17/05/2025
आर्यन यादव ने ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ में जीता गोल्ड मेडल — विवेकानंद स्कूल, डहिना को मिली बड़ी उपलब्धि
विवेकानंद स्कूल, डहिना को गर्व है कि उसके मेधावी छात्र आर्यन यादव ने ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर अपने स्कूल, परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।आर्यन के पिता श्री अविश यादव विवेकानंद स्कूल में बतौर हिंदी अध्यापक कार्यरत है। उन्होंने बताया कि आर्यन की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर स्कूल परिवार हर्षित है। यह जीत न केवल आर्यन की कठिन मेहनत और समर्पण का परिणाम है, बल्कि स्कूल द्वारा दिए गए अनुशासित प्रशिक्षण और मार्गदर्शन का भी साक्ष्य है। स्कूल के डायरेक्टर श्री नरेश यादव एव मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती कृष्णा यादव ने आर्यन यादव को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा, “आर्यन ने न केवल स्कूल का, बल्कि पूरे हरियाणा का नाम रोशन किया है। हम उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और उसे हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आर्यन यादव को हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सवा 11 लाख रुपया नक़द राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की।इस अवसर पर स्कूल में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने आर्यन की उपलब्धि का जश्न मनाया।
विवेकानंद स्कूल, डहिना, भविष्य में भी छात्रों को खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करता रहेगा।