05/08/2021
कमतौल स्थित मदर्स केयर इंग्लिश स्कूल के विद्यार्थियों ने दसवीं के सीबीएसई बोर्ड परिणाम में अपनी योग्यता सिद्ध करके विजय पताका लहराया है । प्रथम वर्ष ही विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने अच्छे अंको के साथ पास होकर स्कूल का मान बढ़ाया । साक्षी कुमारी पिता - संजय चौधरी व माता - पूजा चौधरी की पुत्री ने 90.4% अंक लाके विद्यालय में टॉपर बनी । वहीं नंदनी कुमारी पिता - जितेंद्र प्रसाद व माता - रूबी देवी और निकेता कुमारी पिता - कुमार नागेश्वरनाथ व माता - रानी कुमारी की पुत्री ने 83.8% अंक लाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त की । साथ ही साथ अनामिका कुमारी - 66% , जान्हवी कुमारी - 64.8% ,आकाश कुमार व रोहन कुमार 60.2% , मृतंगनी कुमारी , वीरेंद्र कुमार और प्रिया कुमारी ने भी अच्छे अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत का लोहा मनवाया है । विद्यालय के निदेसक सुमित कुमार ने सभी सफल छात्र - छात्राओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त किये और उन्होंने कहाँ की गुणवक्तापूर्ण शिक्षा ही हमारा एकमात्र उद्देश्य है । साथ ही साथ उन्होंने बहुत ही खुशी होकर ये बताया कि कमतौल का एकमात्र स्कूल ऐसा होने जा रहा है जहां 100% बच्चे सफल हुए है और 11वीं में विज्ञान व कॉमर्स की पढ़ाई करने वाले बच्चों को बाहर जाने की कोई जरूरत नही है अब 11वीं व 12 वीं की पढ़ाई भी मदर्स केयर इंग्लिश स्कूल में कराई जाएगी । मौके पे विद्यालय के नवनिर्वाणित प्राचार्य प्रदीप कुमार झा , धर्मेंद्र शाही , लीलाकान्त कामती , मनोरंजन कुमार ,मुरारी कुमारी समेत सभी शिक्षकगण महजूद थे ।