02/03/2026
छपरा शहर के प्रतिष्ठित आर्यभट्ट प्रिपरेटरी स्कूल के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का शानदार परिचय दिया है। विद्यालय के लगभग आधा दर्जन (6) विद्यार्थियों ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 में कुल 300 अंकों में से 230 या उससे अधिक अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
इनमें सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र अयान अहमद ने 265 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इस अभूतपूर्व उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें टॉपर छात्र अयान अहमद को विद्यालय के प्राचार्य आदित्या राज के द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि आर्यभट्ट प्रिपरेटरी स्कूल के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के अथक परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्राचार्य ने कट-ऑफ अंकों की जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष सैनिक स्कूल के लिए 240 से अधिक अंक तथा न्यू सैनिक स्कूल के लिए 220 से अधिक अंक हो सकते है।