25/06/2025
T.S.H.s कि नींव रखने वाले शिक्षकों की पीढ़ी लगभग 2020 तक सभी रिटायर हो गए और उनके बाद जब से बिहार में नियोजित शिक्षकों का काल प्रारंभ हुआ तब से उस पीढ़ी की नींव में गड़ी एक मजबूत ईट आज फिर वहां से खिसक रही है। नई पीढ़ी की कई पौध आ गई है जिनसे उम्मीद है कि विद्यालय के शाख और भविष्य को सुनहरा रंग देगी। Uma Shankar सर के जाने से एक खालीपन तो जरूर महसूस होगा विद्यालय में जिसे शायद ही कोई भर पाएगा। भविष्य की कल्पनाओं को पंख देने के लिए उड़ना तो आवश्यक है ही और इस उड़ान में पुराने घोंसले के अन्य सदस्य भले भारी मन से ही सही पर शुभकामनाएं ही देंगे कि ईश्वर आपके परवाज पे आपको और हम सभी को नाज करने का मौका दे।
आपके सानिध्य में बहुत कुछ सीखने का मौका मिला सर इसके लिए आपकी सदा आभारी रहूंगी और विद्यालय परिवार भी आपके दिए योगदान को सदैव अपनी गरिमा गाथा में संयोज रखेगा।
आने वाले भविष्य के लिए आपको बहुत बहुत शुभकामनाएं 🙏🙏🙏। हमें भूलिएगा नहीं।