Maulana Abul Kalam Azad Educational Institute

Maulana Abul Kalam Azad Educational Institute Only education can improve the condition of the society

मौलाना अबुल कलाम आज़ाद या अबुल कलाम गुलाम मुहियुद्दीन (11 नवंबर, 1888 - 22 फरवरी, 1958) एक प्रसिद्ध भारतीय मुस्लिम विद्व...
22/02/2023

मौलाना अबुल कलाम आज़ाद या अबुल कलाम गुलाम मुहियुद्दीन

(11 नवंबर, 1888 - 22 फरवरी, 1958) एक प्रसिद्ध भारतीय मुस्लिम विद्वान थे। वे कवि, लेखक, पत्रकार और भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे। भारत की आजादी के बाद वे एक महत्त्वपूर्ण राजनीतिक पद पर रहे। वे महात्मा गांधी के सिद्धांतो का समर्थन करते थे। खिलाफत आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। 1923 में वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सबसे कम उम्र के प्रेसीडेंट बने। वे 1940 और 1945 के बीच कांग्रेस के प्रेसीडेंट रहे। आजादी के बाद वे भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के रामपुर जिले से 1952 में सांसद चुने गए और वे भारत के पहले शिक्षा मंत्री बने।

मौलाना अबुल कलाम आज़ाद
11 नवंबर 1888 – 22 फरवरी 1958

जन्मस्थल :मक्का,उस्मानी साम्राज्य

मृत्युस्थल:दिल्ली,भारत

आन्दोलन:भारतीय स्वतंत्रता संग्राम

प्रमुख संगठन:भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1940-45 के बीच भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष रहे जिस दौरान भारत छोड़ो आन्दोलन हुआ था। कांग्रेस के अन्य प्रमुख नेताओं की तरह उन्हें भी तीन दिन जेल में बिताने पड़े थे। स्वतंत्रता के बाद वे भारत के पहले शिक्षा मंत्री बने। उनकि शिक्षा का कोई उल्लेख नही है।

बहुत बहुत शुक्रिया                                                                 शोकत खां शाहब                        ...
08/02/2023

बहुत बहुत शुक्रिया शोकत खां शाहब
शोकत खां दौलतखानी, बजरांगसर द्वारा प्रस्तावित मौलाना अबुल कलाम आजाद एजुकेशनल इंस्टिट्यूट, चूरू की तामीर में सहयोग के लिए स्वेच्छा से ₹50,000/- (पचास हजार रुपये) नगद की इमदाद की है l पूरी कॉम को शोकत खां दौलतखानी शाहब की सोच पर नाज है l अल्लाह तआला इनको सेहतमंद रखें और रिज़्क में बरकत अता फरमाएं। बहुत शुक्रिया l

मौलाना अबुल कलाम आजाद एजुकेशनल इंस्टिट्यूट, चूरू

बहुत बहुत शुक्रिया                              #इलियाश_खां_शाहब                                                        ...
26/01/2023

बहुत बहुत शुक्रिया #इलियाश_खां_शाहब
#इलियाश_खां_झारिया (झारिया होटल, चूरू) द्वारा प्रस्तावित:- #मौलाना_अबुल_कलाम_आजाद_एजुकेशनल_इंस्टिट्यूट, चूरू की तामीर में सहयोग के लिए स्वेच्छा से ₹51,000/- (इक्यावन हजार रुपये) की इमदाद की घोषणा की गई है l पूरी कॉम को इलियाश खां की सोच पर नाज है l अल्लाह तआला इनको सेहतमंद रखें और रिज़्क में बरकत अता फरमाएं।
बहुत शुक्रिया l मौलाना अबुल कलाम आजाद एजुकेशनल इंस्टिट्यूट, चूरू

बहुत बहुत शुक्रिया                                #हनीफ_खां_नसवाण_शाहब                                                  ...
26/01/2023

बहुत बहुत शुक्रिया #हनीफ_खां_नसवाण_शाहब
#हनीफ_खां_नसवाण (नसवाण बिल्डिंग मटेरियल, चूरू) द्वारा प्रस्तावित:- #मौलाना_अबुल_कलाम_आजाद_एजुकेशनल_इंस्टिट्यूट, चूरू की तामीर में सहयोग के लिए स्वेच्छा से ₹1,00,000/- (एक लाख रुपये) नगद की इमदाद की की है l पूरी कॉम को हनीफ खां नसवाण शाहब की सोच पर नाज है l अल्लाह तआला इनको सेहतमंद रखें और रिज़्क में बरकत अता फरमाएं। अदायगी के समय रियाजत खां नेताजी, बाबू खां नसवाण, आरिफ खां दोलतखानी मौजूद थे l

