10/10/2024
सर रतन टाटा के अनमोल विचार
जीवन में आगे बढ़ने के लिए उतार-चढ़ाव बहुत महत्वपूर्ण है. क्योंकि ईसीजी में एक सीधी रेखा का मतलब है कि हम जीवित नहीं है.
हम इंसान हैं कोई कम्प्यूटर नहीं, इसलिए जीवन का मजा लीजिये, इसे हमेशा गंभीर मत बनाइये.
ऐसी कई चीजें हैं, जो अगर मुझे दोबारा जीने का मौका मिले तो शायद मैं अलग ढंग से करूंगा. लेकिन मैं पीछे मुड़कर यह नहीं देखना चाहूंगा कि मैं क्या नहीं कर पाया.
अगर लोग आप पर पत्थर मारते हैं तो उन पत्थर का उपयोग अपना महल बनाने में कर लें.
अगर आप तेजी से चलना चाहते हैं तो अकेले चलिए. लेकिन अगर आप दूर तक चलना चाहते हैं तो साथ मिलकर चलिए
मैं सही फैसले लेने में विश्वास नहीं करता. मैं फैसले लेता हूं और फिर उन्हें सही साबित कर देता हूं