Doon Central School,Chapra

Doon Central School,Chapra Best environment For Study

07/04/2026
गुरुकुल कुरुक्षेत्र, हरियाणा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में 16 विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित की।
01/04/2026

गुरुकुल कुरुक्षेत्र, हरियाणा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में 16 विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित की।

Our school attained superior results in AISSEE 2026.
02/03/2026

Our school attained superior results in AISSEE 2026.

छपरा शहर के प्रतिष्ठित दून सेंट्रल स्कूल के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का शानदार परिचय दिया है...
02/03/2026

छपरा शहर के प्रतिष्ठित दून सेंट्रल स्कूल के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का शानदार परिचय दिया है। विद्यालय के 34 विद्यार्थियों ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 में कुल 300 अंकों में से 230 या उससे अधिक अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
इनमें सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र एजाज अहमद ने 282 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इस अभूतपूर्व उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें टॉपर छात्र एजाज अहमद को विद्यालय के निदेशक संतोष कुमार मिश्रा द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर निदेशक ने अपने संबोधन में कहा कि दून सेंट्रल स्कूल के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के अथक परिश्रम का सुफल इस उत्कृष्ट परिणाम के रूप में सामने आया है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
निदेशक ने कट-ऑफ अंकों की जानकारी देते हुए बताया कि सैनिक स्कूल के लिए 240 से अधिक अंक तथा न्यू सैनिक स्कूल के लिए 230 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के चयन की प्रबल संभावना है।
विद्यालय की सफलता यहीं तक सीमित नहीं रही। तीन विद्यार्थियों ने रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ देवघर में तथा दो विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में सफलता प्राप्त कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्रीकांत सिंह ,प्रबंधक श्री जय प्रकाश सिंह एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
यह सफलता दून सेंट्रल स्कूल की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं समर्पित मार्गदर्शन का सशक्त प्रमाण है।

13/02/2026
दून सेन्ट्रल स्कूल के दो छात्रों ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल प्रवेश परीक्षा में प्राप्त की सफलताछपरा शहर के प्रतिष्ठित द...
12/02/2026

दून सेन्ट्रल स्कूल के दो छात्रों ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल प्रवेश परीक्षा में प्राप्त की सफलता
छपरा शहर के प्रतिष्ठित दून सेन्ट्रल स्कूल ने एक बार पुनः अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया है। विद्यालय के दो मेधावी छात्रों ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल की कक्षा VI (सत्र 2026–27) की प्रवेश परीक्षा में सफलता अर्जित कर न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे जिले का नाम गौरवान्वित किया है।
प्रकाशित परीक्षा परिणाम के अनुसार सफल छात्रों में अंश कुमार (रोल नंबर 541414) एवं आदित्य आनंद (रोल नंबर 542454) शामिल हैं।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासित अध्ययन, अनुभवी शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन तथा विद्यालय की सुव्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक व्यवस्था का प्रतिफल है।
सफल छात्रों को स्थानीय रामकृष्ण मिशन आश्रम में पूज्य स्वामी अतिदेवानन्द जी द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्वामी जी ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि दून सेन्ट्रल स्कूल गुणवत्ता आधारित शिक्षा, अनुशासन एवं निरंतर परिश्रम के बल पर छपरा में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर रहा है।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री संतोष कुमार मिश्रा, प्राचार्य श्रीकांत सिंह, प्रबंधक श्री जय प्रकाश सिंह सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

Address

Chhapra
841301

Opening Hours

Monday 7am - 3pm
Tuesday 7am - 3:15pm

Telephone

+919334073696

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Doon Central School,Chapra posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Doon Central School,Chapra:

Shortcuts

Share

Category