DAV Public School Chhapra

DAV Public School Chhapra "The purpose of education is to replace an empty mind with an open one."

19/08/2025

DAV Public School, Chhapra में “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण अभियान का आयोजन

छपरा : पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित “एक पेड़ माँ के नाम” विशेष अभियान के तहत DAV Public School, Chhapra में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विद्यालय प्रांगण को हरियाली से भर दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री एस. पी. सिंह बंशी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि –
“वृक्ष भी माँ की तरह जीवन देते हैं। हमें प्रकृति की सुरक्षा के लिए वृक्षारोपण को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। वृक्ष हमारे अस्तित्व के लिए उतने ही आवश्यक हैं जितना माँ का स्नेह।”

विद्यालय की Eco Committee के शिक्षकों — श्री नीरज कुमार, श्री रंजन कुमार, श्री प्रदीप कुमार, श्रीमती चित्रा पांडेय, मिस अंजली पांडेय एवं श्रीमती अमीषा पाठक — के नेतृत्व में बच्चों ने पौधारोपण करते हुए समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

छात्रों ने हाथों में पौधे और संदेशपट्टिकाएँ लेकर यह संकल्प लिया कि वे वृक्षों की देखभाल करेंगे और दूसरों को भी इस अभियान से जोड़ेंगे। विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम ने न केवल वातावरण को हरियाली से आच्छादित किया, बल्कि विद्यार्थियों के हृदय में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी जागृत की।

“प्रकृति को हर-श्रृंगार देना है, माँ के नाम एक पेड़ लगाना है।”

06/07/2025

हाउस वाइज़ प्रतियोगिताओं से सजी डी.ए.वी. छपरा की रंगारंग CCA गतिविधियाँ

छात्रों ने कविता, वाद-विवाद, पपेट निर्माण और चाट कला में दिखाया दमखम

डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, छपरा में शनिवार,
5 जुलाई को सह-शैक्षणिक गतिविधियों (CCA) का आयोजन बड़े ही उत्साह और ऊर्जा के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर विभिन्न गतिविधियों में भाग लेते हुए विद्यार्थियों की रचनात्मकता और प्रतिस्पर्धात्मकता का सजीव मंच बन गया।
इस वर्ष CCA प्रतियोगिताएं हाउस वाइज़ प्रारूप में आयोजित की गईं, जिसमें सभी छात्र-छात्राओं को उनके हाउस (गृह) के अनुसार विभाजित किया गया। इस नवाचार ने विद्यार्थियों में न केवल टीम भावना का संचार किया, बल्कि उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को भी मजबूत किया।

📚 गतिविधियों का वर्गानुसार विवरण:

🧒🏻 कक्षा LKG से कक्षा II तक: कविता पाठ प्रतियोगिता

👦🏻 कक्षा III से V तक: कार्न चाट निर्माण प्रतियोगिता

👧🏻 कक्षा VI से VIII तक: पेपर पपेट निर्माण

🧑🏻‍🎓 कक्षा IX व X तक: वाद-विवाद प्रतियोगिता

विद्यार्थियों ने हर गतिविधि में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्रों की तर्कशक्ति और वाक्पटुता विशेष रूप से सराही गई, जबकि प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों की कविता प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एस पी सिंह बंशी ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। हम भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों को और प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत करते रहेंगे। साथ ही साथ प्रधानाचार्य एवं सभी शिक्षकों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे एक सफल आयोजन बताया।

Address

AT/SIDHWALIA, PO/FAKULI, NEAR JATUA
Chhapra
841316

Opening Hours

Monday 7am - 5pm
Tuesday 7am - 5pm
Wednesday 7am - 5pm
Thursday 7am - 5pm
Friday 7am - 5pm
Saturday 7am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DAV Public School Chhapra posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to DAV Public School Chhapra:

Shortcuts

Share

Category