KYP Center Daudpur,Saran

Directions Website

KYP Center Daudpur,Saran कुशल युवा कार्यक्रम(𝗞𝗬𝗣𝟬𝟴𝟬𝟮𝟬𝟬𝟱𝟯)

  के नये बैच और प्रशिक्षण इस माह OCT महीने में शुरू होंने की पुरी उम्मीद प्रमाण पत्र की मान्यता अब राष्ट्रीय स्तर का,पहल...
02/10/2026

के नये बैच और प्रशिक्षण इस माह OCT महीने में शुरू होंने की पुरी उम्मीद
प्रमाण पत्र की मान्यता अब राष्ट्रीय स्तर का,पहले की तरह 240 घंटे के बजाय अब 270 घंटे का पाठ्यक्रम होगा लागू।
Youth, Employment & Skill Development Dept. GoB

आज कैबिनेट से अप्रूवल प्राप्त।जल्द शुरू होगा KYP में नामांकन और प्रशिक्षण पुनः   केन्द्रो पर लौटेगी रौनक।Mahipal Singh S...
30/09/2026

आज कैबिनेट से अप्रूवल प्राप्त।
जल्द शुरू होगा KYP में नामांकन और प्रशिक्षण पुनः केन्द्रो पर लौटेगी रौनक।
Mahipal Singh
Sandip Singh
नवीन सिंह

29/09/2026

आप सभी KYP लर्नर्स को सूचित किया जाता है कि मार्च माह के बाद से अभी तक KYP की नई क्लास शुरू होने की कोई आधिकारिक सुचना प्राप्त नहीं हुयी हैं,जिसके कारण आप सभी का क्लास अभी तक शुरू नहीं हो सका है इसके लिए हमें खेद है।

वर्तमान में पूरे बिहार में March 2026 Batch के बाद से नई KYP क्लासें प्रारंभ नहीं हुई हैं, क्योंकि KYP पाठ्यक्रम (Course) में संशोधन (Revision) के साथ ही साथ सेंटर रिन्युअल का कार्य चल रहा है। इसका उद्देश्य यह है कि भविष्य में KYP का प्रमाणपत्र (Certificate) अधिक उपयोगी हो तथा उसकी मान्यता व्यापक स्तर पर प्राप्त हो सके।

जैसे ही संशोधित कोर्स के साथ साथ नई बैच शुरू करने संबंधी आधिकारिक निर्देश प्राप्त होंगे, आप सभी को(जो अप्रैल बैच में नामांकन हेतु पैसा जमा कर चुके थे)तुरंत सूचित कर दिया जाएगा तब तक कृपया धैर्य बनाए रखें। किसी भी आधिकारिक सूचना के लिए आधिकारिक वेबसाइट या अपने KYP सेंटर से जुड़े रहें।

धन्यवाद।
– KYP सेंटर प्रबंधन।
Mahipal Singh
Sandip Singh
नवीन सिंह

📣 जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन सह मार्गदर्शन मेला – छपराबिहार सरकार, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत अवर प्...
23/09/2026

📣 जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन सह मार्गदर्शन मेला – छपरा
बिहार सरकार, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा के तत्वावधान में 01 अक्टूबर 2026 को जिला स्तरीय नियोजन सह मार्गदर्शन मेला आयोजित किया जा रहा है।
📍 स्थान: राजेंद्र स्टेडियम, छपरा
⏰ समय: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक
🏢 लगभग 25 कंपनियों के भाग लेने की संभावना
👉 इच्छुक अभ्यर्थी/नियोजक detjob.bihar.gov.in पर अपना पंजीकरण अवश्य कराएं।
📞 संपर्क: 06152-273703(10 Am To 4 Pm)
युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों से जुड़ने का महत्वपूर्ण मौका। अधिक से अधिक योग्य अभ्यर्थी इसका लाभ उठाएं।
📌 कैप्शन:
रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर! 💼✨
01 अक्टूबर को छपरा में आयोजित होने वाले नियोजन मेले में भाग लें और रोजगार के अवसरों से जुड़ें।
#नियोजनमेला #छपरा #रोजगार #बिहाररोजगार


#युवारोजगारएवंकौशलविकासविभाग
#कुशलयुवाप्रोग्राम
#अवरप्रादेशिककार्यालयछपरा

हिंदुस्तान, 05-09-2026
05/09/2026

हिंदुस्तान, 05-09-2026

04/09/2026

KYP संचालकों की मेहनत लाई रंग,बंद KYP सेंटर मे शीघ्र ही चालू होगा नामांकन और प्रशिक्षण !

