09/10/2024
विद्याभारती मध्यभारत प्रांत की योजना अनुसार विभाग स्तरीय संस्कृति महोत्सव का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर छापीहेड़ा में 8 अक्टूबर 2024 सायं से 9 अक्टूबर 2024 तक किया गया जिसके उद्घाटन सत्र में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन सत्र में श्री बाबूलाल जी पाटीदार (अध्यक्ष के.बा.क.समिति) श्री अंकित कुमार जी शुक्ला (विभाग समन्वयक,राजगढ़ विभाग ),श्री गोविंद जी कारपेंटर(ग्रामीण शिक्षा समिति के प्रांतीय सहसचिव,व्याख्याता कन्या शाला छापीहेड़ा), प्रतियोगिता संयोजक श्री सुभाष जी दांगी (प्राचार्य महावीरपुरा गुना) ,प्रतियोगिता प्रभारी श्री ब्रजमोहन जी गुर्जर (प्राचार्य आष्टा )अतिथि के रूप में प्राप्त हुए। जिसमे राजगढ़, गुना,सीहोर जिले के 20 विद्यालयों से 116 बहिनों 53 भैया 23 संरक्षक आचार्य /दीदी उपस्थित रहे। भैया/बहनों ने 18 विधाओं में अपनी सहभागिता की एवं विधाओं में विशेष दक्षता रखने वाले श्रेष्ठ निर्णायकों द्वारा प्रतिभाओं का मूल्यांकन किया गया तथा निर्धारित बिंदुओं के आधार पर अपना निर्णय दिया गया।दिनांक 09 अक्टूबर 2024 को समापन सत्र में पुरस्कार वितरण समारोह रखा गया जिसमे मुख्य अतिथि श्री हेमंत जी सेठिया( प्रांत कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्यभारत प्रांत) विशेष अतिथि श्री अंकित कुमार जी शुक्ला (विभाग समन्वयक,राजगढ़ विभाग ), प्रतियोगिता संयोजक श्री सुभाष जी दांगी (प्राचार्य महावीरपुरा गुना) प्रतियोगिता प्रभारी श्री ब्रजमोहन जी गुर्जर (प्राचार्य आष्टा )जिसके उद्घाटन सत्र में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलन किया।अतिथि परिचय विद्यालय के प्राचार्य लोकेंद्र सिंह राजपूत ने कराया। अतिथियो का आभार श्री ब्रजमोहन जी गुर्जर ने किया।