Let's Inspire Bihar, Darbhanga Chapter

Let's Inspire Bihar, Darbhanga Chapter

Share

Endeavor for social political and developmental advancement of BIHAR

24/08/2023

Let's Inspire Bihar, Darbhanga Chapter सह के कोऑर्डिनेटर श्री संतोष भारद्वाज द्वारा LIB के जनक Vikas Vaibhav, IPS की प्रेरणा अनुसार व LIB के मुख्य कोऑर्डिनेटर Rahul Kumar Singh के निर्देशानुसार गाजियाबाद के वसुंधरा में आज दिनांक 24 अगस्त 2023 को लेट्स इंस्पायर बिहार का #सदस्यता_अभियान आरम्भ किया गया।
साथ ही #गाजियाबाद_लेट्स_इंस्पायर_बिहार ऑफिस का उद्घाटन भी किया गया। #गाज़ियाबाद_चैप्टर की अगुवाई में आज इसका आरम्भ लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के #मुख्य_कोर्डिनेटर राहुल कुमार सिंह, गाजियाबाद कॉर्डिनेटर
संतोष भारद्वाज, अमित किशोर, प्रेमकांत चौधरी, अजय चौधरी, संतोष झा,धनंजय सिंह, भोला प्रसाद, रौशन चौधरी, रवि कुशवाहा द्वारा किया गया। मुख्य रूप से गाजियाबाद कॉर्डिनेटर संतोष भारद्वाज जी की देख रेख में गाजियाबाद लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान का संचालन किया जाएगा।
इस ऐतिहासिक मुहिम में दिल्ली एनसीआर में रह रहे लाखों बिहार के मूल निवासी जुड़ें, यही लक्ष्य है । लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान बिहार के तेज़ तर्रार वरिष्ठ आईपीएस विकास वैभव के द्वारा चलाया जा रहा एक सामाजिक मुहिम हैं। इस का मूल उद्देश्य बिहार में शिक्षा, समता और उद्यमिता का बिहार में विकास करना और लाखों युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करना हैं। लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान ऑफिस का उद्घाटन वसुंधरा गाज़ियाबाद में किया गया, इस अवसर पर अभियान के मुख्य कोर्डिनेटर बिहार से आएं राहुल कुमार सिंह ने आईपीएस विकास वैभव का संदेश उपस्थित लोगों को दिया और अभियान से जुड़े नए सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
सभी अन्य चैप्टरों द्वारा भी #सदस्यता_अभियान की शुरुआत हो रही है। LIB से जुड़े सभी बिहारवासियों का आभार!!

Photos from Shashi Chandra Patel's post 23/04/2023
15/04/2023

चिंतन शिविर

14/04/2023

कर्म-स्यंदन चढ़, युवा!, तू,
यह समय दायित्व का है।
प्रश्न अब अस्तित्व का है।।

बांधकर भुज-पाश में
राहें सुनयना रोक लेंगी?
छि:!तुम्हारे सब तपोव्रत
मेनिकाएं तोड़ देंगी ?
व्यग्रता किस बात की?
मंतव्य सारे प्रस्फुटित हैं।
सोचिए आलोचना या
आत्मवंचन क्या उचित है?

मंत्र - ''सर्वे भवन्तु सुखिन:''-
सृष्टि के शिव तत्व का है।
प्रश्न अब अस्तित्व का है।।

अप्रतिभ मालिन्यता को
भाल का चंदन करोगे?
हे! यशस्वी पुत्र मनु के
व्यर्थ का क्रंदन करोगे?
प्राथमिकता है तुम्हारी
दुर्ग दुर्गुण ध्वस्त करना।
जो तुम्हारी आस में हैं,
वे हृदय आश्वस्त करना।

कुछ न एकल में रखा है,
सार सह-स्वामित्व का है
प्रश्न अब अस्तित्व का है।।

मींच लेना दृग न समुचित,
मुट्ठियों को भींच लो तुम।
आपदा,अवसर कहे
तत्काल जिह्वा खींच लो तुम।
आयुधी! तुम अश्रु के
अवशिष्ट अवयव अणु बना दो।
है वही सामर्थ्य तुममें
'धूल' को भी 'धनु' बना दो।

शौर्य तुम हां,हां दिखा दो
प्रश्न कब यह द्वित्व का है।
प्रश्न अब अस्तित्व का है।।

#आइये_मिलकर_प्रेरित_करें_बिहार


✍🏻

30/03/2023

राम हर घर-आंगन में हैं
मन से रावण जो निकाले
राम उसके मन में हैं

सभी भारतवासियों को नवरात्रि व रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं💐💐

