Saraswati Vidya Mandir Inter College, New Yamuna Colony, Dakpathar

Saraswati Vidya Mandir Inter College, New Yamuna Colony, Dakpathar KG to Intermediate
A School of Vidya Bharati
NSS
NCC
Smart Class
Engaging Environment

05/12/2025
12/03/2025
आज सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई यमुना कॉलोनी डाकपत्थर में सामाजिक समरसता और भाईचारे का प्रतीक रंगों  और उमंगों  का...
12/03/2025

आज सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई यमुना कॉलोनी डाकपत्थर में सामाजिक समरसता और भाईचारे का प्रतीक रंगों और उमंगों का त्योहार होली का पावन पर्व बड़े हर्षौल्लास और धूमधाम से मनाया गया ...कार्यक्रम की कुछ झलकियां आप सभी के लिए

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई यमुना कॉलोनी डाकपत्थर में स्वतंत्रता  दिवस का कार्यक्रम बड़े  हर्षौल्लास  के साथ मनाया...
15/08/2024

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई यमुना कॉलोनी डाकपत्थर में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम बड़े हर्षौल्लास के साथ मनाया गया..कार्यक्रम की कुछ झलकियां आप सभी के लिए

06/08/2024

*प्रेस विज्ञप्ति*

*सुलेख प्रतियोगिता व मेहंदी* *प्रतियोगिता हुई संपन्न*

आज दिनांक 6 अगस्त दिन मंगलवार 2024 को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई यमुना कालोनी डाकपत्थर में तीन प्रकार की प्रतियोगिताएं संपन्न हुई जिनमें हिंदी सुलेख अंग्रेजी सुलेख तथा मेहंदी प्रतियोगिता रही. हिंदी सुलेख तथा अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिताएं क्लास 6 से क्लास 12th तक के भैया बहनों के बीच संपन्न हुई जबकि मेहंदी प्रतियोगिता क्लास 6 से क्लास 12th तक की बहनों के बीच संपन्न हुई.तीनों प्रतियोगिताओं में सभी भैया बहनों ने बड़े उत्साह से प्रतिभाग किया और अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिया .यह प्रतियोगिताएं तीनों वर्गों में संपन्न हुई जिसमें शिशु वर्ग बाल वर्ग किशोर वर्ग तथा तरुण वर्ग प्रथम प्रमुख रहे .विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अनसूया प्रसाद ज़खमोला ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले समस्त भैया बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी ,उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने से भैया बहनों का सर्वांगीण विकास होता है

*हिन्दी सुलेख प्रतियोगिता*
शिशु वर्ग में
प्रथम यश
द्वितीय सानवी
तृतीय आस्था शर्मा

बाल वर्ग में
प्रथम प्रतिज्ञा
द्वितीय सिद्धी
तृतीय आरुषि चौहान

किशोर वर्ग में
प्रथम अनुष्का चंद
द्वितीय आयुषी राणा
तृतीय दिव्या

तरुण वर्ग में
प्रथम निहारिका
द्वितीय विदुषी चौहान
तृतीय मानवी नौटियाल

*अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता*

शिशु वर्ग मे
प्रथम यश
द्वितीय सानवी
तृतीय काजल

बाल वर्ग मे

प्रथम प्रतिज्ञा
द्वितीय सिद्धी
तृतीय अनुष्का

किशोर वर्ग मे
प्रथम स्नेहा
द्वितीय शालिनी भट्ट
तृतीय दिव्या

तरुण वर्ग मे
प्रथम मानवी नौटियाल
द्वितीय तनिका शर्मा
तृतीय प्राची

*मेहंदी प्रतियोगिता*

मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन बाल वर्ग किशोर वर्ग तथा तरुण वर्ग की बहनों के मध्य हुआ

बाल वर्ग में
प्रथम सिद्धी
द्वितीय प्रतिज्ञा
तृतीय तनवी

किशोर वर्ग में
प्रथम माही
द्वितीय वैष्णवी
तृतीय ईशा

तरुण वर्ग में
प्रथम खुशनुमा
द्वितीय तनीषा
तृतीय अलीशा
विद्यालय परिवार की समस्त आचार्य अवधेश जी तपेंद्र जी अखिलेश जी कमलेश जी चंदन जी दिवाकर जी अनिल जी फकीर जी पंकज जी विशाल जी कालिका जी दीपक जी धन सिंह जी मुकेश जी शकुंतला की विजेता जी रिंकी जी पूजा जी शिवानी जी शीतल जी शालू जी निर्मला जी आदि इस अवसर पर उपस्थित रहे.

