19/05/2023
आज दिनांक 19-05-2023 को श्री शान्ति सागर दिगम्बर जैन कन्या इंटर कॉलिज छपरौली (बागपत) में छपरौली नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र खोखर व उनकी धर्मपत्नी का स्वागत किया गया, सर्वप्रथम संस्था प्रधानाचार्या श्रीमती चित्ररेखा जैन प्रबंधक श्री भूनेन्द्र कुमार जैन व नगर पंचायत अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र खोखर ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन व पुष्प अर्पित किये एवं कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने चेयरमैन साहब का स्वागत विशेष ताल व स्वागत गीत से किया, कार्यक्रम की मंच संचालक श्रीमती अंजु जैन ने बताया कि धर्मेंद्र खोखर जी ने छात्राओं के शैक्षिक उन्नयन व ict शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए संस्था को एक 50 इंच की स्मार्ट LED TV भेंट की है जिसका अनावरण श्री धर्मेन्द्र खोखर के कर कमलों से कराया गया, श्री धर्मेन्द्र खोखर ने विद्यालय प्रबन्ध समिति, विद्यालय स्टाफ व छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सम्पूर्ण नगर पंचायत विद्यालय के प्रत्येक कार्य के लिए व विद्यालय स्टाफ के साथ आगामी 5 वर्षो तक कंधे से कन्धा मिला कर चलेगी व नगर पंचायत स्तर से हर प्रकार की सहायता तन, मन व धन से विद्यालय को छात्रा हित में प्रदान की जाएगी। अंत में संस्था प्रधानाचार्या श्रीमती चित्ररेखा जैन ने श्री धर्मेन्द्र खोखर को प्रचंड जीत की बधाई दी व चेयरमैन साहब द्वारा दिए गए सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था उपाध्यक्ष श्री राजेश जैन प्रबंधक श्री भूनेन्द्र कुमार जैन सदस्य श्री जिनेन्द्र जैन, श्री सुखपाल जैन, श्री राजीव जैन, प्रधान लिपिक श्री ऋषभ गर्ग अध्यापिका डॉo शालिनी शुक्ला, श्रीमती सुधा जैन, श्रीमती नेहा जैन, श्रीमती पूनम जैन, श्रीमती नेहा मित्तल, श्रीमती करुणा गुप्ता व समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।