16/08/2026
परिक्षेत्र के नाम — एक नई शिक्षा क्रांति का संकल्प
आज अराइज एजुकेशन पॉइंट, चोमू जयपुर में आयोजित हमारी द्वितीय Parent–Teacher Meeting (PTM) में सैकड़ों अभिभावकों एवं विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने हमें एक नई ऊर्जा और जिम्मेदारी दी।
इस PTM में हमने विद्यार्थियों की पिछले दो महीनों की पढ़ाई, प्रगति, अनुशासन और आगामी लक्ष्य का अवलोकन किया। अभिभावकों का विश्वास हमारे लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है।
हमारा लक्ष्य केवल कृषि विज्ञान के विद्यार्थियों को तैयार करना नहीं है।
हम चोमू एवं आसपास के पूरे परिक्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए ऐसा शैक्षणिक वातावरण तैयार करना चाहते हैं, जहाँ आने वाले वर्षों में इसी क्षेत्र की प्रतिभाएँ डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक और देश के विभिन्न प्रतिष्ठित पदों पर पहुँचें।
हम चाहते हैं कि चोमू की प्रतिभा को बड़े शहरों की ओर अवसरों की तलाश में भटकना न पड़े, बल्कि श्रेष्ठ शिक्षा, सही मार्गदर्शन और मजबू