11/10/2021
हाल ही मे हुए #2021 :
#सामान्य वर्ग के छात्रों का #कट #ऑफ #105 से 110 तक होने की संभावना है #
जानें कितना रह सकता है यूपीएससी प्रीलिम्स का कटऑफ
UPSC IAS Prelims Cut Off 2021 : संघ लोक सेवा आयोग ( यूपीएससी ) की ओर से आयोजित सिविल सर्विसेज की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को संपन्न हो गयी। परीक्षा में आधे से अधिक परीक्षार्थी अनुपस्थति रहे। परीक्षा के लिए 43 हजार 594 अभ्यर्थियों को शामिल होना था लेकिन करीब बीस हजार पांच सौ परीक्षार्थी ही शामिल हो पाए। प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने केंद्रीय विद्यालय शेखपुरा तथा जेडी वीमेंस कॉलेज सहित कई केंद्रों का भ्रमण कर आयोग द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देश एवं मानक के अनुरूप परीक्षा के संचालन का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा की स्वच्छता, परीक्षार्थियों की उपस्थिति सहित कई अन्य पहलू का अवलोकन किया। आयुक्त के अलावा डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा परीक्षा में शांतिपूर्ण व्यवस्था का जायजा लेते रहे
परीक्षा में इस बार तथ्य पर आधारित ज्यादातर प्रश्न पूछे गए। इससे करेंट अफेयर के सवालों ने परीक्षार्थियों को परेशान किया। वहीं, सबसे ज्यादा प्रश्न प्राचीन इतिहास से पूछे गए। प्राचीन, मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास से कुल 20 प्रश्न थे। वहीं, भूगोल में 10 से 12 प्रश्न, राज व्यवस्था में 17 से 18 प्रश्न, अर्थशास्त्रत्त् में 15 से 18 प्रश्न, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में 15-18 प्रश्न, पर्यावरण तथा कृषि में 5 से 8 प्रश्न पूछे गए थे।