21/03/2023

नमस्कार, मैं Let's Inspire Bihar के *द्वितीय वार्षिकोत्सव* एवं *बिहार दिवस* पर 22, मार्च, 2023 को पटना के *उर्जा सभागार* में आयोजित कार्यक्रम में सभी का हार्दिक स्वागत करता हूँ । साथ ही यह भी निवेदन करता हूँ कि *यह समझने की आवश्यकता है कि यह किसी व्यक्ति का अभियान नहीं है*, बिहार के उज्ज्वलतम भविष्य निर्माण हेतु संकल्पित इस अभियान की सफलता आपके सहयोग पर ही निर्भर है । *यह बिहार का अभियान है, यह अपनी ही भूमि की सुसुप्त चेतना के जागृति का प्रयास है* जिसकी प्रेरणा हमारे ही उन यशस्वी पूर्वजों की दृष्टि है जिनमे व्यक्ति से व्यक्ति को जोड़कर उस अखंड भारत के साम्राज्य को स्थापित करने की क्षमता तब थी जब न आज की भांति विकसित मार्ग थे, न उन्नत सूचना तंत्र और न आधुनिक प्रौद्योगिकी । जब संसाधन विहीन अवस्था में हम उस अखंड भारत का सशक्त नेतृत्व कर रहे थे जिसकी सीमाएं पश्चिम में उपगणस्थान (अफगानिस्तान) के पार तक थीं, उत्तर में हिमालय के पार तक थीं, पूर्व में पूर्वोत्तर के पार तक थीं और दक्षिण में सागर तक तो थी हीं, तो फिर आधुनिक संसाधनों के साथ आज भला क्या असंभव है ।

22, मार्च, 2023 को Let's Inspire Bihar के आह्वान के 2 वर्ष पूर्ण हो जाएंगे । अभियान के अंतर्गत बिहार के उज्ज्वलतम भविष्य के निर्माण हेतु *जातिवाद, संप्रदायवाद, लिंगभेद आदि लघुवादों से उपर उठकर* और अपने ही पूर्वजों की बृहत्तर दृष्टि के धारण के साथ *शिक्षा, समता और उद्यमिता* के तीन मूल मंत्रों को ग्रहण करते हुए संकल्पित व्यक्तियों द्वारा आंशिक ही सही परंतु कूछ निस्वार्थ सकारात्मक सामाजिक योगदान समर्पित करने की संकल्पना है । *55 सहस्र बिहारवासी* इस पवित्र यात्रा में साथ जुड़ चुके हैं जिसका स्वप्न अपने ही जीवन काल में उस बिहार को स्थापित करना है जिसमें शिक्षा अथवा रोजगार के लिए किसी को बाहर नहीं जाना पड़े । परिस्थितियों में परिवर्तन हेतु एक स्वप्न की आवश्यकता होती है, परंतु *परिवर्तन तब ही संभव होता है जब उस स्वप्न का आधार भी हो और अंतर्मन की भावना शुद्ध हो चूंकि शुद्ध भावना ही मन से मन को जोड़ती है और संकल्पित यज्ञ दावानल स्वरूप ग्रहण कर लेता है* ।

बिहार के उज्ज्वलतम भविष्य के स्वप्न का आधार तो अत्यंत स्पष्ट है और हमारा ही अपना गौरवशाली इतिहास है । *इस अवसर पर आपके सहयोग हेतु आकांक्षी हूँ !*

आइए, मिलकर प्रेरित करें बिहार !

