E Daksh, Chhindwara

E Daksh, Chhindwara म प्र शासन के शासकीय कर्मचारियों के लि

मध्यप्रदेश शासन के अधिकारियों और कर्मचारियों को ई-गवर्नेन्‍स के प्रति सुग्राही बनाने और उनमें सूचना प्रौद्योगिकी की क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से म.प्र.शासन द्वारा आई.टी. क्षमता संवर्धन परियोजना “ई-दक्ष” लागू की गई है

🎂🎂🎂🎂💐💐💐💐नव वर्ष 2022 की मंगलमय शुभकामनाएं, बधाई..💐💐💐💐🎂🎂🎂🎂
01/01/2022

🎂🎂🎂🎂💐💐💐💐
नव वर्ष 2022 की मंगलमय शुभकामनाएं, बधाई..
💐💐💐💐🎂🎂🎂🎂

दीपोत्सव के इस पावन पर्व पर आपको और आपके परिवार को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाए। माँ लक्ष्मी  हम सभी को सुख,  शांति...
15/11/2020

दीपोत्सव के इस पावन पर्व पर आपको और आपके परिवार को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाए। माँ लक्ष्मी हम सभी को सुख, शांति, शक्ति, संपत्ति, सादगी, स्वरूप, सफलता, समृद्धि, संस्कार, स्वास्थ्य, सम्मान एवं स्नेह प्रदान करें। इन्हीं शुभकामनाओ के साथ पुनः
*शुभ दीपावली*
🎊🪔🪔🪔🪔🪔🎊

- ई दक्ष, एवं जिला ई गवर्नेंस, छिन्दवाड़ा की ओर से...💐💐

बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं.. ई दक्ष में बसन्त पंचमी का त्योहार उल्लास पूर्वक मनाकर, माँ सरस्वती का पूजन अर्चन किया...
30/01/2020

बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं..

ई दक्ष में बसन्त पंचमी का त्योहार उल्लास पूर्वक मनाकर, माँ सरस्वती का पूजन अर्चन किया गया..

प्रशिक्षण के अंतिम दिवस में प्रशिक्षुओं द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया..
17/01/2020

प्रशिक्षण के अंतिम दिवस में प्रशिक्षुओं द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया..

Cyber Security tips n tricks..Use it in your office and home..
17/01/2020

Cyber Security tips n tricks..

Use it in your office and home..

ई दक्ष छिन्दवाड़ा में ई आफिस का प्रशिक्षण सम्पन्न।।
27/09/2019

ई दक्ष छिन्दवाड़ा में ई आफिस का प्रशिक्षण सम्पन्न।।

परीक्षा का कठिन समय,प्रश्न पत्र हल करते परीक्षार्थी..
27/09/2019

परीक्षा का कठिन समय,
प्रश्न पत्र हल करते परीक्षार्थी..

ई दक्ष केंद्र में कठिन परीक्षा देते कर्मचारी...बैच 01 जुलाई से 18 जुलाई तक सम्पन्न हुआ..
18/07/2019

ई दक्ष केंद्र में कठिन परीक्षा देते कर्मचारी...
बैच 01 जुलाई से 18 जुलाई तक सम्पन्न हुआ..

💐 नव नियुक्त पटवारी प्रशिक्षण कार्यक्रम के क्षण... 💐
02/05/2019

💐 नव नियुक्त पटवारी प्रशिक्षण कार्यक्रम के क्षण... 💐

15/08/2018

मेरे सभी प्रशिक्षणार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।।
जय हिंद, जय भारत।
जय जवान, जय किसान।।

27/07/2018

"गुरु" के गु का अर्थ है अंधकार और
"रु" का अर्थ है हटाने वाला

अतएव गुरु का अर्थ हुआ अंधकार हटाने वाला

इसलिए--

गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु गुरुर देवो महेश्वरः।

गुरुः साक्षात्परब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नमः।।

गुरुर ब्रह्मा : गुरु ब्रह्मा (सृष्टिकर्ता) के समान हैं.

गुरुर विष्णु : गुरु विष्णु (संरक्षक) के समान हैं.

गुरुर देवो महेश्वरा : गुरु प्रभु महेश्वर (विनाशक) के समान हैं.

