Education News

Education News Education related information.

17/09/2026

UMANG DIWAS 2026

14/09/2026

Hindi Diwas 2026

आज दिनांक 09/009/2026 को शा. उ. मा. विद्यालय बड़चीचोली में जिला समन्वयक अधिकारी श्री साठे सर जी, व्यावसायिक शिक्षा के जि...
10/09/2026

आज दिनांक 09/009/2026 को शा. उ. मा. विद्यालय बड़चीचोली में जिला समन्वयक अधिकारी श्री साठे सर जी, व्यावसायिक शिक्षा के जिला समन्वयक अधिकारी श्री शबीर फारूकी सर जी एवं ICT जिला प्रभारी श्री अभिनव श्रीवास्तव सर जी के द्वारा विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया जिसमें उन्होंने विशेष रूप से ICT lab /IT lab और ब्यूटी एंड वेलनेस lab का निरीक्षण किया ।
निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में संचालित व्यावसायिक शिक्षा के विभिन्न ट्रेडों की प्रयोगशालाओं का निरीक्षण कर उपलब्ध संसाधनों एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण की जानकारी ली गई। व्यावसायिक प्रशिक्षकों एवं विद्यार्थियों से संवाद भी किया गया। प्रयोगशालाओं एवं शैक्षणिक व्यवस्थाओं की स्थिति पर अधिकारियों ने संतोष व्यक्त करते हुए व्यावसायिक शिक्षा को विद्यार्थियों के कौशल विकास, रोजगारपरक दक्षता एवं आत्मनिर्भरता का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। साथ ही प्रयोगशालाओं का अधिकतम उपयोग कर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण प्रायोगिक प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए गए।

उत्कृष्ट बालिका छात्रावास में आकस्मिक भ्रमण एवं छात्राओं से संवादछिंदवाड़ा | 09 सितंबर 2026आज दिनांक 09 सितंबर 2026 को श...
09/09/2026

उत्कृष्ट बालिका छात्रावास में आकस्मिक भ्रमण एवं छात्राओं से संवाद

छिंदवाड़ा | 09 सितंबर 2026

आज दिनांक 09 सितंबर 2026 को श्री राजीव साठे सर (ADPC, छिंदवाड़ा) एवं श्री एस. फारुक्की सर (DVC) द्वारा उत्कृष्ट बालिका छात्रावास, छिंदवाड़ा का आकस्मिक भ्रमण किया गया।

भ्रमण के दौरान अधिकारियों द्वारा छात्राओं से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। छात्राओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं समुचित देखभाल के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

इस प्रकार के आकस्मिक भ्रमण का उद्देश्य छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लेते हुए छात्राओं के लिए सुरक्षित, स्वस्थ एवं सकारात्मक वातावरण सुनिश्चित करना है।

विद्यार्थियों के साथ भोजन कर एडीपीसी ने जाना छात्रावास का हालछिंदवाड़ा | 8 सितंबर 2026शासकीय उत्कृष्ट बालक छात्रावास के ...
09/09/2026

विद्यार्थियों के साथ भोजन कर एडीपीसी ने जाना छात्रावास का हाल

छिंदवाड़ा | 8 सितंबर 2026

शासकीय उत्कृष्ट बालक छात्रावास के निरीक्षण के दौरान एडीपीसी श्री राजीव साठे ने छात्रावास के विद्यार्थियों के साथ बैठकर भोजन किया और उनसे आत्मीय संवाद किया।

उन्होंने विद्यार्थियों के साथ भोजन करते हुए भोजन की गुणवत्ता एवं छात्रावास की व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा विद्यार्थियों की समस्याओं और आवश्यकताओं को जाना।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्रसन्न रहने, स्मरण शक्ति बढ़ाने एवं बेहतर अध्ययन के तरीकों के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही स्वास्थ्य की दृष्टि से हल्का व्यायाम एवं टहलने की आदत विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया।

निरीक्षण के दौरान छात्रावास की व्यवस्था, साफ-सफाई एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन की सराहना की गई।

विद्यार्थियों के साथ इस आत्मीय संवाद का उद्देश्य छात्रावास में बेहतर वातावरण, गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है

06/09/2026

AI से Question Paper कैसे बनाएं? | Google Gemini से प्रश्नपत्र तैयार करें | Teachers के लिए AI Tool

05/09/2026

जब डॉ. राधाकृष्णन ने स्टालिन से की बेखौफ बात | Dr. Radhakrishnan Story | Teachers Day 2026

MPESB MP Police Sub Inspector SI, Subedar
03/09/2026

MPESB MP Police Sub Inspector SI, Subedar

01/09/2026

VC Meeting में ये 10 नियम जरूर जानें! 🚨 | Principals, Teachers & VTP के लिए VC Etiquette

SNA SPARSH -> Letter BRC to Bank
23/08/2026

SNA SPARSH -> Letter BRC to Bank

Address

Chhindwara

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Education News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Education News:

Shortcuts

Share