04/04/2024
Management- Leadership - Team building- Public perception
ये चार मिलकर एक ब्रांड बनाते हैं.. सफल या असफल
Leadership: ब्रांड लीडर वह है जो रास्ता जानता है, रास्ते पर चलता है, और रास्ता दिखाता है।
किसी भी ब्रांड को याद कीजिए, आपको एक लीडर नजर आएगा जो उस ब्रांड को लीड कर रहा होगा।
टीम बिल्डिंग: कोई भी बड़ा कार्य कभी भी एक व्यक्ति द्वारा नहीं किए जाते। वे लोगों की एक टीम द्वारा किए जाते हैं। एक व्यक्ति परिवर्तन ला सकता है, लेकिन एक टीम चमत्कार कर सकती है।
टीमवर्क से सपने साकार होते हैं, लेकिन जब leader का सपना बड़ा हो और टीम खराब हो तो सपना दुःस्वप्न बन जाता है।
Public perception: धारणा का सत्यता या झूठ से संबंध नहीं होता, बस धारणा होती है.. जो organic तरीके से बनती है, पैसा खर्च कर बनाई जाती है, कई बार गलत तरीके से, कई बार क्या छनकर खबर आती है उसको समय पर कंट्रोल नही कर पाने से या कई बार चुप रह जाने से..
मैनेजमेंट: मैनेजमेंट का काम है पॉलिसी बनाना और लीडरशिप टीम को स्पेस देना ताकि वो अपना बेस्ट दे सकें ना कि टॉक्सिक माहौल बनाना।
आजकल क्रिकेट चल रहा है और लोग कनेक्ट करेंगे, तो क्रिकेट के माध्यम से समझते हैं:
धोनी: एक अच्छा लीडर जो टीम बिल्ड करना जानता है, अपनी टीम के साधारण खिलाड़ी से भी असाधारण परफॉर्मेंस लेता है और टीम को जीत दिलाता है। 5 ट्रॉफी जीती।
रोहित शर्मा: रोहित लीडर है और टीम बिल्डिंग उसका स्ट्रॉन्ग प्वाइंट है, तभी MI 5 ट्रॉफी जीती।
लेकिन इस IPL सीजन में मैनेजमेंट ने एक सफल टीम के ऊपर एक ऐसे लीडर को जिस तरीके से थोपा, उसका पब्लिक परसेप्शन अच्छा नहीं बना, टीम बिखर गई, प्लेयर्स का morale down है, ना तो individual परफॉर्मेंस अच्छा है ना as a team परफॉर्मेंस।
कारण: मैनेजमेंट का फैसला, टॉप लीडरशिप को चेंज करना बगैर टीम को कॉन्फिडेंस में लिए हुए और इसका नतीजा गलत पब्लिक परसेप्शन।
तो अगर मैनेजमेंट अच्छा हो जिसको सेंसिबल लीडर लीड कर रहा हो, जो टीम बिल्डिंग जानता हो.. उसका पब्लिक परसेप्शन अच्छा ही बनेगा जैसा टाटा (टाटा में भी साइरस मिस्त्री के CEO tenure में गलत लीडरशिप की वजह पब्लिक परसेप्शन गलत बनने लगा था, फिर मिस्त्री को हटा दिया गया था)
CSK betting में सस्पेंड भी हुआ लेकिन पब्लिक की धारणा धोनी के प्रति इतनी अच्छी थी/है कि नेगेटिव perception CSK/धोनी के लिए नही बन पाया।
किसी भी सफल ब्रांड को ये चार मिलकर क्षितिज पर ले जा सकते हैं।
#मिथिला