विकास वैभव

17/03/2023

*****Press Release*****
Dated: 18th of March, 2023

'लेट्स इंस्पायर बिहार' अभियान 22 मार्च 2023 को अपना दूसरा स्थापना दिवस ऊर्जा भवन, पटना के परिसर में मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह पूरे एलआईबी परिवार के लिए गर्व का क्षण है, जिसने अपनी समृद्ध और शानदार विरासत की क्षमता के आधार पर बिहार को प्रेरित करने के लिए एक दृष्टि और उद्देश्य के साथ शुरुआत की थी।
'लेट्स इंस्पायर बिहार' अभियान, जिसका मुख्य उद्देश्य शिक्षा, समता और उद्यमिता के स्तंभ के जरीये राज्य की सांस्कृतिक जड़ की ओर लौटना है, जो बिहार के लोकप्रिय वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विकास वैभव द्वारा शुरू किया गया एक मुहिम है, जिसमें अब तक 55 हजार से अधिक लोग जुड चुके हैं। इसमें वर्तमान में 950 से अधिक चैप्टर कार्यरत हैं, जिसमें समाज के विशेष कारणों के लिए समर्पित कुछ विशेष चैप्टर के अलावा, भारत के सभी प्रमुख शहरों में चैप्टर,15 विदेशी चैप्टर और बिहार के 20 विभिन्न जिलों में महिला चैप्टर शामिल हैं। अब तक बिहार के 29 जिलों में 'लेट्स इंस्पायर बिहार' युवा संवाद हो चुके हैं, जहां आईपीएस वैभव ने खुद इन जिलों के युवाओं को मुहिम के विचार, दृष्टि और मिशन पर संबोधित किया है और संदेश दिया कि किस तरह वह स्वयं एक अच्छा कदम बढ़ा कर चेंजमेकर की तरह काम कर सकते हैं और समाज को प्रोत्साहित कर सकते हैं।
यह अभियान आधिकारिक तौर पर 22 मार्च, 2021 को तारामंडल सभागार, पटना में शुरू हुआ, जहाँ इसकी दृष्टि और उद्देश्य को स्वयं आईपीएस वैभव ने एक विशाल युवा सभा की उपस्थिति में घोषित किया था। हालाँकि, ऐसा विचार सबसे पहले आईपीएस वैभव के दिमाग में 12 जनवरी, 2021 को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर उत्तपन हुआ था।
पटना में इस अवसर पर उन्हें सुनने के लिए एकत्र हुए पूरे बिहार के युवाओ ने बातचीत के दौरान, स्वयं इस आंदोलन को शुरू करने की आवश्यकता महसूस की। यह वह दिन था जब राज्य के खोए हुए गौरव और गरिमा को पुनर्जीवित करने के लिए बिहार के सांस्कृतिक उपजाऊ बौद्धिक परिदृश्य में एक बीज बोया गया था। इस विचार ने एक स्पष्ट संदेश के साथ प्रभाव पैदा करना शुरू कर दिया कि परिवर्तन तभी हो सकता है जब आम लोग इस प्रक्रिया में प्रेरित होने और प्रेरित करने के लिए यात्रा शुरू करने के लिए तैयार हों जाएंगे। इस दिन से, इसकी यात्रा उतनी ही ऊर्जावान रही है जितनी कि इसकी विचार धारा ।
लेट्स इंस्पायर बिहार के अलग-अलग चैप्टर सफलतापूर्वक चल रहे हैं और समाज में एक बड़ा प्रभाव पैदा कर रहे हैं।
गार्गी चैप्टर के माध्यम से झुग्गी में रहने वाले बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा का प्रसार करने के लिए समर्पित गार्गी पाठशाला पटना में 5 केन्द्रों में सफलतापूर्वक चल रहा है इसके अलावा बिहार के अन्य जिलों में कुछ केन्द्र भी चल रहे है। इसी तरह, जीवक चैप्टर समाज के वंचित वर्गों के लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य, देखभाल जांच और दवाओं का वितरण प्रदान करता है। इसी तरह,आर्यभट्ट चैप्टर बिहार के युवा आबादी के बीच उनके जीवन के शुरुआती चरण से ही वैज्ञानिक स्वभाव को प्रोत्साहित करता है। एक विशेष चैप्टर स्वस्थ आदतों को प्रोत्साहित करने और हमारे पर्यावरण के प्रति पारिस्थितिक अनुकूल उपायों को अपनाने के लिए समर्पित है। उद्यमिता चैप्टर स्टार्ट-अप्स और निवेशकों को जोड़ने का प्रयास करता है और पहले ही बिहार में बड़े पैमाने पर 3 स्टार्ट-अप्स शिखर सम्मेलन आयोजित कर चुका है। हाल ही में पटना बुक फेयर, 2022 के दौरान एक सफल कार्यक्रम संपन्न हुआ, जहां लोगों को यह समझाने के लिए कि लेट्स इंस्पायर बिहार का विचार क्या है, एक 'एलआईबी स्टॉल' स्थापित किया गया था। इस 'पुस्तक मेले' के दौरान दो समानांतर कार्यक्रम समान रूप से सफल रहे - बिहार हेरिटेज क्विज़ और एलआईबी टॉक शो।
एलआईबी टॉक शो के बैनर तले विभिन्न क्षेत्रों की बिहार की कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान और इसके संरक्षक विकास वैभव द्वारा इसमें किए जा रहे असाधारण प्रयासों और ऊर्जा के बारे में अपने विचार साझा किए।
लेट्स इंस्पायर बिहार के इतिहास में 22 मार्च 2023 एक महत्वपूर्ण दिन होने जा रहा है क्योंकि विकास वैभव और लेट्स इंस्पायर बिहार की यात्रा पर आधारित एक शार्ट डॉक्यूमेंट्री और सागर श्रीवास्तव द्वारा निर्मित, व्हूइंग व्हिसल के बैनर तले बहुत धूमधाम से जारी किया जाएगा। निश्चित रूप से इस पहल को महत्वपूर्ण बढ़ावा देगा और पहल से संबंधित कई सवालों के जवाब भी देगा।

यात्रा अभी भी गतिमान है और जहां लोग 'लेट्स इंस्पायर बिहार' अभियान का हिस्सा बनना चाहते हैं और बिहार के खोए हुए गौरव को वापस लाने में योगदान देना चाहते हैं ।

06/03/2023

LIB Holi

Want your school to be the top-listed School/college in Darbhanga?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address


Bela
Darbhanga