Saraswati Vidya Mandir Chhata

Saraswati Vidya Mandir Chhata "Education is the passport to the future, for tomorrow belongs to those who prepare for it today."

स्थानीय- सरस्वती विद्या मन्दिर सीनियर सैकेण्ड्री स्कूल में हर्षोल्लास के साथ 78वां स्वतन्त्रता दिवस मनाया गया। मुख्य अति...
15/08/2024

स्थानीय- सरस्वती विद्या मन्दिर सीनियर सैकेण्ड्री स्कूल में हर्षोल्लास के साथ 78वां स्वतन्त्रता दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि श्री राजेन्द्र प्रताप सिंह (जिला पंचायत सदस्य) तथा विशिष्ट अतिथि श्री संजय कुमार त्यागी (इंस्पैक्टर) छाता ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।

17/04/2024
विद्यालय के 5 विद्यार्थियों ने JEE Mains को किया क्लियर। विद्यालय के छात्र अमित घोष, कशिश चौधरी, कनिष्क प्रताप सिंह, गौर...
13/02/2024

विद्यालय के 5 विद्यार्थियों ने JEE Mains को किया क्लियर।
विद्यालय के छात्र अमित घोष, कशिश चौधरी, कनिष्क प्रताप सिंह, गौरव भारद्वाज और पूर्व छात्र चंदन वार्ष्णेय ने किया नाम रोशन।
विद्यालय के अध्यक्ष श्री चन्द्र प्रकाश वार्ष्णेय, प्रबन्धक श्री बच्चू सिंह जी एवं प्रबन्ध समिति के सदस्यों ने बच्चों को बधाई दी। और एडवांस के लिए शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय के प्राचार्य श्री शशांक तिवारी एवं शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर आगामी परीक्षा की शुभकामनाएं, शुभाशीष प्रदान किया।

विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान विद्या भारती ब्रज प्रदेश प्रतिभा अलंकरण समारोह में अपने विद्यालय के आचार्य रोहित...
30/01/2024

विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान विद्या भारती ब्रज प्रदेश प्रतिभा अलंकरण समारोह में अपने विद्यालय के आचार्य रोहित अग्रवाल एवं लोकेन्द्र पचौरी को श्रेष्ठ प्रशिक्षक पुरस्कार तथा वर्ष (2022-23 ) के कक्षा द्वादश के भैया चन्दन वार्ष्णेय एवं दशम के भैया अनुराग को सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के लिए पुरस्कार दिया गया।
विद्यालय के यशस्वी प्रधानाचार्य शशांक तिवारी जी ने विद्यालय परिवार की तरफ से शुभकामनाएं दीं।

सरस्वती विद्या मंदिर छाता विद्यालय के छात्रों की अंडर-19 कबड्डी की टीम ने किया क्लीन स्वीप। नॉकआउट रहते हुए प्रतिद्वंद्व...
05/09/2023

सरस्वती विद्या मंदिर छाता विद्यालय के छात्रों की अंडर-19 कबड्डी की टीम ने किया क्लीन स्वीप। नॉकआउट रहते हुए प्रतिद्वंद्वी टीमों को भारी अन्तर से हराते हुए प्रान्तीय खेलखूद प्रतियोगिताओं में कबड्डी चैंपियनशिप अपने नाम की।
ये प्रतियोगिताएं अतरौली में सम्पन्न हुईं। फाइनल में वृन्दावन की टीम को 71-36 से हराकर जीता गोल्ड। साथ ही पिछले 20 वर्षों से कोई भी ट्रॉफी जीतने का सूखा खत्म किया। ध्यातव्य है पिछले माह पहली बार बहिनों की खो-खो की टीम ने प्रान्तीय प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीते थे।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष श्री चन्द्र प्रकाश वार्ष्णेय जी, प्रबन्धक श्री बच्चू सिंह जी, सदस्य श्री वेदप्रकाश जी, सुरेन्द्र जी एडवोकेट, उपाध्यक्ष फूलचन्द जी, डॉ डालचंद जी, पूर्व प्राचार्य श्री अशोक जैन जी, प्रान्त के सह मन्त्री डॉ प्रहलाद जी, प्रदेश समन्वयक श्री होडिल सिंह जी ने बधाई दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य शशांक तिवारी ने विजेता टीम के कोच श्री जगवीर सिंह, टीम कैप्टन पवन एवं अन्य सभी खिलाड़ियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। टीम के कैप्टन ने गोल्ड ट्रॉफी प्रधानाचार्य को सौंपी। इस अवसर पर पूरे विद्यालय परिवार ने एक दूसरे को बधाई दी।
अब यह टीम क्षेत्रीय प्रतियोगिता में प्रान्त से कबड्डी टीम का प्रतिनिधित्व करेगी।

गुरु की कोई उम्र नहीं होती, अगर आप अपने से छोटी उम्र के,व्यक्ति से अगर कुछ सीखते हैं तो वह आपका गुरु है।शिक्षक दिवस की श...
05/09/2023

गुरु की कोई उम्र नहीं होती,
अगर आप अपने से छोटी उम्र के,
व्यक्ति से अगर कुछ सीखते हैं तो वह आपका गुरु है।
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

29/08/2023

Many many congratulations to all for the successful landing of Chandrayaan-3!
23/08/2023

Many many congratulations to all for the successful landing of Chandrayaan-3!

श्री गंगाचरन जी के नेतृत्व में श्री चन्द्रशेखर जी  के सहयोग से छाता नगर के लक्ष्य इंटर कॉलेज एवं श्री राम विद्या मन्दिर ...
16/08/2023

श्री गंगाचरन जी के नेतृत्व में श्री चन्द्रशेखर जी के सहयोग से छाता नगर के लक्ष्य इंटर कॉलेज एवं श्री राम विद्या मन्दिर में संस्कृति ज्ञान बोध परियोजना के बारे अधोलिखित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों , अध्यापकों व छात्र एवं छात्राओं को अवगत एवं भारतीय संस्कृति के बारे में प्रोत्साहित किया । विद्यालयों ने विद्या भारती की संस्कृति बोध परियोजना का उत्साहपूर्वक स्वागत एवं समर्थन किया एवं अपने यहाँ संस्कृति बोध परियोजना की परीक्षा कराने का संकल्प लिया ।

Address

Chhata
281401

Opening Hours

Monday 8am - 3pm
Tuesday 8am - 3pm
Wednesday 8am - 3am
Thursday 8am - 3pm
Friday 8am - 3am
Saturday 8am - 3pm

Telephone

+917599338450

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Saraswati Vidya Mandir Chhata posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Saraswati Vidya Mandir Chhata:

Shortcuts

Share

Category