22/05/2024
दो सौ से अधिक प्रतियोगियों को पांच लाख रुपए से अधिक की छात्रवृत्ति के प्रमाण पत्र वितरित।
डबरा। एलन कोटा के पाठ्यक्रम के आधार पर कक्षा 6 से 8 के बच्चों को नीट/आईआईटी की तैयारी कराने वाली डबरा की एकमात्र "Lucent Academy" कोचिंग द्वारा वन्देमातरम फाउंडेशन स्कूल, दीक्षा पब्लिक स्कूल व श्रीराम बाल विहार स्कूल के सहयोग से अप्रैल -मई के महीने में टेलेंट सर्च कांटेस्ट 2024 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 200 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। संस्थान की ओर से सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रमाणपत्र के साथ साथ उनके प्राप्तांक के आधार पर ₹1000 से ₹10000 तक की छात्रवृत्ति दी गई। विगत दिवस आयोजित कार्यक्रम में संस्था संचालक प्रीतमसिंह रावत ने 200 से अधिक बच्चों को ₹500000 (पांच लाख रुपए) की छात्रवृत्ति के प्रमाणपत्र वितरित किए। इस अवसर पर वन्देमातरम स्कूल की उपप्राचार्य निकिता राणा, दीक्षा पब्लिक स्कूल की संचालिका अनीता सिंह व प्राचार्य सोनम शर्मा के साथ साथ देवेंद्र रावत, वैभव शर्मा, अरबाज कुर्रेशी उपस्थित रहे।