Bright Minds Public School ,Churu

Bright Minds Public School ,Churu A Wing of Churu Balika Mahavidyalaya, Churu

11/05/2026

Eyes check up on students of Bright Minds Public School, Churu

Eyes check up on students of Bright Minds Public School, Churu
11/05/2026

Eyes check up on students of Bright Minds Public School, Churu

Eye check camp at Bajaj Bhawan
11/05/2026

Eye check camp at Bajaj Bhawan

07/05/2026
ब्राइट माइंड्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों  की नेत्र जांच चूरू। ब्राइट माइंड्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के लिए गढ...
07/05/2026

ब्राइट माइंड्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों की नेत्र जांच

चूरू। ब्राइट माइंड्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के लिए गढ़ के पास स्थित बजाज आई हॉस्पिटल में स्कूल प्रबंध समिति द्वारा दिनांक 05 एवं 6 मई नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की आंखों की जांच कर उनके दृष्टि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। विद्यालय के प्रिंसीपल राहुल शर्मा ने बताया कि शिविर में अनुभवी नेत्र विशेषज्ञों की टीम ने कक्षा 6 से 10 के छात्र-छात्राओं की आंखों की जांच की तथा उन्हें आंखों की देखभाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। जांच के दौरान अनेक विद्यार्थियों की दृष्टि का परीक्षण किया गया और उन्हें समय पर उचित परामर्श प्रदान किया गया।
चिकित्सकों ने बच्चों को आंखों को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक आहार लेने, मोबाइल और टीवी का कम उपयोग करने तथा नियमित रूप से आंखों की जांच कराने की सलाह दी।
विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामगोपाल बहड, सचिव भागीरथ शर्मा, सी.ए.विनोद अग्रवाल,श्यामसुंदर शर्मा, एडवोकेट राजेश भावसिंहका, राजेश मंडावेवाला, विमल सिंह राठौड़ आदि ने चिकित्सकों की टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी होते हैं।
यह नेत्र जांच शिविर विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी रहा और सभी अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की। इस शिविर के तहत आगामी दिनों में अन्य विद्यार्थियों की भी आंखों की जांच की जाएगी। बच्चों को अच्छे स्वास्थ्य के प्रति सचेत करने के लिए आगे भी बच्चों की अन्य जांच जैसे सामान्य स्वास्थ्य भी करवाई जाएगी एवं विद्यार्थियों का हेल्थ कार्ड भी बनवाया जाएगा। अभिभावकों ने विद्यालय की इस पहल को अभूतपूर्व बताया एवं खुले हृदय से प्रशंसा की।

02/05/2026

Yoga on Saturday

Address

Poddaron Ki Chhatri, Near Kali Ji Mandir
Churu
331001

Opening Hours

Monday 9am - 3pm
Tuesday 9am - 3pm
Wednesday 9am - 3pm
Thursday 9am - 3pm
Friday 9am - 3pm
Saturday 9am - 3pm

Telephone

+919461611136

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bright Minds Public School ,Churu posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Bright Minds Public School ,Churu:

Shortcuts

Share

Category