बहुत शुक्रिया l

मौलाना अबुल कलाम आजाद एजुकेशनल इंस्टिट्यूट, चूरू

युवा कायमखानी वेलफेयर सोसाइटी चूरु द्वारा अल्पसंख्यक जनप्रतिनिधियों का किया गया सम्मान।  #युवा_कायमखानी_वेलफेयर_सोसाइटी ...
09/01/2023

युवा कायमखानी वेलफेयर सोसाइटी चूरु द्वारा अल्पसंख्यक जनप्रतिनिधियों का किया गया सम्मान।

#युवा_कायमखानी_वेलफेयर_सोसाइटी द्वारा मौलाना #अबुल_कलाम_आजाद_एजुकेशनल_इंस्टीट्यूट को 1500 वर्ग गज जमीन डोनेट करने के उपलक्ष में राजस्थान वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष #डॉ_खानू_खान_बुधवाली, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष #रैहाना_रियाज़_चिश्ती और फतेहपुर विधायक व राज्य वक़्फ़ विकास परिषद अध्यक्ष #हाकम_अली_खान सहित जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन किया गया। सम्मान समारोह की शुरुआत मौलाना जमील अख्तर ने कुरआन की तिलावत से की। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. खानू खान बुधवाली ने कहा कि कौम की तरक्की से ही मुल्क की तरक्की होती है। राज्य सरकार शैक्षणिक संस्थाओं को हर संभव मदद को तेयार है। उन्होंने इंस्टिट्यूट के लिए 1500 गज जमीन और देने की घोषणा की जिस पर समाज वेल्फेयर सोसाइटी और समाज के गणमान्य नागरिकों ने उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशेष अतिथि श्रीमती रेहाना रियाज चिश्ती ने कहा कि महिला आयोग राजस्थान में विशिष्ट शैली से काम कर रहा है जिससे फरियादियों को मौके पर ही न्याय दिलवाने की भरपूर कोशिश की जा रही है। महिला शिक्षा के लिए भी आयोग हमेशा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ता है। फतेहपुर विधायक व राजस्थान वक़्फ़ विकास परिषद के अध्यक्ष हाकम अली खान ने कहा कि अल्पसंख्यकों के हितार्थ राज्य सरकार हमेशा तत्पर रहती है। समाज की तरक्की शिक्षा से ही संभव है। कायमखानी वेलफेयर सोसाइटी चूरू द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों ने #हनीफ_खां_नसवान, #जाकिर_खां_दोलतखानी द्वारा इंस्टीट्यूट के निर्माण के लिये एक-एक लाख रुपये की घोषणा करने और राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में राजस्थान टॉप करने पर असिस्टेंट प्रोफेसर #डॉ_शमशाद_अली को साफा और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों मे शहर काजी ी साहब, इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट के एसी #इकबाल_वसीम, रिटा.एडीशनल कमिश्नर इनकम टैक्स #शौकत_अली_खान, एडिशनल एस पी #शब्बीर_खान, राजगढ़ नगर पालिका चेयरमैन #डॉ_खानू_खान_बुधवाली #रजिया_बानो, तारानगर नगर पालिका चेयरमैन #प्रियंका_बानो, सुजानगढ़ नगर पालिका चेयरमैन #नीलोफर_गोरी, उपसभापति, #रमजान_खान चूरू, कायमखानी महासभा पूर्व जिलाध्यक्ष #मुंशी_खां, ी_खान, #मुबारिक_अली आदि का भी सोसाइटी की जानिब से मोमेंटो देकर अभिनंदन किया गया। चुरू जिले के अल्पसंख्यक जनप्रतिनिधियों जिनमें पार्षद, सरपंच, बीडीसी मेंबर इत्यादि को सोसाइटी की तरफ से मोमेंटो देकर उनका अभिनंदन किया गया। चुरू जिला वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष व पूर्व सरपंच आजम अली खान ने वक्फ बोर्ड चूरू की उपलब्धियों के बारे में बताया सोसाइटी के सचिव #मेनुद्दीन_खान ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया वेलफेयर सोसाइटी के सदर #रिजवान_खान ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ शमशाद अली ने किया। इस अवसर पर स्टेज पर उपस्थित मुख्य अतिथिगण, सरपंच, पार्षद, BDC मेंबर्स, ऑफिसर्स और कॉम के मौजिज सरदारों,युवाओ, सभी मेहमानों का मौलाना अबुल कलाम आजाद एडुकेशनल इंस्टिट्यूट आपका तहे-दिल से शुक्रिया अदा करती है l

23/10/2022

सभी को अस्लामुलेकुम

Address

Churu
Churu
331001

Telephone

+919950821465

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Maulana Abul Kalam Azad Educational Institute posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Maulana Abul Kalam Azad Educational Institute:

Shortcuts

Share