Shri Bappa Devta DEEN ITI, Dalmau

Shri Bappa Devta DEEN ITI, Dalmau जनपद का सबसे ज्यादा कैंपस प्लेसमेंट देने वाला ITI

हमारे संस्थान से अपने करियर को नया आयाम दें।

09/02/2026

हमारे 8 प्रशिक्षुओं का मारुति सुजुकी में चयन
सभी को शुभकामनाएं

02/02/2026

रोजगार मेला सूचना
-------------------
समस्त ट्रेड के प्रशिक्षार्थियों को सूचित किया जाता है की अपने संस्थान बप्पा देवता दीन अग्रहरि, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मुराईबाग, डलम‌ऊ, रायबरेली मे दिनांक 05/02/2026 को सुबह 10 बजे से रोजगार मेला का आयोजन किया गया है । जिसमे मारूति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के गुजरात प्लांट के लिए एवं अन्य कम्पनियों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा । इसमें आईटीआई उत्तीर्ण और आईटीआई अंतिम वर्ष में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षार्थी, जिनकी आयु 18 से 26 वर्ष के मध्य हो , वे अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं ।
अभ्यर्थी अपने बायोडाटा/ रिज्यूम व समस्त मूल प्रमाण पत्र एवं उसकी छायाप्रति के साथ समय पर संस्थान मे उपस्थित हों ।
प्रधानाचार्य
बप्पा देवता दीन अग्रहरि
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान
मुराईबाग डलम‌ऊ रायबरेली

७७वें गणतंत्र दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।जय हिन्द जय भारत।
26/01/2026

७७वें गणतंत्र दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
जय हिन्द जय भारत।

Convocation Ceremony, 17Sep 2025
19/09/2025

Convocation Ceremony, 17Sep 2025

🙏💐
18/09/2025

🙏💐

**बप्पा देवतादीन अग्रहरि इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, डलमऊ में भगवान विश्वकर्मा जी का पूजा-विधान, भव्य आयोजन**डलमऊ ...
17/09/2025

**बप्पा देवतादीन अग्रहरि इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, डलमऊ में भगवान विश्वकर्मा जी का पूजा-विधान, भव्य आयोजन**

डलमऊ (उ.प्र.) – बप्पा देवतादीन अग्रहरि इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा विधिपूर्वक और धूमधाम से आयोजित की गई। इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक रामनिवास वैश्य, राजेंद्र वैश्य, डायरेक्टर सुमन गुप्ता, सरला वैश्य, प्रबंधक शक्तिमान वैश्य, प्रशिक्षक बीबी सिंह, महेंद्र सिंह, शैलेन्द्र कुमार, रामबिहारी बाजपेयी, उदयभान सिंह और छात्रों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

पूजा समारोह की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित करके की गई। पूजा विधि के दौरान मंत्रोच्चार और विशेष पूजा अर्चना की गई, जिसमें संस्थान के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने अपने-अपने कामकाजी उपकरणों का पूजन किया।

साथ ही, पूजा के इस पवित्र अवसर पर संस्थान के संस्थापक रामनिवास वैश्य ने कहा, “भगवान विश्वकर्मा का पूजन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके आशीर्वाद से हम अपने कार्य में सफलता की ओर अग्रसर होते हैं।” वहीं, डायरेक्टर सुमन गुप्ता ने भी भगवान विश्वकर्मा के आशीर्वाद से संस्थान के सभी छात्रों और कर्मचारियों की समृद्धि की कामना की।

राजेंद्र वैश्य और सरला वैश्य ने भी इस अवसर पर अपने विचार साझा किए और भगवान विश्वकर्मा के आशीर्वाद से सभी को निरंतर सफलता और समृद्धि की प्राप्ति की शुभकामनाएं दी।

पूजन के बाद, प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने मिलकर इस पवित्र अवसर को सामूहिक रूप से मनाया।

इस आयोजन के जरिए, बप्पा देवतादीन अग्रहरि इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट ने समाज में तकनीकी शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देने के साथ-साथ धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का भी पालन किया।

छात्रों को तकनीकी रूप से मजबूती प्रदान करने हेतु सरकार की स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत टैबलेट वितरण।
20/07/2025

छात्रों को तकनीकी रूप से मजबूती प्रदान करने हेतु सरकार की स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत टैबलेट वितरण।

Address

Shankar Nagar
Dalmau
229207

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm
Sunday 9am - 5pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri Bappa Devta DEEN ITI, Dalmau posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share