कर्नाटक इत्यादि स्टेट तक हम लोगों ने ट्विटर और अपने कांटेक्ट के ज़रिए मज़दूरों तक मदद पहुंचाई। उसके बाद सब मिल कर अपने शहर पे फोकस किया। माइग्रेशन की वजह से बहुत से मज़दूर बेबस हैं और खाने को राशन नही है।
एक छोटी सी कोशिश थी ज़रूरतमंदों के लिए। ख़्याल रखा गया था सोसाइटी के सबसे डाउन लेवल तक कम से कम एक हफ़्ते तक का राशन मुहैय्या करवाया जाए। काम शुरू किया और कल 60 घरों तक राशन पहुंच गया है।
कम से कम 1000 लोगों तक राशन मुहैय्या करने का टारगेट रखा है। कल भी कम से कम 60 जगह राशन बांटी जाएगी।
इसमें Farooque Imam , Raja Khan और Ahmad Nawab Khan का बड़ा रोल है। हम लोगों की मेहनत देख कर हमारे गार्जियन बड़े भाई Fasih Ahmad Khan भाईजान ने भी इंटरेस्ट दिखाई और मदद करने के लिए आगे भी आ चुके हैं। इंशा अल्लाह आगे भी सबका साथ मिलता रहेगा।
जिन लोगों ने मदद किया उनको उसके मदद का अजर उपड़वाला देगा। बिना आप लोगों के मदद और सपोर्ट के कुछ भी मुमकिन नही था।
(ख्याल रखा गया था न देने वाले की तस्वीर आए और न लेने वाले की। तस्वीर इसलिए लिया गया था कि जो लोग मदद के लिए आगे आये थे उन तक उनका इमदाद का सही जगह लग रहा है या नही)
~अगर आप लोग चाहे तो अपने हिसाब से मदद के लिए कांटेक्ट कर सकते हैं ।
Ahmar Zeya
महासचिव
30/09/2019
पूर्व छात्रों की कोशिश ला रही है रंग, राज्यपाल सचिवालय ने प्रारम्भ की प्रक्रिया
एलुमनाई एसोसिएशन, पर्यावरण एवं जल प्रबंधन के अध्य्क्ष फारूक इमाम (Farooque Imam) के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मिल्लत कॉलेज में पर्यावरण एवं जल प्रबंधन कोर्स में सत्र 2020-2023 से नामांकन प्रारम्भ करने हेतु अपनी मांग के बाबत आज फिर प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) विजय मिश्रा से मुलाकात किया।
प्राचार्य डॉ मिश्रा ने प्रतिनिधिमंडल को सम्बोधित करते हुए कहा कि "पिछली बार जून 2019 में एलुमनाई एसोसिएशन के पर्यावरण एवं जल प्रबंधन कोर्स में नामांकन प्रारम्भ करने की मांग के पश्चात मैं खुद कुलाधिपति सचिवालय कोर्स में नामाकंन प्रारम्भ करने की अनुमति हेतु गया था।" उक्त सम्बन्ध में विशेष कार्य पदाधिकारी, राज्यपाल सचिवालय का पत्र विश्विद्यालय को प्राप्त हुआ है जिसमे आंशिक संशोधन के साथ पर्यावरण एवं जल प्रबंधन कोर्स के लिए ड्राफ्ट ऑर्डिनेंस एवं रेगुलेशन की मांग की गई है तत्पश्चात कॉलेज स्तर पर बॉटनी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मुस्तफा कमाल अंसारी को पर्यावरण एवं जल प्रबंधन कोर्स के लिए ड्राफ्ट ऑर्डिनेंस एवं रेगुलेशन तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसमे एलुमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं अन्य प्रतिनिधि आवश्यक सहयोग करेंगे, जिसे जल्द से जल्द अग्रेयत्र कारवाई के लिए विश्विद्यालय को भेज दिया जाएगा।
एलुमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष फारूक इमाम ने प्राचार्य को उनके स्तर से की गई कार्यवाही के लिए साधुवाद दिया। प्रतिनिधि मंडल में एसोसिएशन के संयुक्त सचिव अफज़लूल होदा (Afzalul Hoda) व आसिफ मुर्तुज़ा (Md Asif Murtuza) आदि मौजूद थे।