04/03/2026
"प्रेम और सौहार्द की भावनाओं को विविध रंगों में अभिव्यक्त करने वाले पावन पर्व होली की आप सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि रंगों का यह उत्सव आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और अपार खुशियाँ लेकर आए। आइए, नफरत मिटाकर आपसी भाईचारे के रंगों से एक-दूसरे का अभिनंदन करें।