गुरुः साक्षात : सच्चा गुरु, आँखों के समक्ष

परब्रह्म : सर्वोच्च ब्रह्म

तस्मै : उस एकमात्र को

गुरुवे नमः : उस एकमात्र सच्चे गुरु को मैं नमन करता हूँ.

गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनायें .......🙏😊

26/07/2018

वर्तमान समय में ऑनलाइन एक्टिविटी का उपयोग काफी बढ़ गया है ऑनलाइन एक्टिविटी में Facebook, ट्विटर, Gmail, और बहुत सारी ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग आम जिंदगी में बहुत उपयोगी सिद्ध हुई है।
ऑनलाइन एक्टिविटी में रोजमर्रा के काम बहुत ही आसान हो गए हैं, एक ओर इसके अच्छे परिणाम हैं वही दूसरी ओर इसके दुष्परिणाम भी हैं। ऐसे में डाटा की चोरी, हैकिंग और इसी टाइप की एक्टिविटी की घटनाएं ज्यादा बढ़ रही हैं।

आइए डाटा चोरी और हैकिंग की घटनाओं से बचने के लिए मैं कुछ सामान्य टिप्स दे रहा हूं, आशा है इनको जानने के बाद आप सतर्क होकर उनका उपयोग उपयोग करेंगे और हैकिंग की घटनाओं से काफी हद तक अपने आप को स्वयं बचा पाएंगे....

1. किसी भी वेब पोर्टल में लॉग इन करने के करने के लिए एक यूजर अकाउंट और उसके पासवर्ड की आवश्यकता होती है।
पासवर्ड को बनाने के लिए स्ट्रांग पासवर्ड बनाएं जैसे कि (p@5sw0rd)
स्ट्रांग पासवर्ड बनाते समय कम से कम 1अल्फाबेट, 1 डिजिट और एक स्पेशल सिंबल का उपयोग करें, और इसी कॉन्बिनेशन का पासवर्ड बनाते हुए उसका उपयोग करें। लूज़ पासवर्ड हैकिंग को आसानी से आमंत्रित करते हैं और आपके अकाउंट का निसंदेह दुरुपयोग हो सकता है।

2. अपनी अति आवश्यक सूचनाएं जैसे कि अपना मोबाइल नंबर, अपनी गाड़ी का नंबर, जन्म तिथि, अपने घर के बच्चों की डिटेल अपना बैंक अकाउंट नंबर, अपनी बैंक की कोई भी डिटेल, आधार नंबर, पैन नंबर, पासपोर्ट नंबर इत्यादि किसी को भी शेयर ना करें और ना ही उसका उपयोग किसी पासवर्ड में करें, अगर यह चीजें आप से कोई फोन पर पूछ रहा है, तो किसी भी परिस्थिति में अपनी इन डिटेल को किसी व्यक्ति के साथ साझा ना करें जब तक कि आप उसे पूरी तरह से जानते ना हो।

3. पब्लिक कंप्यूटर में बैठ कर कर समय आप ब्राउज़र की सेटिंग को प्राइवेट ब्राउज़िंग मोड में रखें जिससे आपका सेशन/कूकीज उस कंप्यूटर में सेव नहीं होता और हैकिंग से आप काफी हद तक बच पाएंगे ।
यह सुविधा Google Chrome, मोज़िला Firefox, जैसे आधुनिक ब्राउज़र में उपलब्ध उपलब्ध है। हमेशा अपने सेशन को उपयोग करने के बाद उसे सफलतापूर्वक लॉग आउट आउट करें और ब्राउज़र की हिस्ट्री को क्लियर करें इससे काफी हद तक हैकिंग से बचा जा सकता है, अपने ब्राउज़र को भी समय पर हमेशा अपडेट रखें।

4. आधुनिक दौर में हैकिंग से बचने के लिए 2-स्टेप वेरिफिकेशन लॉगिन टेक्निक का उपयोग करें, इससे आपके मेल या फेसबुक एकाउंट के सर्वर से एक वन टाइम पासवर्ड (OTP) आपके मोबाइल नंबर पर जाएगा, और उस वन टाइम पासवर्ड (OTP) का उपयोग करने के बाद ही आपसे आपके अकाउंट का पासवर्ड पूछा जाएगा सही OTP डालने पर ही पासवर्ड पूछा जाएगा। यह एक बहुत ही आधुनिक तकनीक है, जिससे आप बहुत हद तक हैकिंग एक्टिविटी को बाईपास कर सकते हैं।

