04/10/2026
⚠️ सावधान! SKLNEWS24 के नाम का गलत इस्तेमाल कर पैसे मांगने वालों से रहें सतर्क
छतरपुर। SKLNEWS24 के संपादक मुकेश कुमार चौरसिया के नाम का कथित रूप से गलत इस्तेमाल कर कुछ लोगों से पैसे की मांग किए जाने की जानकारी सामने आई है। इस संबंध में स्पष्ट किया गया है कि SKLNEWS24 अथवा संपादक मुकेश कुमार चौरसिया द्वारा किसी अधिकारी, कर्मचारी या अन्य व्यक्ति से पैसे मांगने का कोई निर्देश या लेन-देन की अनुमति नहीं दी गई है।
संपादक की ओर से लोगों से अपील की गई है कि यदि कोई व्यक्ति SKLNEWS24 के नाम, पहचान या किसी अधिकारी/कर्मचारी का नाम लेकर पैसे की मांग करता है, तो उस पर भरोसा न करें और किसी भी प्रकार का भुगतान न करें।
साथ ही किसी भी प्रकार की शंका या जानकारी के लिए सीधे अधिकृत संपर्क नंबर पर पुष्टि करने की अपील की गई है।
SKLNEWS24 का संदेश:
सही जानकारी ही सुरक्षा है। किसी के दबाव या झांसे में आकर पैसे न दें।
SKLNEWS24 CHHATARPUR
रिपोर्टर: मुकेश चौरसिया
📞 9755537349
#छतरपुर #सावधान #जनहित #फर्जीवाड़ा #जागरूकता