Palamu-Garhwa

Palamu-Garhwa This page is meant for all those people who belong to Palamu or Garhwa district of Jharkhand.

22/09/2024

Vande bharat express in Palamu.पहली बार टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पलामू के डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन और गढ़वा रोड रेलवे स्टेश...

Tatanagar——Daltonganj——Garhwa——Patna…
14/09/2024

Tatanagar——Daltonganj——Garhwa——Patna…

पलामू- सांसद पलामू श्री विष्णु दयाल राम ने नई दिल्ली में नागर विमान मंत्रालय, भारत सरकार के माननीय मंत्री श्री किंजरापु ...
02/08/2024

पलामू- सांसद पलामू श्री विष्णु दयाल राम ने नई दिल्ली में नागर विमान मंत्रालय, भारत सरकार के माननीय मंत्री श्री किंजरापु राममोहन नायडू से मुलाकात किया। इस अवसर पर पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत मेदिनीनगर स्थित चियांकी एयरपोर्ट से परिचालन प्रारंभ करने से संबंधित विस्तृत चर्चा की।

श्री राम ने कहा कि चियांकी एयरपोर्ट क्षेत्रीय संपर्क योजना (RCS) के अंतर्गत उड़ान योजना में सम्मिलित किया गया है। परंतु राज्य सरकार की उदासीनता के कारण एयरलाइंस का परिचालन प्रारंभ नहीं हो पा रहा है। विदित है कि डालटनगंज से रांची-कलकता रांची - डालटनगंज एवं डालटनगंज - पटना - वारणसी - पटना - डालटनगंज के मार्गों के लिए बोलियां आमंत्रित की गयी थी, परंतु चियांकी एयरपोर्ट की Boundary Secure है से संबंधित प्रतिवेदन अभी तक जिला से राज्य सरकार को प्राप्त नहीं हुआ है, जबकि राज्य सरकार ने इसके लिए उपायुक्त को स्मारित भी किया है‌। उपायुक्त ने भी पुलिस अधीक्षक से इस संबंध में प्रतिवेदन की मांग की है। सांसद ने भी पुलिस महानिरीक्षक को इस संबंध में प्रतिवेदन भेजवाने का आग्रह किया था। राज्य सरकार एवं पदाधिकारियों को भी इस दिशा में वांछित कार्रवाई करने की आवश्यकता है ताकि पलामू एवं आस-पास के जिले के निवासियों को वायुयान यात्रा की सुविधा मिल सके। इतना ही नहीं यदि हवाई यात्रा की सुविधा डालटनगंज से रांची - कलकता - रांची - डालटनगंज एवं डालटनगंज - पटना - वाराणसी - पटना - डालटनगंज तक की प्राप्त हो जाती है तो इस क्षेत्र को औद्योगिकृत करने में बहुत बड़ी सहायता मिलेगी।

आज के दिन में कोई भी उद्यमी रांची से डालटनगंज और डालटनगंज से रांची की यात्रा में 6 से 7 घंटे व्यतीत करना नहीं चाहता है। यदि हवाई यात्रा की सुविधा प्राप्त हो जाती है तो यह यात्रा डेढ़ घंटे में (रांची से डालटनगंज एवं डालटनगंज से रांची की) पूरी हो जाएगी।

माननीय सांसद ने कहा कि इसमें सभी लोगों से अनुरोध है कि इसे संभव बनाने में हमारी मदद करें।

source: Palamu Daltonganj News

  : यात्रियों की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए राँची से बरकाकाना डाल्टनगंज सासाराम होकर नई दिल्ली के लिए चलाई जा रही है गरीब ...
06/06/2024

: यात्रियों की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए राँची से बरकाकाना डाल्टनगंज सासाराम होकर नई दिल्ली के लिए चलाई जा रही है गरीब रथ स्पेशल ट्रेन

1️⃣ 02877 / 02878 राँची नई दिल्ली राँची गरीब रथ स्पेशल ट्रेन

🚂 गाड़ी संख्या 02877 राँची नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन राँची से 7 जून से 28 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को रात्रि 23:55 बजे प्रस्थान करेगी और विभिन्न स्टेशनों को रुकते हुए अगले रात्रि 22:20 बजे नई दिल्ली पहुँच जाएगी।