क्रिया शोध  पर विद्यालय की आचार्या कुमारी शीतल तथा विद्यालय कें  प्रधानाचार्य श्री अनुसुया  प्रसाद ज़खमोला जी द्वारा समस...
29/06/2024

क्रिया शोध पर विद्यालय की आचार्या कुमारी शीतल तथा विद्यालय कें प्रधानाचार्य श्री अनुसुया प्रसाद
ज़खमोला जी द्वारा समस्त आचार्य परिवार को प्रशिक्षित किया गया

29/06/2024

*प्रेस विज्ञप्ति*

*चार दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन* :-

*सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई* *यमुना कॉलोनी* *डाकपत्थर में* 26 जून 2024 से आचार्य प्रशिक्षण वर्ग चल रहा है प्रशिक्षण वर्ग का प्रारंभ विद्यालय कें प्रबंधक श्री भारत सिंह चौहान जी कोषाध्यक्ष श्री सुबोध गोयल जी अध्यक्ष श्री रविंद्र सिंह चौहान जी तथा विद्यालय कें प्रधानाचार्य श्री अनुसूया प्रसाद ज़खमोला जी द्वारा मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पण कर किया गया. प्रशिक्षण के तहत शारीरिक शिक्षा, नई शिक्षा नीति तथा क्रिया शोध मुख्य विषय रहे.
विद्यालय कें प्रबंधक श्री भारत सिंह चौहान ने समस्त प्रशिक्षणार्थियों को चार दिवसीय प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि प्रशिक्षणों में भाग लेने से हमें कई प्रकार की चीजों को सीखने और समझने का मौका मिलता है प्रशिक्षण के तहत विद्यालय कें प्रधानाचार्य श्री अनुसुया प्रसाद ज़खमोला जी द्वारा समस्त आचार्य /आचार्या को विभिन्न प्रकार के शारीरिक मापदंडों के बारे में जानकारी दी उन्होंने शारीरिक शिक्षा पर जोर देकर कहा कि जब हम स्वस्थ रहेंगे तभी हम अन्य कार्य कर सकते हैं उन्होंने शारीरिक शिक्षा में योग और आसान को भी सम्मिलित किया और विभिन्न प्रकार के योग आसनों से भी आचार्य परिवार को प्रशिक्षित करने का कार्य किया. शारीरिक शिक्षा पर प्रकाश डालते हुई विद्यालय कें प्रधानाचार्य श्री अनुसुया प्रसाद जखमोला जी ने सूर्य नमस्कार कें 13 मंत्रों का उच्चारण कर उनकी व्याख्या की और सूर्य नमस्कार से होने वाले लाभों के बारे में सभी को विस्तार पूर्वक समझाया उन्होंने बताया कि आज की भाग दौड़ की जिंदगी में लोग योग और आसन के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि आप नित्य नए दिन 2 से 4 सूर्य नमस्कार भी सही ढंग से करते हैं तो आप जीवन में सदैव स्वस्थ रहेंगे.
प्रशिक्षण कें अंतिम दिन अर्थात 29 जून 2024 को विषय मुख्य रूप से क्रिया शोध रहा
क्रिया शोध का विषय सबसे पहले विद्यालय की आचार्या कुमारी शीतल द्वारा लिया गया उन्होंने बताया कि क्रियात्मक अनुसंधान ही क्रियाशोध कहलाता है क्रियात्मक शोध क्यों कब कैसे पर विस्तार पूर्वक बहिन शीतल द्वारा सभी आचार्य परिवार को सिखाया गया.
विद्यालय कें प्रधानाचार्य श्री अनुसुया प्रसाद ज़खमोला जी द्वारा समस्त आचार्य परिवार को बताया गया कि क्रियाशोध मुख्य रूप से तीन प्रकार का होता है मौलिक शोध व्यावहारिक शोध और क्रियात्मक शोध
उन्होंने सभी प्रकार कें शोधों की व्याख्या करते हुए बताया कि क्रियात्मक शोध किसी भी विषय पर हो सकता है विद्यालय कें प्रधानाचार्य जी द्वारा क्रियात्मक शोध के विभिन्न सोपानों पर विस्तार पूर्वक आचार्य परिवार को समझाया .विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अनुसूया प्रसाद ज़खमोला जी द्वारा आचार्य परिवार को बताया गया कि क्रियात्मक शोध के मुख्य रूप से सात चरण होते हैं जिनमें पहला चरण समस्या का चयन दूसरा समस्या का सीमांकन करना व पारिभाषीकरण करना तीसरा समस्या के कारणों का विश्लेषण व उसकी साक्ष्य प्रस्तुत करना चौथा परिकल्पना पांचवा कार्य योजना छठा परीक्षण और सातवां निष्कर्ष बताया.विद्यालय कें प्रधानाचार्य श्री अनुसुया प्रसाद ज़खमोला जी द्वारा समस्त आचार्य परिवार को बताया गया कि जो भी इन चार दिनों में प्रशिक्षण के दौरान आपने सीखा है इसी जीवन में उतारना भी है इसका फायदा आपके साथ-साथ हमारे बच्चों को भी हो सके इस पर आप सभी को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है.
इस अवसर पर विद्यालय कें समस्त आचार्य अवधेश जी तपेंद्र जी अखिलेश जी कमलेश जी कालिका जी चंदन जी दिवाकर जी अनिल जी पंकज जी अजय जी धन सिंह जी फकीर जी मुकेश जी शकुंतला की विजेता जी रिंकी जी शिवानी जी पूजा जी शालू जी शीतल जी मीना जी निर्मला जी आदि सभी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