5. अपने कंप्यूटर में एक हाई क्वालिटी एंटीवायरस जैसे कि क्विक हील इंटरनेट सिक्योरिटी, नॉर्टन इंटरनेट सिक्योरिटी, ट्रेंड माइक्रो इंटरनेट सिक्योरिटी इत्यादि का उपयोग करें, जिससे कंप्यूटर पर इंटरनेट से आने वाले वायरस की रोकथाम की जा सके उचित फ़ायरवॉल का निर्धारण हो सके और आपका कंप्यूटर आप के अनुरुप कार्य कर सके।
हमेशा एक लाइसेंस एंटीवायरस का प्रयोग अपने कंप्यूटर पर करें, वायरस डेफिनिशन को समय पर इंटरनेट से अपडेट करें, जिससे आधुनिक वायरस से आपके कंप्यूटर की समय पर यथायोग्य रोकथाम हो सके।

6. अगर आप गूगल ड्राइव,याहू क्लाउड, एम आइ क्लाउड (mi cloud) या किसी अन्य क्लाउड (cloud) की सेवाओं का उपयोग कर रहे हैं, तो अपनी आवश्यक फाइलों का एक बेकअप बनाकर जरूर रखें जिससे ना चाहते हुए पर भी अगर कोई दुर्घटना घट जाए, तो आप अपनी फाइलों का उचित रखरखाव कर सकें और समय आने पर उन्हें किसी अन्यत्र क्लाउड स्पेस या किसी और जगह पर डाउनलोड कर सकें।

7. अपने पासवर्ड को समय समय पर बदलते रहे पर बदलते रहे समय पर बदलते रहे पर बदलते रहे और इसे किसी के साथ साझा ना करें अगर आप इसे किसी के साथ साझा भी कर रहे हैं तो पहले यह तय कर लें कि वह आपका अत्यंत विश्वासपात्र है, और वह आपकी ID का दुरुपयोग नहीं करेगा। अन्यथा सबसे बड़ी हैकिंग की एक्टिविटी यही होती है, कि कोई भी व्यक्ति आप का पासवर्ड जानते हुए उसे दुरुपयोग कर सकता है।

8. किसी भी व्यक्ति के द्वारा अपने Gmail, Facebook या किसी भी प्रकार के अकाउंट पर भेजी गई लिंक पर क्लिक ना करें। ऐसा करने से आपके अकाउंट की डिटेल आपकी सूचना के बगैर सामने वाले तक पहुंच सकती है और वह उसका दुरुपयोग कर सकता है।
हाल में ही एक ऐसा के सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति को एक लिंक भेजी गई और उसमें उसका यूजर आईडी और पासवर्ड डालने को कहा गया, व्यक्ति ने यूजर आईडी और पासवर्ड डाला तो उसका सेशन EXPIRE हो गया और ID और पासवर्ड हैकर के पास पहुंच गई। इस स्थिति से हमेशा बचें और कोई भी suspecious link या जानकारी पर क्लिक ना करें।

9. कभी-कभी आपको यह मेल में नोटिफिकेशन आता है कि आपकी लाखों या करोड़ों की लॉटरी लगी हुई है।
इस लॉटरी को पाने के लिए आप अपने बैंक अकाउंट की डिटेल नाम, पता, फोन नंबर, मेल ID, पिन कोड, इत्यादि किसी को मेल न करें और यदि कुछ राशि किसी अकाउंट में डालने के लिए कहे, तो उस मेल को बिना कोई जानकारी भरें तत्काल प्रभाव से डिलीट करें अन्यथा आपका इंपॉर्टेंट एकाउंट ब्लॉक हो सकता है और शायद आपके बैंक अकाउंट से धनराशि भी गायब हो सकती है। इस चीज का विशेष ध्यान रखें।