🚂 गाड़ी संख्या 02878 नई दिल्ली राँची स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से 8 जून से 29 जून तक प्रत्येक शनिवार को रात्रि 23:45 बजे प्रस्थान करेगी और विभिन्न स्टेशनों पर राँची अगले रात्रि 00:15 बजे पहुँच जाएगी।

✅ मार्ग में दोनों तरफ से इस ट्रेन का ठहराव मुरी बरकाकाना टोरी लातेहार डाल्टनगंज गढ़वा रोड जपला नबी नगर रोड डेहरी ऑन सोन सासाराम भभुआ रोड पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन प्रयागराज और गोविंदपुरी स्टेशन पर दिया गया है।

👉 इस ट्रेन में गरीब रथ तृतीय श्रेणी एसी के कोच लगाए गए हैं।

Source- FB Post

Great move 👏🏻
11/12/2023

Great move 👏🏻

पलामू की पूर्व DC और वर्तमान में खनन सचिव पूजा सिंघल के दर्जनों ठिकानों पर ED का छापा|अवैध खनन से  जुड़े इस मामले में पू...
06/05/2022

पलामू की पूर्व DC और वर्तमान में खनन सचिव पूजा सिंघल के दर्जनों ठिकानों पर ED का छापा|

अवैध खनन से जुड़े इस मामले में पूजा सिंघल के CA से करीब 18 करोड़ रुपए नगद बरामद की गई है

07/04/2022
14/01/2022

Covid Report Palamu:

Tested - 2897
Total positive - 142
Discharge - 68

Chainpur - 5
Lesliganj - 1
Hussainabad - 3
Hariharganj - 0
Patan - 14
Panki - 26
Sadar - 23
Urban - 22
Chatarpur - 46
Bishrampur- 2

15/06/2021

Update on Unlock 3:

बैठक में लिए गए निर्णय:-

सब जिलों में सभी दुकानें 4 बजे अपराह्न तक खुल सकेंगी l

शॉपिंग माल और Departmental स्टोर भी खुल सकेंगे l

सभी सरकारी एवं निजी कार्यालय 50% मानव संसाधन के साथ 4 बजे अपराह्न तक खुल सकेंगे l

शनिवार की शाम 4 बजे से सोमवार के सुबह 6 बजे तक सभी दुकानें ( सब्जी-फल – किराना की दुकान सहित) बंद रहेंगी l स्वास्थ्य सेवा से संबंधित प्रतिष्ठान और दूध के स्टोर खुले रहेंगे l

शेष पाबंदी पूर्व की तरह जारी रहेंगी l

सिनेमा हॉल, क्लब, बार, banquet हॉल, मल्टीप्लेक्स, बंद रहेंगे l

स्टेडियम, gymnasium, स्विमिंग पूल और पार्क बंद रहेंगे l

समस्त शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे l

आँगन वाणी केंद्र बंद रहेंगे पर लाभुकों को घर पर खाद्य सामग्री उपलब्ध करायी जायेगी l

5 व्यक्ति से अधिक के इकठ्ठा होने पर प्रतिबंध रहेगा l

विवाह में अधिकतम 11 व्यक्ति शामिल हो सकते हैं और अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 व्यक्ति l

धार्मिक स्थल श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे l

जुलूस पर रोक जारी रहेगी l

बस परिवहन पर रोक जारी रहेगी l

राज्य के द्वारा कराने वाली परीक्षा स्थगित रहेंगी l

मेला और प्रदर्शनी पर रोक जारी रहेगी l

निजी वाहन से एक जिले से दूसरे जिले जाने के लिए, दूसरे राज्य से झारखंड आने के लिए या झारखंड से दूसरे राज्य जाने के लिए ई पास आवश्यक होगा l

कुछ अपवाद को छोड़कर दूसरे राज्य से झारखंड आने वाले को 7 दिन का होम quarantine अनिवार्य होगा l

सार्वजानिक स्थान पर मास्क पहनना और सामजिक दूरी बनाए रखना अनिवार्य है l

आदेश के उल्लंघन की स्थिति में आपदा प्रबंधन अधिनियम की सुसंगत धारा अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

Address

PALAMU AND GARHWA DISTRICT
Daltonganj
822101

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Palamu-Garhwa posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share