15/05/2024

*__प्रेस विज्ञप्ति__*

*शपथ समारोह का आयोजन* .......................................
आज दिनांक 15 मई दिन बुधवार 2024 को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई यमुना कॉलोनी डाकपत्थर में छात्र सांसद ,शिशु भारती और कन्या भारती के पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत विकास नगर के तहसीलदार श्री सुरेंद्र सिंह देव आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री अशोक कुमार सिंह विद्यालय के प्रबंधक महोदय श्री भारत सिंह चौहान तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अनुसुया प्रसाद ज़खमोला जी द्वारा मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण कर किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसीलदार श्री सुरेंद्र सिंह देव तथा कार्यक्रम अध्यक्ष श्री अशोक कुमार सिंह थे.विद्यालय के प्रबंधक महोदय श्री भारत सिंह चौहान और प्रधानाचार्य श्री अनुसुया प्रसाद ज़खमोलॉ जी द्वारा मुख्य अतिथि और कार्यक्रम अध्यक्ष को बैच लगाकर और स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया कार्यक्रम के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रही जिसमें जौनसारी, गढ़वाली, व पंजाबी नृत्य प्रमुख रूप से रहे. मुख्य अतिथि महोदय श्री सुरेंद्र सिंह देव ने छात्र सांसद ,कन्या भारती और शिशु भारती के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई
श्री देव ने सभी निर्वाचित पदाधिकारी को कहा कि आप सभी को अपने पद की गरिमा का ध्यान रखना होगा स्वयं अनुशासन में रहकर विद्यालय के समस्त भैया बहनों को अनुशासन के तहत रखना होगा. इस अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय ने स्वयं बताया कि वह भी विद्या मंदिर के पूर्व छात्र रहे हैं उन्होंने बताया कि आज सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में पढ़ाइयां होती है लेकिन जो संस्कारवान शिक्षा आज विद्या मंदिरों में दी जाती है वह और कहीं नहीं दी जाती. उन्होंने कहा कि यह आज विद्या भारती के ही संस्कार हैं कि वह अपने मेहनत के बल पर इतने बड़े पद पर आसीन हो पाए हैं उन्होंने विद्यालय परिवार और खास तौर पर प्रधानाचार्य जी और कालिका प्रसाद जी का धन्यवाद दिया कि उन्होंने उन्हें इस लायक समझा कि कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बनाया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसीलदार श्री सुरेंद्र सिंह देव ने कहा कि भविष्य में भी जब भी उनके पास समय होगा वह अवश्य ही विद्यालय में आकर भैया बहनों को अच्छा करने के लिए प्रेरित करेंगे. श्री देव ने कहा कि विद्या मंदिर के संस्कारों से शिक्षा लेकर यदि वों आज उच्च पद पर जाकर आसीन हो सकते हैं तो आप सभी भी अवश्य ही हो सकते हैं. कार्यक्रम अध्यक्ष श्री अशोक कुमार सिंह ने भी सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी और अपने पद के साथ न्याय की बात कही. इससे पहले विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अनुसुया प्रसाद ज़खमोला जी ने विद्यालय में हुई नवनिर्वाचित छात्र सांसद कन्या भारती और शिशु भारती के गठन के बारे में सभी को जानकारी दी उन्होंने बताया कि लोकतंत्र के महत्व को समझाने की दृष्टि से विद्या मंदिरों में हर वर्ष छात्र सांसद शिशु भारती और कन्या भारती के चुनाव कराए जाते हैं जिससे भैया बहनों को चुनाव में वोटिंग की महता के बारे में बताया जाता है. विद्यालय के प्रबंधक महोदय श्री भारत सिंह चौहान ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और मुख्य अध्यक्ष महोदय का धन्यवाद ज्ञापन किया कि उन्होंने अपने अमूल्य समय में से कुछ वक्त निकाल कर विद्यालय में आए और भैया बहनों को आशीर्वचन दिया श्री चौहान ने भैया बहनों को कहा कि आप सभी को भी तहसीलदार श्री सुरेंद्र सिंह देव जी के चरित्र से प्रेरणा लेकर उच्च पद पर आसीन होने के लिए अवश्य प्रयास करना चाहिए उन्होंने कहा कि कठिन मेहनत ही सफलता की कुंजी होती है.इस अवसर पर छात्र संसद में प्रधानमंत्री उप प्रधानमंत्री न्यायाधीश तथा सेनापति कन्या भारती में अध्यक्ष सचिव तथा कोषाध्यक्ष शिशु भारती में अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई गई
विद्यालय परिवार के समस्त आचार्य अवधेशजी तपेंद्र जी अखिलेश जी कमलेश जी कालिका जी दीपक जी चंदन जी दिवाकर जी पंकज जी अनिल जी अजय जी धन सिंह जी रणजीत जी मुकेश जी शकुंतला जी विजेता जी रिंकी जी शालू जी शीतल जी शिवानी जी रेनू जी पूजा जी मीना जी निर्मला जी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे .

18/03/2024

*प्रेस विज्ञप्ति*

*विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई* **यमुना कॉलोनी में प्रबंध कार्यकारिणी की*अर्धवार्षिक बैठक*संपन्न हुई*:-..........................................
आज दिनांक 18 मार्च 2024 दिन सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई यमुना कॉलोनी डाकपत्थर में प्रबंध कार्यकारिणी की अर्धवार्षिक बैठक संपन्न हुई .बैठक की शुरुआत विद्यालय के अध्यक्ष महोदय श्री रविंद्र चौहान जी प्रबंधक महोदय श्री भारत सिंह चौहान जी कोषाध्यक्ष महोदय श्री सुबोध गोयल जी तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अनुसूया प्रसाद ज़खमोला जी द्वारा मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पण कर किया गया. बैठक में सर्वप्रथम प्रबंध कार्यकारिणी द्वारा आचार्य बंधु भगिनियों से पिछले वर्ष किए गए कमिटमेंट और लक्ष्य निर्धारण संबंधी बातों पर चर्चा की गई जिस पर विद्यालय के आचार्य बंधु भगिनियों द्वारा बताया गया कि पिछले वर्ष जो कमिटमेंट किया गया था कि विद्यालय में संख्या वृद्धि होगी उसमें हम सभी लोग सफल रहे हैं और इस वर्ष भी उत्तरोत्तर विद्यालय की संख्या वृद्धि हो बच्चों की संख्या बढ़े इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं. विद्यालय के आचार्य अखिलेश जी कमलेश जी तपेंद्र जी मुकेश जी शकुंतला जी रिंकी जी द्वारा प्रबंध कार्यकारिणी के तीनों पदाधिकारियों प्रबंधक महोदय अध्यक्ष महोदय और कोषाध्यक्ष महोदय के सामने पिछले वर्ष की आख्या प्रस्तुत की गई.
तत्पश्चात इस शैक्षणिक सत्र में किस प्रकार से विद्यालय की संख्या बढ़ सकती है इसके लिए हमें क्या करना चाहिए किस प्रकार से करना चाहिए आदि बातों पर विद्यालय के प्रबंधक महोदय अध्यक्ष महोदय और कोषाध्यक्ष महोदय द्वारा सभी बंधु भगिनियों को विस्तार पूर्वक समझाया गया. विद्यालय के अध्यक्ष महोदय श्री रविंद्र चौहान ने कहा कि प्रत्येक आचार्य को कम से कम विद्यालय में अपने माध्यम से 10 नए एडमिशन करने का लक्ष्य रखना चाहिए और साथ ही साथ ध्यान रखना होगा कि उनके बच्चे भी इसी विद्यालय में पढ़ें. विद्यालय के प्रबंधक महोदय श्री भारत सिंह चौहान ने टीमवर्क पर जोर दिया और कहा कि सभी को टीम के रूप में काम करना होगा तभी विद्यालय का चौमुखी विकास होगा, विद्यालय के कोषाध्यक्ष महोदय श्री सुबोध गोयल ने आचार्य/आचार्या को मिलने वाले मानदेय पर चर्चा की और कहा कि इस बात को हम सभी स्वीकार करते हैं कि जो भी मानदेय आपको विद्यालय के माध्यम से मिलता है वह पर्याप्त नहीं है लेकिन इसमें वृद्धि तभी संभव है जब विद्यालय मैं बच्चों की संख्या में वृद्धि होगी
