Radiant English School Chhatarpur

Radiant English School Chhatarpur school

बच्चे सिर्फ किताबों से नहीं,आपके समय और प्यार से भी सीखते हैं…सिर्फ स्कूल भेजना ही काफी नहीं 🙏
04/04/2026

बच्चे सिर्फ किताबों से नहीं,
आपके समय और प्यार से भी सीखते हैं…
सिर्फ स्कूल भेजना ही काफी नहीं 🙏

!! Admission open!!
13/03/2026

!! Admission open!!

निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 मार्च से28 मार्च रहेगी आवेदन करने की अंतिम तिथि02 अप्रैल को लॉटर...
12/03/2026

निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 मार्च से

28 मार्च रहेगी आवेदन करने की अंतिम तिथि

02 अप्रैल को लॉटरी के माध्यम से मिलेगा प्रवेश

शिक्षा का अधिकार (आर.टी.ई.) अधिनियम के अंतर्गत सत्र 2026-27 में निजी स्कूलों की प्रथम प्रवेशित कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 मार्च 2026 से प्रारंभ होंगे। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। आर.टी.ई पोर्टल www.rteportal.mp.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रारूप एवं निर्देश उपलब्ध कराये गए हैं। निजी विद्यालय में निःशुल्क प्रवेश के लिए आवेदकों का चयन, ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से 2 अप्रैल 2026 को किया जायेगा।
डिप्टी कलेक्टर एवं जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र भिण्ड श्री महेंद्र सिंह सौजन्या ने बताया कि शिक्षा का अधिकार (आर.टी.ई) अधिनियम के अंतर्गत सत्र 2026-27 में गैर अनुदान मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए समय-सारिणी राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा जारी कर दी गई है। समय-सारिणी एवं दिशा निर्देश आर.टी.ई. पोर्टल पर भी उपलब्ध हैं।
सत्र 2026-27 के लिए जारी समय सारिणी के अनुसार, निःशुल्क प्रवेश के लिए गैर अनुदान मान्यता प्राप्त अशासकीय स्कूलों एवं उनमें उपलब्ध कक्षा की सीट्स का पोर्टल पर प्रदर्शन दिनांक 09 मार्च 2026 से किया जाएगा। वहीं वंचित समूह एवं कमजोर वर्ग के आवेदक अपना आवेदन, ऑनलाइन प्रक्रिया से 13 मार्च से 28 मार्च 2026 के बीच जमा कर पंजीयन कर सकते हैं। फार्म के साथ पात्रता सम्बंधित कोई भी एक दस्तावेज अपलोड करना होगा।
ऑनलाइन आवेदन के पश्चात आवेदकों को इसी अवधि में त्रुटि सुधार का अवसर भी मिलेगा। 14 मार्च से 30 मार्च की अवधि में दस्तावेजों का सत्यापन संबंधित संकुल केन्द्र वाले स्कूल में अधिकृत सत्यापनकर्ता अधिकारी से करवाना होगा। आवेदक ने आर.टी.ई. में निःशुल्क प्रवेश के लिये जिस कैटेगरी/निवास क्षेत्र के माध्यम से प्रवेश चाहा है, तत्संबंधी कैटेगरी एवं निवास प्रमाण का सत्यापन, संबंधित मूल प्रमाण पत्र से किया जायेगा। लाटरी के पूर्व ही दस्तावेज सत्यापन हो जाने से, आवेदकों को स्कूल आवंटित होने के बाद दस्तावेजों की त्रुटि या अभाव में, एडमिशन निरस्त होने की समस्या उत्पन्न नहीं होगी।

