29/01/2026
*PM Shri कु.मा.राजकीय कन्या इंटर कॉलेज,बादलपुर, गौतम बुद्ध नगर* में विद्यालय की प्रधानाचार्या *डॉ छवि सिंह* की अध्यक्षता में *MHM नोडल किरन सिंह* द्वारा *"किशोर वय जागरूकता कार्यक्रम"* के आयोजन कराए गए , जिसके मुख्य अतिथि *डॉ. रणवीर सिंह*(चिकित्सक),और *डॉ.पारुल गौर*(महिला चिकित्सक) रही।
*डॉ.छवि सिंह* ने अपने उद्बोधन में किशोरियों को आत्मविश्वास स्वास्थ्य जागरूकता एवं सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने हेतु प्रेरित किया।
*डॉ रणवीर सिंह* ने छात्राओं को माहवारी एवं उस समय होने वाले शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तनों के बारे में जागरूक किया।
*डॉ. पारुल गौर* ने माहवारी से जुड़ी शारीरिक एवं मानसिक समस्याएं, सामाजिक भ्रांतियां आदि के विषय में भी खुलकर चर्चा की ।सुझाव पेटिका में छात्राओं के विभिन्न सवालों के जवाब डाक्टर ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सरलता से समझाया गया। *MHM नोडल श्रीमती किरन सिंह* ने सत्र भर छात्राओं द्वारा किए गए प्रोजेक्ट में *कपड़ों के पैड बनाना,किशोरावस्था के समय हो रहे परिवर्तनों की पुस्तिका एवं माहवारी कंगन* आदि की प्रदर्शनी दिखाई गई।
विद्यालय की अन्य शिक्षिकाओं ने भी अपने सुझाव दिए, जिससे अगले सत्र में कार्यक्रम को अधिक सफल बनाया जा सके एवं इस जागरूकता अभियान को जारी रखा जा सके।