28/03/2026
🌸🏆 माँ जानकी कुँवर सम्मान समारोह 🌟🎖️
Terminus Chapra के डायरेक्टर श्री Sunil Singh जी और माँ जानकी कुँवर ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य श्री Niranjan Kumar Singh जी की माता स्व० जानकी कुंवर जी चतुर्थ पुण्यतिथि के कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे है सम्माननीय व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
1. “माँ जानकी कुँवर रोजगार जनक और उत्कृष्ट सामाजिक कार्य रत्न सम्मान” से श्री राजन कुमार पाण्डेय को सम्मानित किया गया। श्री राजन पांडेय फ़ायर एंड सेफ़्टी इंस्टीट्यूट के संचालक है के साथ एक सामाजिक कार्यकर्ता भी है। इनके द्वारा अपने निजी कोष से गाँव में समय समय पर कई जनउपयोगी कार्य कराए जाते है। निःशुल्क नेत्र जाँच मोतियाबिंद होने ऑपरेशन की व्यवस्था करना ये उत्कृष्ट कार्य है जिससे समाज मे जरूरतमंद को काफी फायदा पहुचता है। आपने अपने जीवन के बहुमूल्य समय को समाज सेवा में समर्पित कर एक आदर्श स्थापित किया है। आपकी सोच एवं कार्यशैली वास्तव में प्रेरणादायक है। इसी क्रम में आपको सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया है।
2. “माँ जानकी कुँवर शिक्षा और रोजगार रत्न सम्मान” से AIFS भाटपार के संचालक श्री Shatrughna Kushwaha को सम्मानित किया गया। श्री शत्रुघ्न जी के द्वारा फ़ायर एंड सेफ़्टी के क्षेत्र में युवाओं को शिक्षण-प्रशिक्षण देकर जॉब से जोड़ने का ईमानदार कार्य किया जा रहा है। इनके द्वारा युवाओं को निःशुल्क जॉब की सुविधा प्रदान की है। आपने रोजगार सृजन एवं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के क्षेत्र में सराहनीय योगदान दिया है। आपके प्रयासों से अनेक लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ है तथा समाज में आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला है। आपके इसी उत्कृष्ट कार्य एवं समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए सम्मानित किया गया है।
3. “माँ जानकी कुँवर रक्त दानवीर सम्मान” से सम्मानित किए गए श्री राम रावत जी, उत्तम पांडेय, तारिक अनवर, नितेश कुमार जिन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देते हुए रक्तदान जैसे महान कार्य में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आप सभी का यह प्रेरणादायक कार्य मानवता के लिए एक मिसाल है। इसी क्रम में आप सभी को सम्मानित किया गया है।
4. “माँ जानकी कुंवर बाल कला रत्न सम्मान” रौनक रतन बाल गायक को उनकी उत्कृष्ट कला प्रतिभा, रचनात्मकता और समर्पण को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया। रौनक रत्न ने अपनी मेहनत और हुनर से सभी को प्रभावित किया है, जो अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। इसी क्रम में आपको सम्मानित किया गया है।
5. “माँ जानकी कुँवर निडर पत्रकार रत्न सम्मान” से Saran Live के संपादक श्री विनीत कुमार जी को सम्मानित किया गया। पत्रकारिता के क्षेत्र में आपकी निडरता, सत्यनिष्ठा और समाज के प्रति समर्पण सराहनीय है। आपने अपने साहसिक कार्यों से समाज को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसी क्रम में आपको सम्मानित किया गया है।
6. “माँ जानकी कुँवर युवा शिक्षक एवं सामाजिक कार्य रत्न सम्मान” से श्री मनीष कुमार सिंह को सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में आपकी समर्पित सेवा एवं समाज के प्रति आपका निःस्वार्थ योगदान अत्यंत सराहनीय है। आपने अपने प्रयासों से न केवल विद्यार्थियों का भविष्य संवारा है, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का भी कार्य किया है। इसी क्रम में आपको सम्मानित किया गया है।
7. “माँ जानकी कुँवर सामाजिक कार्य रत्न सम्मान” से माँ यूथ ऑर्गेनाइजेशन को सम्मानित किया गया। समाज सेवा के क्षेत्र में आपका समर्पण, निःस्वार्थ भावना और जनहित में किए गए कार्य अत्यंत सराहनीय हैं। आपने अपने प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रेरणादायक कार्य किया है। इसी क्रम में आपको सम्मानित किया गया है।
8. “माँ जानकी कुँवर बिहार गौरव सम्मान” से
डॉक्टर अरविंद आनन्द (कर्मठ सामाजिक कार्यक्रम) को सम्मानित किया गया। समाज सेवा के क्षेत्र में आपका समर्पण, कर्मठता और जनकल्याण के प्रति आपकी निष्ठा अत्यंत प्रेरणादायक है। आपके निरंतर प्रयासों ने समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
9. “माँ जानकी कुँवर हेल्थ वर्कर समाज रत्न सम्मान” से
भंवर किशोर (Angel The Helping Hands) को सम्मानित किया गया। महिलाओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने तथा जरूरतमंद महिलाओं को सेनिटरी पैड वितरण जैसे सराहनीय कार्य के लिए आपका योगदान अत्यंत प्रेरणादायक है। आपने अपने सेवा भाव से समाज में एक सकारात्मक संदेश दिया है।
सम्मान समारोह में वरिष्ठ जनों, अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर रहे है अन्य सभी महानुभावों को भी सम्मानित किया गया।
इस आयोजन के माध्यम से सम्मान देना न केवल किसी व्यक्ति के कार्यों की सराहना है, बल्कि यह समाज में सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा का संचार भी करता है। यह एक ऐसा प्रयास है, जो लोगों को आगे बढ़ने, बेहतर करने और समाज के लिए योगदान देने के लिए प्रेरित करता है।
👏 सम्मान से बढ़ता है आत्मविश्वास, और बनता है एक बेहतर समाज।
~माँ जानकी कुंवर ट्रस्ट और टर्मिनस इंस्टीट्यूट छपरा।