आवेदक को मोबाईल पर एसएमएस के माध्यम से मिलेगी आवंटित सीट की जानकारी

ऑनलाइन आवेदन करने में कोई समस्या या कठिनाई होने की स्थिति में संबधित विकासखंड के बीआरसी कार्यालय में भी संपर्क किया जा सकता है। 02 अप्रैल 2026 को ऑनलाइन लॉटरी द्वारा छात्रों को निजी स्कूलों में सीट का आवंटन किया जायेगा। लॉटरी प्रक्रिया के उपरांत आवंटित सीट की जानकारी, आवेदक को उसके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर, एसएमएस के माध्यम से प्रदान की जायेगी। ऑनलाइन लॉटरी की सूची आर.टी.ई. पोर्टल पर भी उपलब्ध रहेगी।
किसी आवेदक को आवेदन करने में कोई दिक्कत हो या उन स्कूलों की जानकारी चाहिए हों, जहां सीटें खाली हैं, तो आर.टी.ई. पोर्टल अथवा जिला शिक्षा केंद्र कार्यालय अथवा विकासखण्ड स्रोत केन्द्र या जनशिक्षा केन्द्र कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
आयु के संबंध में, नर्सरी/के.जी.-1/के.जी-2 कक्षाओं में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 03 से 04 वर्ष 06 माह एवं कक्षा-1 में प्रवेश के लिये न्यूनतम आयु 06 वर्ष से अधिक से 07 वर्ष 06 माह तक निर्धारित की गई है। सत्र 2026-27 के प्रवेश हेतु नर्सरी/के.जी. -1/के.जी-2 कक्षाओं के लिए आवेदक की आयु की गणना दिनांक 31 जुलाई 2026 की स्थिति में एवं कक्षा 1 के लिए 30 सितम्बर 2026 की स्थिति में की जायेगी।


Department of School Education, Madhya Pradesh
#भिण्ड

RTE - Madhya Pradesh State RTE Portal

11/02/2026

*जन गण मन से पहले बजेगा वंदे मातरम*

केंद्र सरकार ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ को लेकर नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार, अब सरकारी कार्यक्रमों, सरकारी स्कूलों के आयोजनों या अन्य औपचारिक आयोजनों में ‘वंदे मातरम’ बजाया जाएगा। इस दौरान उसके सम्मान में हर व्यक्ति का खड़ा होना अनिवार्य होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान को एक साथ गाया या बजाया जाता है, तो वंदे मातरम पहले बजेगा, और इस दौरान गाने या सुनने वालों को सावधान मुद्रा में खड़ा रहना होगा। ताकि सम्मान और राष्ट्रीय भावना का स्पष्ट संदेश मिले। नए नियमों के अनुसार, *अब वंदे मातरम का छह अंतरों वाला 3 मिनट और 10 सेकंड का पूरा संस्करण बजाया जाएगा। इसमें दुर्गा सहित तीन हिंदू देवियों का उल्लेख है।* अब तक वंदे मातरम के मूल गीत के छह अंतरों में से केवल पहले दो अंतरे ही गाए जाते थे। तिरंगा फहराने, कार्यक्रमों में राष्ट्रपति के आगमन, राष्ट्र के नाम उनके भाषणों और संबोधनों से पहले और बाद में, और राज्यपालों के आगमन और भाषणों से पहले और बाद में सहित कई आधिकारिक अवसरों पर वंदे मातरम बजाना अनिवार्य किया गया है।

सभी विद्यार्थियों के लिए विशेष सूचना
11/02/2026

सभी विद्यार्थियों के लिए विशेष सूचना

हमारा विद्यालय परिवार
27/01/2026

हमारा विद्यालय परिवार

आवारा कुत्तों को स्कूल प्रागंण में प्रवेश न होने के संबंध में।
21/01/2026

आवारा कुत्तों को स्कूल प्रागंण में प्रवेश न होने के संबंध में।

GIS App द्वारा सभी स्कूलों की GIS मैपिंग किए जाने विषयक।
21/01/2026

GIS App द्वारा सभी स्कूलों की GIS मैपिंग किए जाने विषयक।

कारण बताओ सूचना पत्र
21/01/2026

कारण बताओ सूचना पत्र

श्रमोदय आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा- प्रवेश परीक्षा कक्षा 6वीं से 9वीं के लिए आयोजित की जाएगी।- ऑनलाइन आवेदन के लिए Q...
20/01/2026

श्रमोदय आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा

- प्रवेश परीक्षा कक्षा 6वीं से 9वीं के लिए आयोजित की जाएगी।

- ऑनलाइन आवेदन के लिए QR को स्कैन करें।

माध्यमिक शिक्षा मंडल के प्रयोगिक परीक्षाओं की तिथियां घोषित
20/01/2026

माध्यमिक शिक्षा मंडल के प्रयोगिक परीक्षाओं की तिथियां घोषित

Address

Gali No 5
Chhatarpur

Opening Hours

Monday 7am - 4:30pm
Tuesday 7am - 4:30pm
Wednesday 7am - 4:30pm
Thursday 7am - 4:30pm
Friday 7am - 4:30pm
Saturday 7am - 4:30pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Radiant English School Chhatarpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category