Jss kanpur nagar

Jss kanpur nagar jan shikhan Sansthan kanpur

22/12/2024
22/12/2024
कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार के राष्ट्रीय प्रशिक्षण संस्थान(NSTI), कानपुर में जन शिक्षण संस्थान कानपुर...
26/02/2024

कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार के राष्ट्रीय प्रशिक्षण संस्थान(NSTI), कानपुर में जन शिक्षण संस्थान कानपुर, कानपुर देहात एवं उन्नाव के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय नेशनल स्किल क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क (NSQF) का जरनल मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण(😭) का आयोजन एन.एस.टी.आई. कैम्पस, उद्योग नगर, कानपुर में किया गया । इस प्रशिक्षण में तीन जन शिक्षण संस्थानों के 70 प्रशिक्षकों ने प्रतिभाग किया ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाटन सत्र में श्री सुनील कुमार पाठक, निदेशक, जन शिक्षण संस्थान, कानपुर एवं श्री इमरान खान, निदेशक, जन शिक्षण संस्थान, कानपुर देहात द्वारा मुख्य अतिथि NSTI, Kanpur के ज्वाइंट डायरेक्टर श्री एम. कुमारविल जी को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया ।
श्री एम. कुमारविल द्वारा प्रतिभागियों को बताया गया कि भारत सरकार की राष्ट्रीय कौशल नीति के अनुरूप इस प्रशिक्षण का उददेश्य प्रशिक्षकों को एन.एस.क्यू.एफ. पाठ्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें बाजार के आवश्यकता अनुरूप तैयार करना है ।
कार्यक्रम में NSTI, Kanpur के पाठ्यक्रम समन्वयक श्री विनोद शर्मा द्वारा NSQF पाठ्यक्रम में NOS से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की गयी एवं श्री आर.के.साहू, कोर्स कोआर्डिनेटर द्वारा Learner Behavior के बारे में जागरुक किया गया ।
उक्त कार्यक्रम में श्री आशीष केसरवानी (कोर्स कोआर्डिनेटर) के साथ जन शिक्षण संस्थान के श्री ज्ञान प्रकाश उपाध्याय, निदेशक, जेएसएस उन्नाव, श्री कमल किशोर श्रीवास्तव, श्री सुनील शुक्ला, मनोज कुमार पाण्डेय, विश्व प्रताप सिंह, मो. दानिश आदि उपस्थित रहें ।

दिनांक 31 अक्टूबर, 2023 को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर जन शिक्षण संस्थान, कानपुर कार्यालय परिसर 1...
31/10/2023

दिनांक 31 अक्टूबर, 2023 को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर जन शिक्षण संस्थान, कानपुर कार्यालय परिसर 14/88, यू.पी.एफ.सी. भवन, सिविल लाइन्स, कानपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर राष्ट्रीय एकता शपथ एवं रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

उक्त कार्यक्रम में संस्थान के 60 प्रतिभागियो को एकता की शपथ दिलाई गयी तथा रन फॉर यूनिटी का आयोजन कर एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संदेश दिया गया ।

उक्त अवसर पर संस्थान के निदेशक श्री सुशील कुमार पाठक ने बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल अपनी सर्वोच्च देशभक्ति, दृढ़ इच्छाशक्ति और दृढ़ विश्वास के साहस के लिए जाने जाते हैं । भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और राज्यों के एकीकरण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के कारण उन्हें भारत के लौह पुरुष की उपाधि मिली थी ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री कमल किशोर श्रीवास्तव, डा. सुनील शुक्ला, श्री मनोज कुमार पाण्डेय, रुचि गुप्ता, निशात फातिमा, शिखा शर्मा, तौकीर फातिमा आदि उपस्थित रहें ।


इण्डिया लिटरेसी बोर्ड, लखनऊ द्वारा जन शिक्षण संस्थान, कानपुर के प्रशिक्षणार्थियों हेतु टूल-किट वितरण कार्यक्रम का आयोजनआ...
26/07/2023

इण्डिया लिटरेसी बोर्ड, लखनऊ द्वारा जन शिक्षण संस्थान, कानपुर के प्रशिक्षणार्थियों हेतु टूल-किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन
आज दिनांक 25.07.2023 दिन मंगलवार को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यू.पी.एस.आर.टी.सी.) वर्कशॉप, फजलगंज, कानपुर में जन शिक्षण संस्थान, कानपुर की पैतृक संस्था इण्डिया लिटरेसी बोर्ड, लखनऊ द्वारा संस्थान के असिस्टेंट वेल्डर एण्ड फैब्रीकेटर तथा हेल्पर-इलेक्ट्रिकल टेक्नीशियन प्रशिक्षण के सफल प्रशिक्षणार्थियों को टूल किट देकर प्रोत्साहित किया गया ।
कार्यक्रम के उदघाटन सत्र में यू.पी.एस.आर.टी.सी. वर्कशॉप, फजलगंज, कानपुर के सेवा प्रबन्धक, कानपुर परिक्षेत्र श्री तुलाराम जी ने वर्कशॉप में स्थित जन शिक्षण संस्थान, कानपुर के प्रशिक्षण केन्द्र के सफल प्रतिभागियों को तकनीकी कुशलता प्राप्त करके रोजगार / स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने को प्रोत्साहित किया । उन्होंने यह भी बताया कि तकनीकी कुशल बनाने हेतु जन शिक्षण संस्थान, कानपुर का कार्य सराहनीय है एवं साथ ही उन्होंने संस्थान की पैतृक संस्था इण्डिया लिटरेसी बोर्ड, लखनऊ को टूलकिट वितरण के लिए धन्यवाद दिया ।
वहीं जन शिक्षण संस्थान, कानपुर के निदेशक श्री सुशील कुमार पाठक द्वारा भारत सरकार एवं राज्य सरकार के माध्यम से दी जाने वाली ऋण योजनाएं- प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना आदि की जानकारी प्रशिक्षणार्थियों की बीच साझा की गयी । साथ ही साथ कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रशिक्षणार्थियों को उद्यम सारथी ऐप के बारे में बताया गया कि इस ऐप के माध्यम से प्रशिक्षणार्थी समस्त प्रकार की ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री चन्द्र प्रकाश शुक्ला, सीनियर फोरमैन, यूपीएसआरटीसी, प्रशिक्षक श्री रामबाबू दीक्षित, श्री प्रकाशचन्द्र अवस्थी एवं जन शिक्षण संस्थान, कानपुर के कार्यक्रम अधिकारी श्री कमल किशोर श्रीवास्तव उपस्थित रहे ।

Address

Upfc Bulding Civil Line Kanpur
Civil Lines
208001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jss kanpur nagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Jss kanpur nagar:

Shortcuts

Share

Category