15/12/2024
"शासकीय महाविद्यालय बकस्वाहा में ऑनलाइन योग प्रशिक्षण शिविर का समापन"
मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के तत्वाधान मे आयोजित एक सप्ताह का ऑनलाइन योग प्रशिक्षण शिविर का समापन आज दिनांक 12/12/2024 को शासकीय महाविद्यालय बकस्वाहा जिला छतरपुर (म.प्र.) मे किया गया।
योग प्रशिक्षण शिविर मे मुख्य अथिति ई. देवकीनंदन गन्धर्व जी अध्यक्ष जनभागीदारी समिति महाविद्यालय एवं विशिष्ट अतिथि महेन्द्र सारथी जी सदस्य जनभागीदारी समिति, शिविर मे अध्यक्षता डॉ पुष्पा सामवेदी प्राचार्य महाविद्यालय, प्रभारी अधिकारी डॉ पुष्पेन्द्र कुमार अहिरवार, सचिव डॉ प्रदीप कुमार अहिरवाल, समन्वयक डॉ मुकेश कुमार पटेल एवं अंकुश जैन सहसमन्वयक की भूमिका मे रहे।
आज शिविर के समापन दिन प्रवक्ता के रूप मे डॉ दयाराम राजपूत क्रीड़ा अधिकारी शासकीय महाविद्यालय कसरावाद जिला खरगोन एवं श्री आशीष कुशवाहा क्रीड़ा अधिकारी शासकीय महाविद्यालय धामनोद ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों को सूर्यनमस्कार, योगिक क्रियाओं का शरीर के विभिन्न अंगों पर प्रभाव, प्राणायाम, मंत्र उच्चारण पर वक्तव्य दिये एवं योग कराया। जो विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ पुष्पा सामवेदी ने योग के महत्त्व पर प्रकाश डाला, प्राध्यापक श्रद्धा राठौर ने दैनिक जीवन मे योग की उपयोगिता की जरुरत बताई। डॉ मनोज चौरसिया ने विद्यार्थियों के प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं को हल करने मे मदद की। महाविद्यालय की विद्यार्थी बीए फाइनल वर्ष की छात्रा निहर्षि रावत ने योग प्रशिक्षण शिविर मे अपने अनुभव साझा किये।महाविद्यालय के प्रा. शिवम शुक्ला सहित समस्त स्टॉफ का सफल आयोजन में विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत मे डॉ पुष्पेन्द्र कुमार द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।