18/09/2024
जी.एस.एम. स्कूल में हुआ संभाग स्तरीय अंडर -14 खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ
सागर रोड स्थित जी.एस.एम. इंग्लिस स्कूल में स्कूल शिक्षा विभाग के खेल अकादमिंक कैलेंडर 2024-25 का संभाग स्तरीय अंडर -14 खो-खो क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभांरभ हुआ, इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन दिनॉंक 18.09.2024 से 20.09.2024 तक किया जाना हैं, जिसमें संभाग के समस्त जिले के जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। मैच के आयोजन के पूर्व जी.एस.एम. स्कूल की प्राचार्या श्रीमति सविता श्रीवास द्वारा खिलाडि़यों से परिचय कर उन्हे प्रोत्साहित किया गया। आज दिनॉक को बालकों का प्रथम मैच छतरपुर एवं निवाड़ी जिले की टीमों के मध्य हुआ जिसमें छतरपुर जिले की टीम विजयी रही एवं द्धितीय मैच पन्ना और सागर जिले के टीमों के मध्य हुआ जिसमें पन्ना की टीम ने शानदार प्रदर्शन प्रदर्शन कर सागर की टीम को पराजित किया। एवं बालिकाओं का प्रथम मैच छतरपुर एवं निवाड़ी जिले के टीमों के मध्य हुआ जिसमें छतरपुर की टीम विजयी रही साथ ही द्धितीय मैच सागर एवं पन्ना के बीच हुआ जिसमें पन्ना जिले ने बाजी मारी। जिसमें छतरपुर जिले के बालक एवं बालिकाओं द्वारा सराहनीय प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।
संभाग स्तरीय अंडर -14 खो-खो प्रतियोगिता में श्री अक्षय नायक सागर जिला एवं श्री प्रदीप सिंह चंदेल छतरपुर जी.एस.एम. स्कूल पी.टी.आई ने मैच रेफरी को रोल अदा किया और देवेन्द्र राठोर छतरपुर जिले से स्कोरर के रूप में मौजूद रहे। वही बहादुर सिंह पन्ना जिले से एवं शासकीय विद्यालय निवाड़ी की खेल शिक्षका मौजूद रही जिनके द्वारा बालक एवं बालिकाओं को मैच दौरान प्रोत्साहित किया गया।