10. इतनी सावधानी बरतने के बाद भी अगर आपकी Facebook, ट्विटर, जीमेल, याहू इत्यादि की ID हैक हो जाए तो आप उस वेबसाइट की सपोर्ट टीम से कोंटेक्ट करें और अपनी ID प्रूफ और वंचित डिटेल के साथ उस टीम को संपर्क करें जिससे समय रहते आपकी ID को रिकवर किया जा सके, हालांकि बहुत हद तक यह संभव नहीं है इसलिए जितनी सुरक्षा हम खुद अपनी कर सकते हैं, इतना ध्यान रखें और अपनी ID को हैकिंग से बचाएं।।

11. अपने ATM कार्ड का उपयोग सुरक्षा पूर्वक तरीके से करें आपके कार्ड के सामने लिखा हुआ 16 अंकों का नंबर उसकी एक्सपायरी डेट एवं उसके पीछे 3 डिजिट का CVV पिन किसी भी स्थिति में किसी व्यक्ति को ना बताएं, और न ही उसे कहीं खुले स्थान पर रखें। साइबर कैफे या पब्लिक कंप्यूटर पर इनका प्रयोग करने से बचें।

12. आजकल बहुत सारी जगहों जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड या किसी पब्लिक जगह पर फ्री वाई-फाई मिलता है इस फ्री वाई फाई का उपयोग अपने फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन को करने से रोके अन्यथा आप अपने अकाउंट की जानकारी लीक करवा सकते हैं।

13. अपने ATM कार्ड का उपयोग करते समय ATM बूथ में यह सुनिश्चित कर लें कि वह ATM किसी सुनसान जगह पर ना हो हमेशा ATM का उपयोग किसी पब्लिक प्लेस पर करें और अपनी ट्रांजैक्शन के दौरान किसी अनाधिकृत व्यक्ति को ATM में घुसने से रोके, अन्यथा आप एटीएम क्लोनिंग का शिकार हो सकते हैं।
ATM में अपने पिन को सुरक्षित तरीके से एंटर करें एवं अपना ट्रांजैक्शन कंप्लीट होने के बाद रुमाल, चुनरी, हथेली या किसी कपड़े की सहायता से पिन के पैड को साफ कर दें।

14. आज कल एक घटना अक्सर देखी जा रही है कि कोई ठग आपसे फ्रॉड फोन कॉल पर यह बोलते हैं कि मैं किसी कंपनी जैसे आईडिया, एयरटेल, वोडाफोन, यूनिनॉर, टेलीनॉर, वोडाफोन का एग्जिक्यूटिव बोल रहा हूं आपको यह ऑफर दिया जा रहा है आपकी सिम फ्री में स्वैप की जा रही है और इसके लिए आपको हमारे द्वारा दिया गया सिम नंबर किसी निश्चित नंबर पर भेजना होगा। भूलकर भी अपनी सिम का नं ऐसे नंबर पर न भेजें, ऐसा करने से आपका मोबाइल नं उनके पास चला जायेगा, आपका नं आपके फ़ोन पर बंद होकर, उनके फ़ोन पर चालू हो जाएगा और इसके बाद आपकी इंटरनेट बैंकिंग और एकाउंट के साथ छेड़छाड़ आसानी से की जा सकती है।

चूंकि इस नोट को बनाने में काफी समय लगा हुआ है, मैं उम्मीद करता हूं कि मेरे द्वारा दी गई ऑनलाइन टिप्स एंड ट्रिक्स का आप सदुपयोग करेंगे और समय रहते सभी के साथ शेयर करेंगे सादर शुभकामनाओं सहित साइबर वर्ल्ड में आप अपनी एक्टिविटी सुरक्षित रूप से रखें और सेवाओं का सदुपयोग करें।

अनुराग नेमा
जिला आई-टी प्रशिक्षण अधिकारी
विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग
(म. प्र. शासन)
जिला, छिंदवाड़ा (म. प्र.)

Address

E Daksh, Above Jila Panchayat Office
Chhindwara
480001

Opening Hours

Monday 10:30am - 5:30pm
Tuesday 10:30am - 5:30pm
Wednesday 10:30am - 5:30pm
Thursday 10:30am - 5:30pm
Friday 10:30am - 5:30pm
Saturday 10:30am - 5:30pm

Telephone

+917162292661

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when E Daksh, Chhindwara posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to E Daksh, Chhindwara:

Shortcuts

Share

Category