04/09/2026

गर्दनीबाग: हम साथ साथ संघर्ष की जीत KYP सेंटर खुले तो खिले चेहरे! संचालकों ने ऐसे मनाई होली

माननीय विभागीय मंत्री के निर्देश पर विभागीय सचिव से वार्ता के बाद नियोजन भवन के मंथन सभागार में युवाओं के हित में KYP प्...
03/09/2026

माननीय विभागीय मंत्री के निर्देश पर विभागीय सचिव से वार्ता के बाद नियोजन भवन के मंथन सभागार में युवाओं के हित में KYP प्रशिक्षण कौशल विकास केंद्रों पर प्रशिक्षण शीघ्र प्रारंभ करने के लिए एक बैठक विभागीय सचिव द्वारा आयोजित की गई, जिसमें विशेष सचिव, मिशन निदेशक एवं BSDM के अन्य कई पदाधिकारी सम्मलित हुए। वार्ता में बिहार भर के KYP केंद्रों के संचालक एवं विभिन्न KYP संगठन के प्रतिनिधि शामिल हुए।

1. दोनों पक्षों के विमर्श के बाद यह सहमति बनी कि सभी केंद्रों को AUTO RENEWAL 💯 किया जाएं।
2. KYP कोर्स के मूल भावना, उद्देश्य को यथावत रखा जाएं।
3. लंबित भुगतान शीघ्र किया जाएं।
4. केंद्र और मिशन में बेहतर तालमेल के लिए कॉर्डिनेशन हो।

विभागीय सचिव ने इस बैठक कि सहमति की स्वीकृति विभिन्न स्तरों पर प्राप्त करने की औपचारिकता प्राप्त कर, केंद्रों को शीघ्र - अतिशीघ्र चालू करने की बात कहीं।

- ई. राहुल सिंह
राज्य संयोजक,
कुशल युवा बचाव अभियान समिति, बिहार

◆◆ *22 जून को अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा में नियोजन सह जॉब कैंप का आयोजन*छपरा, 18 जून 2026◆ युवा, रोजगार एवं कौशल विक...
19/06/2026

◆◆ *22 जून को अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा में नियोजन सह जॉब कैंप का आयोजन*

छपरा, 18 जून 2026

◆ युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा द्वारा दिनांक 22 जून 2026 (सोमवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा कार्यालय परिसर में नियोजन सह जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा।
◆ इस नियोजन शिविर में Vision India Services Pvt. Ltd., सेक्टर-67, नोएडा (उत्तर प्रदेश) द्वारा विभिन्न पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। कंपनी द्वारा कुल 78 रिक्तियों के लिए भर्ती की जानी है।
◆ भर्ती विवरण के अनुसार ●प्रोडक्शन ऑपरेटर पद हेतु आईटीआई (किसी भी ट्रेड) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए 42 पद उपलब्ध हैं। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है तथा चयनित अभ्यर्थियों को हैदराबाद में कार्यस्थल पर लगभग ₹17,500 प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा।
● इसके अतिरिक्त प्रोडक्शन ऑपरेटर पद हेतु न्यूनतम आठवीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए 36 पद उपलब्ध हैं। इन पदों के लिए भी आयु सीमा 18 से 28 वर्ष निर्धारित है तथा चयनित अभ्यर्थियों को गोवा में कार्यस्थल पर लगभग ₹19,500 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
◆ नियोजन शिविर में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों का राष्ट्रीय करियर सेवा (NCS) पोर्टल पर निबंधन होना आवश्यक है। जिन अभ्यर्थियों का निबंधन नहीं है, वे स्वयं ncs.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन निबंधन कर सकते हैं। आवश्यकता पड़ने पर अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा कार्यालय में भी ऑनलाइन निबंधन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
इच्छुक अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा, पासपोर्ट आकार के फोटो एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ नियत तिथि एवं समय पर नियोजन शिविर में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाएं।
◆ नियोजन पदाधिकारी, अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा ने जिले के अधिक से अधिक योग्य एवं इच्छुक युवाओं से इस नियोजन सह जॉब कैंप में भाग लेने की अपील की है।




Youth, Employment & Skill Development Dept. GoB
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Address

Chapra Siwan Main Road Near Daudpur Police Station
Chhapra
841205

Opening Hours

Monday 8am - 5pm
Tuesday 8am - 5pm
Wednesday 8am - 5pm
Thursday 8am - 5pm
Friday 8am - 5pm
Saturday 8am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when KYP Center Daudpur,Saran posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share