30/03/2018
बच्चों को सम्पत्ति के साथ संस्कार दो - एस.पी.
अरिहंत एकेडमी ने मनाया ग्रेज्युएशन सेरेमनी
छिंदवाडा - अगर आपको वर्तमान के साथ भविष्य को सुरक्षित रखते हुये सुख शान्ति पूर्वक जीवन जीना हो तो अपने बच्चों में बचपन से ही अच्छे संस्कार दो साथ ही उन्हें अच्छी पढाई के साथ नैतिकता एवं धार्मिकता का पाठ पढ़ाओं ताकि वह भविष्य का सही नागरिक बनकर स्वयंका,पूरे परिवार के साथ देश का नाम रौशन करे उक्त मार्मिक उदगार जिले के पुलिस अधिक्षक श्री गौरव तिवारी ने अरिहंत इंटरनेशनल एकेडमी में आयोजित ग्रेज्युएशन सेरेमनी के अवसर पर कही।
समारोह में डॉ.अमरसिंह एच.ओ.डी.इंग्लिश पी.जी.कॉलेज,डायरेक्टर दीपकराज जैन, ब्रजेश महेश्वरी, श्याम पारिख, लोपा पारिख (मुम्बई),प्राचार्य दिव्या नागर उपस्थित थे। समारोह की अध्यक्षता सत्कार समूह के मुखिया सिंधई धन्यकुमारजी जैन ने की।
नगर में पहला अवसर था जहाँ जूनियर के.जी क्लास के छात्र-छात्राओं ने सीनियर के.जी.के छात्र - छात्राओं को भावभीनी विदाई दी इस अवसर पर अतिथियों द्वारा के.जी.क्लास के बच्चों को डिग्री वितरित की गई जिसे देखकर सभी अभिभावकों की आखें खुशियों से भर आई। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रोचक प्रशन मंच के साथ कार्यक्रमो का भी आयोजन किया गया जो अपने आप में शानदार एवं जानदार था।
डॉ.अमरसिंह ने अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं को बहुत ही सुंदर वक्तव्य दिया उन्होंने कहा हम बच्चों की भावना को समझे उन पर पढाई का बोझ न दे की मेरा बच्चा बड़ा होकर कलेक्टर या एस.पी. बने समय के अनुसार उसका विकास होगा उसे बचपन से अच्छे संस्कार और चरित्र के निर्माण की बातें बताएँ।
वर्तमान संसाधन मोबाईल.फेसबुक,व्हाटसेप एवं टेलीवीजन की आदत न डाले इससे उसका विकास रुकता है उन्होंने अरिहंत एकेडमी को छिंदवाडा के लिये बड़ी उपलब्धी बताया और कहा की यहाँ का वातावरण एवं स्टाफ वर्तमान परिवेश में शिच्छा के अनुरूप है यहाँ विद्यार्थी निश्चित ही उत्तम पढाई के साथ अच्छे चरित्र का निर्माण कर देश का गौरव बढ़ावेगा।
प्राचार्य दिव्या नागर ने बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया और शिक्षण पद्धति के चार पहलऊयों से पालक गणों को अवगत कराया जिसमे अच्छा सुनना, बोलना,पढना एवं लिखना आदि गुणों से अवगत कराया अंत में लोपा पारिख (मुम्बई) ने सभी के सहयोग एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।