विद्यालय की समस्त आचार्य वर्ग द्वारा प्रबंध कार्यकारिणी को विश्वास दिलाया गया कि इस वर्ष जो हमारा लक्ष्य विद्यालय मैं बच्चों की संख्या 650 करने का लक्ष्य रखा गया है उसमें हम सभी सफल होगे क्योंकि इसके लिए हम सभी ने क्षेत्रवार संपर्क करने की विस्तार पूर्वक योजना बनाई है
मीटिंग समापन के पश्चात विद्यालय की प्रबंध कार्यकारिणी के अध्यक्ष महोदय प्रबंधक महोदय और कोषाध्यक्ष महोदय ने विद्यालय की वंदना सत्र में भी भाग लिया. वंदना सत्र में भी आप सभी के द्वारा मां शारदे के सम्मुख द्वीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण किया गया. बंदना सत्र में विद्यालय के अध्यक्ष महोदय श्री रविंद्र चौहान ने भैया बहनों को जीवन में नशे से दूर रहने को कहा और कहा कि नशा जीवन का समापन कर देता है. इसलिए उन्हें भैया बहनों से जोर देकर कहा कि जो भी लोग आपके मित्र में या कहीं भी नशा आदि करते हैं उनसे हमेशा दूरी बनाकर रखिए.उन्होंने समस्त भैया बहनों को अपने शिक्षण पर विशेष जोर देने को कहा .विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय श्री अनुसुया प्रसाद ज़खमोला ने प्रबंध कार्यकारिणी के तीनों महानुभावों प्रबंधक महोदय अध्यक्ष महोदय और कोषाध्यक्ष महोदय का दिल की गहराई से धन्यवाद ज्ञापन किया और कहा कि जो भी दिशा निर्देश आपके द्वारा आचार्य बंधु -भगिनीयों को और भैया बहनों को आज दिए गए हैं उसमे हम सभी सफल होंगे ऐसी में मां शारदा से आशा और अपेक्षा करता हूं.कार्यक्रम का संचालन विद्यालय राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता श्री कालिका प्रसाद जी द्वारा किया गया
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य अवधेश जी तपेंद्र जी अखिलेश जी कमलेश जी कालिका प्रसाद जी अनिल जी दिवाकर जी दीपक रावत जी दीपक खन्ना जी फकीर की रणजीत जी अजय जी पंकज जी धन सिंह जी मुकेश जी शकुंतला की गीतिका की पूजा जी रिंकी जी विजेता जी शीतल जी रेनू जी शिवानी जी शालू जी आदि सभी उपस्थित रहे

Address

Nayi Yamuna Colony, KeshavMadhav Puram
Dakpathar
248125

Telephone

+919411519798

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Saraswati Vidya Mandir Inter College, New Yamuna Colony, Dakpathar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category