CRC College, Sardarshahar

CRC College, Sardarshahar Our education is important for
everybody, whether they are
learning new facts, skills, or trades. Ha

Admission open…
16/04/2026

Admission open…

30/12/2025

एनएसएस के सात दिवसीय कैम्प में गोद लिए हरियासर गाँव में नशा मुक्ति रेली निकाली

“एन एस एस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन”सरदारशहर : सीआरसी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में सात दि...
30/12/2025

“एन एस एस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन”

सरदारशहर : सीआरसी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन किया गया I जिसमे कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ओमप्रकाश चाहर ने इन सात दिनों में किये गए कार्यों का सम्पूर्ण विवरण दिया व बताया कि स्वयंसेवकों ने विशेष तोर पर गोद लिए गाँव के आई टी केंद्र, पंचायत भवन व गोशाला में बहुत ही सराहनीय कार्य किया I गोशाला प्रभारी श्री पूरण सिंह भाटी ने कहा कि इस आधुनिक युग में सरकार द्वारा आयोजित इन कार्यों से स्वयंसेवकों व अन्य विद्यार्थियों के मन में समाजसेवा की भवना बढती है व कॉलेज प्रशासन की प्रशंसा करते हुए कहा की ऐसे कार्यक्रम समय समय पर आयोजित करवाते रहे I इन सात दिनों में ही गोद लिए गाँव में नशा मुक्ति की रेली का भी आयोजन किया गया व कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशन में स्वयं सेवकों ने शैक्षणिक भ्रमण भी किया । प्राचार्य डॉ धर्मेंद्र चाहर ने सभी स्वयंसेवकों को बताया कि इन सात दिनों में किये गए कार्यों से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए व सदेव राष्ट्रीय सेवा योजना के उदेश्यों को अपनाकर राष्ट्र के प्रति कर्तव्य पालन करना चाहिए व दुसरो को भी प्रेरित करना चाहिए I साथ ही उन्होंने बताया की एन एस एस का नारा “Not Me But You” से भी हमे प्रेरणा लेनी चाहिए ।

सी आर सी महाविद्यालय में दिनांक 24-12-2025 से एनएसएस का सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ
25/12/2025

सी आर सी महाविद्यालय में दिनांक 24-12-2025 से एनएसएस का सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ

07/12/2025

CRC College Alumni Meet 2025

“पूर्व विद्यार्थियों का सम्मेलन आयोजित”सी आर सी कॉलेज, हरियासर, सरदारशहर में पूर्व विद्यार्थी सम्मेलन आयोजित किया गया । ...
06/12/2025

“पूर्व विद्यार्थियों का सम्मेलन आयोजित”

सी आर सी कॉलेज, हरियासर, सरदारशहर में पूर्व विद्यार्थी सम्मेलन आयोजित किया गया । सम्मेलन में सी आर सी कॉलेज के पूर्व विद्यार्थियों ने भाग लिया । वर्तमान में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने तिलक लगाकर स्वागत किया । आए हुए पूर्व विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा कर कैरियर निर्माण के लिए मार्गदर्शन किया । ऐसे पूर्व विद्यार्थी जो अभी कहीं ना कहीं कार्यरत है उन्होंने बताया कि आप किस प्रकार से तैयारी करे जिससे आपको नौकरी मिलने की संभावना बनती है । प्लेसमेंट प्रभारी डॉ ओम प्रकाश चाहर ने बताया कि आज के आर्टिफ़िकल इंटेलिजेंस के समय की चुनौतियों को देखते हुए किस प्रकार की तैयारी करे जिससे आपको सफलता मिले सके । प्राचार्य डॉ धर्मेंद्र चाहर ने वर्तमान व पूर्व सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की । इस अवसर पर महाविद्यालय के पूर्व सभी व्याख्याता व वर्तमान में कार्यरत व्याख्याता कमल कुमार प्रजापत, मनोज कुमार, राजेश कुमार, सम्पत कुमारी, सुमन देवी, सुशीला व मनोज सारण आदि मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन वर्तमान छात्र हनुमान ने किया ।

आज महाविद्यालय में “अभिभावक बैठक” का आयोजन किया गया । पधारे हुए अभिभावको का तिलक लगाकर स्वागत किया गया । उपस्थित सभी अभि...
29/11/2025

आज महाविद्यालय में “अभिभावक बैठक” का आयोजन किया गया । पधारे हुए अभिभावको का तिलक लगाकर स्वागत किया गया । उपस्थित सभी अभिभावकों को उनके बच्चों द्वारा आज तक दिए हुए टेस्ट के परिणाम, खेलो में भाग लेने के परिणाम जैसी हर उस स्थिति से अवगत करवाया जो उनके लिए जरूरी थी । इस बैठक में पहले, तीसरे व पांचवे सेमेस्टर के विद्यार्थियों के अभिभावक पधारे । बैठक के कुछ दृश्य…

28/11/2025

उच्च नैतिकता ही सार्थक जीवन का सही मार्ग है- साध्वी सुदर्शना श्री जी

**अध्यात्म व उच्च नैतिकता ही सार्थक जीवन का सही मार्ग है- साध्वी सुदर्शना श्री जी**जैन साध्वी सुदर्शना श्रीजी सहित कई सा...
28/11/2025

**अध्यात्म व उच्च नैतिकता ही सार्थक जीवन का सही मार्ग है- साध्वी सुदर्शना श्री जी**
जैन साध्वी सुदर्शना श्रीजी सहित कई साध्वियों के सी आर सी कॉलेज हरियासर, सरदार शहर में प्रवास के दौरान कॉलेज के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए साध्वी सुदर्शना श्री जी ने कहा कि अध्यात्म के मार्ग पर चलते हुए अच्छे संस्कारों के साथ व्यसन मुक्त जीवन जीने से ही व्यक्ति अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकता है।उन्होंने नशा मुक्त रहने तथा नशे से पैदा होने वाले अवगुणो का एक भजन सुना कर सुन्दर चित्रण किया। साध्वी श्री ने विद्यार्थियों को जीवन भर नशा नहीं करने का संकल्प भी दिलवाया।
साध्वी प्रगति प्रभा ने परमहन्स रामकृष्ण व स्वामी विवेकानंद के संस्मरण सुनाते हुए अध्यात्म के महत्व पर प्रकाश डाला । विद्यार्थियों को नशा मुक्त उच्च नैतिकता के साथ जीवन जीने तथा अध्यात्म के अनुसार ही अपने जीवन की दिशा तय करने के व्यावहारिक दृष्टिकोण पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अनेक प्रयोग भी सिखाए। इस अवसर पर साध्वी लक्ष्य प्रभा,साध्वी पुनीत यशा तथा साध्वी प्रणति प्रभा भी साथ में थी।कॉलेज के डायरेक्टर रामजस चाहर,प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र चाहर,ओम प्रकाश चाहर, श्रीमती सुशीला तथा कॉलेज के सभी स्टाफ सदस्यों ने साध्वियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु दिए गए बहुत ही सारगर्भित मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।

25/11/2025

हम आपके सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध है . . . इसी को सार्थक करते हुए आज सीआरसी कॉलेज, हरियासर, सरदारशहर मे दूसरा टर्म टेस्ट का आयोजन किया गया ।

Address

Hanumangarh Mega Highway Road, Near Hariyasar, Sardarshahar
Churu
331403

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CRC College, Sardarshahar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to CRC College, Sardarshahar:

Shortcuts

Share

Category