14/08/2026
🌸 प्रेरणादायी संवाद एवं विशेष आभार 🌸
आज टैगोर शिक्षण संस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय, छापर की प्रार्थना सभा विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक रही।
विद्यालय में पधारे डॉ. जेम्स बीडोल्फ जी, MBE (ब्रिटिश गवर्नमेंट), कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी फेलोशिप प्राप्त, अवंति स्कूल्स ट्रस्ट के CEO, ब्रिटिश पार्लियामेंट द्वारा उच्च शिक्षाविद पुरस्कार से सम्मानित एवं शिक्षा से संबंधित 5 पुस्तकों के लेखक, जिन्होंने अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया एवं यूरोप में रिसर्च पेपर प्रस्तुत किए हैं तथा घाना एवं अन्य अफ्रीकी देशों में शिक्षा के प्रसार में अभूतपूर्व योगदान दिया है—ने विद्यार्थियों के साथ शिक्षा, करियर, जीवन-मूल्य एवं आध्यात्म जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अत्यंत सारगर्भित एवं प्रेरणादायी संवाद किया।
इस अवसर पर श्री योगेश शर्मा जी, Financial Controller, अवंति स्कूल्स ट्रस्ट एवं Lecturer, London University, उनके पूज्य पिताजी श्री बजरंग जी शर्मा, तथा श्रुति शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ अपने प्रश्न पूछे और अतिथियों ने प्रत्येक प्रश्न का सरल, सार्थक एवं प्रेरणादायी उत्तर देकर बच्चों का मार्गदर्शन किया। इस संवाद ने विद्यार्थियों को केवल बेहतर करियर की दिशा ही नहीं दिखाई, बल्कि जीवन में शिक्षा, संस्कार, आध्यात्मिकता और सकारात्मक सोच के महत्व को भी समझाया।
🙏 टैगोर शिक्षण संस्थान, छापर की विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से सभी सम्माननीय अतिथियों का हृदय से बहुत-बहुत आभार एवं अभिनंदन।
आपका अनुभव, मार्गदर्शन और प्रेरणादायी विचार हमारे विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सदैव अमूल्य रहेंगे।
— विद्यालय प्रबंधन समिति
टैगोर शिक्षण संस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय, छापर 🌿📚🙏