29/11/2022
राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की टग ओफ वार प्रतिस्पर्धा नोखा बीकानेर में सम्पन्न हुई।
जिसमें चुरू जिले की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।
17 वर्ष छात्रा वर्ग में टीम उपविजेता रही और 19 वर्ष छात्रा आयु वर्ग की छात्राओं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
उल्लेखनीय है कि 20 सदस्यीय दोनों आयु वर्ग की टीमों में से 13 छात्राएं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जीवनदेसर की थी।
आज ट्रोफी के साथ टीम सदस्यों के विद्यालय पंहुचने पर विद्यालय परिवार की ओर से माल्यार्पण कर स्वागत सत्कार किया गया। इसी कड़ी में सफलता के प्रणेताओं टीम प्रभारी रामेश्वर लाल दल नायक सुनीता झोरड एवं कोच मनोहरी चाहर का भी माल्यार्पण कर स्वागत सत्कार किया गया।
इस मौके पर प्राचार्य संदीप शर्मा, सुनील कुमार, सुनिता झोरड़, राजेश अत्रि, राकेश कुमार मीणा , रणबीर सिंह सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।