07/09/2023
🙏🙋🌹 *!!! ज्ञानार्जन !!!*
कौन हैं श्रीकृष्ण?
पहला अपशब्द सुनने पर सिरच्छेद करने की सामर्थ्य होने की बाद भी निन्यानवे अपशब्द सुनने का संयम होने का अर्थ है श्रीकृष्ण!
सुदर्शन चक्र जैसा अचूक अस्त्र होने पर भी हाथ में मुरली होना है श्रीकृष्ण!
द्वारिका नगरी जैसा वैभव होते हुए भी सुदामा जैसा मित्र है, वह हैं श्रीकृष्ण!
शेषनाग के मृत्यु रूपी मुख पर खड़े रहकर नृत्य करते हैं, वह हैं श्रीकृष्ण!
प्रचंड सामर्थ्य होते हुए भी युद्ध में सारथी बनकर सारथ्य अर्थात् कर्म करते हैं, वह हैं श्रीकृष्ण!
श्रीकृष्ण केवल एक व्यक्ति नहीं, वह एक अप्रतिम विचारों की अदृश्य शक्ति हैं!
कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने।
प्रणत क्लेशनाशाय गोविंदाय नमो नम:॥
लाखों की गाड़ी एक छोटी सी चाबी से स्टार्ट और ब्रेक से नियंत्रित होती है। करोड़ों के घर का ताला एक छोटी सी चाबी से खुलता है। इसी तरह हमारा 'व्यक्तित्व' भी हमारी 'सोच' और 'स्वभाव' पर निर्भर करता है! जीवन का अंतिम समय कैसे व्यतीत होगा, इसका निर्णय हमारा धन नहीं, बल्कि हमारे द्वारा किए गए व्यवहार और दिए गए संस्कार तय करेंगे!
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ! 💐
🙏🌹🙋 *॥ जय श्रीकृष्ण ॥*